15 March 2025

Hooliganism on Holi: 'Hey soldier, Deepak, we will play a song, you have to dance on it...' These are the words of a responsible leader... Listen to the video here
Uncategorised

Hooliganism on Holi : ‘ए सिपाही, दीपक, एक गाना बजाएंगे, उस पर तुम्हें ‘ठुमका’ लगाना है…’ एक जिम्मेदार नेता के ये शब्द…यहां सुनिए Video

पटना, 15 मार्च। Hooliganism on Holi : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना में अपने सरकारी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें तेज प्रताप यादव एक पुलिसकर्मी को होली के जश्न के दौरान नाचने का निर्देश देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप यादव मंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और पुलिस वर्दी पहने अधिकारी से कहते हुए सुने जा सकते हैं, “ए सिपाही, दीपक, एक गाना बजाएंगे, उस पर तुम्हें ठुमका लगाना है। बुरा मत मानो होली है। आज ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे।” इसके बाद वे कहते हैं, “बुरा मत मानो होली है,” और फिर होली का गाना गाने लगते हैं। पुलिस को जबरन नचवाने का वीडियो वायरल यह घटना पटना स्थित तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई। तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। वीडियो की राजनीतिक विरोधियों ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जैसा बाप वैसा बेटा। पहले, पिता (लालू यादव) – तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारे पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद कानून और कानून के रक्षकों को डरा-धमकाकर और दबाव बनाकर अपने इशारे पर नचाने की कोशिश करता है।” उन्होंने आगे कहा, “तेज प्रताप पुलिस कर्मियों को धमकी देता है कि अगर वह नहीं नाचेगा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करता है।अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो वे कानून तोड़ेंगे और कानून के रक्षकों को नचाएंगे। यह एक ट्रेलर है। इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।” जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया जवाब वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी वीडियो पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन लालू यादव के युवराज एक पुलिसकर्मी को धमका रहे हैं कि अगर वह (पुलिसकर्मी) उनकी बात नहीं मानेगा (नाचने के लिए) तो उसे क्या अंजाम भुगतना पड़ेगा। बिहार अब बदल चुका है। तेजस्वी यादव हों, तेज प्रताप यादव हों या लालू यादव के परिवार के कोई भी सदस्य हों – उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस बदलते बिहार के माहौल में ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है।”

Uncategorised

Chaitanya Baghel : ED पूछताछ पर बोले पूर्व CM- नहीं आया कोई नोटिस…BJP ने किया पलटवार- ये पब्लिक है साहब सब जानती है…! यहां देखें Video

रायपुर, 15 मार्च। Chaitanya Baghel : छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, पूरे मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईडी की ओर से किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया गया है। वहीं उन्होंने केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पर मीडिया हाइप क्रिएट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बदनाम करने का ये भाजपा का षड्यंत्र है। बता दें कि, बीते दिनों पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने दबिश दी थी। जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है। कार्रवाई में भूपेश बघेल के घर से कैश और दस्तावेज मिले थे। खबरों के मुताबिक इस दस्तवेजों की जानकारी के संबंध में ईडी आज चैतन्य बघेल से पूछताछ करने वाली थी। बीजेपी का पलटवार इधर पूर्व सीएम के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए तंज कसते नजर आए। उन्होंने कहा, भूपेश बघेल जी आपको और आपके बेटे को ED ने नोटिस दिया कि नहीं ये तो वे जाने। हम तो इतना जानते है कि, आपके शासनकाल के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा घोटाले में जेल में है। इतना ही नहीं आपके कार्यकाल कई IAS जेल की हवा खा रहे है। जमानत किसी को नहीं हो रही है। तो कहीं ना कहीं मंत्रिमंडल के मुखिया आप थे। जनता इतना जानती है कि घोटालों से कहीं ना कहीं आपके मंत्रिमंडल का रिश्ता रहा है। ये पब्लिक है साहब सब जानती है। बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने 10 मार्च को छापा मारा था। ED की टीम ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दिया था। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का जब्त भी किया था।

Uncategorised

Train-Truck Horiffic Video : रेलवे फाटक तोड़कर पटरी पर जा पहुंचा ट्रक…सामने से आ रही ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर…उड़े परखच्चे…देखें भयानक Videos…

जलगांव, 15 मार्च। Train-Truck Horiffic Video : जिले के बोदवल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय गेहूं से भरा ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए पटरियों पर पहुंच गया। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही अंबा एक्सप्रेस (मुंबई-अमरावती) ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में ट्रक के दो टुकड़े हो गए और उसका आगे का हिस्सा रेलवे इंजन से चिपक गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इस हादसे के बाद मध्य रेलवे के मुंबई-कोलकाता मार्ग पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर क्षतिग्रस्त हो (Train-Truck Horiffic Video)गया, जिससे इस रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, घटना सुबह 4:30 बजे हुई थी। फिलहाल इस रूट पर मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। मरम्मत का काम जारी रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर के भीतर रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया जाएगा और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए जबरन रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की, जिससे यह हादसा (Train-Truck Horiffic Video)हुआ। रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Uncategorised

Mother-Daughter Crushed Video : मां-बेटी को कुचलने के बाद सड़क पर सनकी ने मचाया आतंक…कई लोग आए कार की चपेट में…फिर करने लगा नारेबाजी…सामने आया Video…

वडोदरा, 15 मार्च। Mother-Daughter Crushed Video : जिले में देर रात एक कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। ये हादसा कारेलीबाग स्थित आम्रपाली में हुआ है। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक छोटी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा होने के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार का एयरबैग भी खुल गया। हादसे को अंजाम देने के बाद भी युवक इतने नशे में था कि वह अपना होश भूल गया और सड़क पर उतर कर चिल्लाता हुआ देखा गया। कार से उतर कर चिल्लाता दिखा शख्स कार से उतरने के बाद शख्स लगातार ‘एनदर राउंड’ चिल्ला रहा था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर यह समझा जा सकता है कि ये रईसजादा कितने नशे में (Mother-Daughter Crushed Video)होगा। वहीं हादसे के कारण नबीरा कार का एयरबैग भी खुल गया और बोनट बुरी तरह से टूट गया है। हादसे के बाद उसमें बैठा शख्स कार से बाहर निकला और सड़क पर चिल्लाते हुए “एक और राउंड… एक और राउंड… ओम नमः शिवाय…” चिल्लाने लगा। हालांकि हादसा इतना गंभीर था कि राहगीरों ने हादसे को अंजाम देने वाले को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सामने आया सीसीटीवी फुटेज डीसीपी पन्ना मोमाया ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा (Mother-Daughter Crushed Video)है। गाड़ी चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रवीश चौरसिया के रूप में हुई है, जो वाराणसी का रहने वाला है। यह लॉ की पढ़ाई करता है। इसके साथ एक दोस्त भी बैठा हुआ था, जो अभी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। ओवरस्पीडिंग से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Uncategorised

CG Naxalites Surrender : जगदलपुर में पुलिस की बड़ी सफलता…एक साथ 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO…

जगदलपुर, 15 मार्च। CG Naxalites Surrender : जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एस साथ 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण भद्राद्री कोतागुडेम क्षेत्र में इंस्पेक्टर जनरल (IG) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस घटना को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में विभिन्न कैडर के सदस्य शामिल हैं। इनमें कुछ वरिष्ठ नक्सली भी हैं, जो लंबे समय से नक्सलवादी गतिविधियों में शामिल थे। इन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करके शांति की राह चुनने का फैसला किया है।

Uncategorised

Fire In Central Bank : सेंट्रल बैंक में लगी भीषण आग…रुपए समेत सब कुछ जलकर खाक हुआ…देखें Video…

अमरावती, 15 मार्च। Fire In Central Bank : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सेंट्रल बैंक में आग लग गई, जिसमें सब कुछ जलकर खाक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैंक धूं-धूंकर जलती हुई दिख रही है। मामला अमरावती जिले के चांदुर रेलवे स्थित सेंट्रल बैंक का है। कैसे लगी आग? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी भयंकर थी कि बैंक में रखी सारी सामग्री, पैसे समेत जल गई। बैंक खुला होने के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे सभी कर्मचारी घबरा गए और बैंक से बाहर भाग गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चांदुर रेलवे अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटा है। हालांकि, आग नहीं बुझने पर धामणगांव और तीवसा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। अचानक बैंक में आग लगते देख बड़ी संख्या में नागरिक भी एकत्रित हो (Fire In Central Bank)गए। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने भी मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी। मुंबई में हालही में लगी थी आग इससे पहले मुंबई के गोरेगांव इलाके में भीषण आग लगी थी। फिल्म सिटी रोड के पास स्थित बागेश्वरी मंदिर के करीब यह आग लगी थी। आग की लपटें दूर-दूर तक फैलती हुई नजर आई थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया था। इस मामले में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। आग लगने की वजह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर गोरेगांव पूर्व इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लेवल-2 की (Fire In Central Bank)थी। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं थीं। इस घटना के सामने आने के बाद भी इलाके में हड़कंप मच गया था।

Accident

Accident : फिर एक सड़क हादसा…! पूर्व विधायक के बेटे की मौत…स्पीड का आलम…कार डिवाइडर को पार कर चली गई सड़क की दूसरी तरफ

जोधपुर, 15 मार्च। Accident : राजस्थान के जोधपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की मौत हो गई। हादसा देर रात जोधपुर में पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुआ। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार डिवाइडर तोड़कर सड़क पर दूसरी ओर चली गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार में शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत का बेटा निपुण राज सिंह और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ सवार थे। दोनों कार से चौपासनी की तरफ जा रहे थे। तभी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पाल रोड पर रात करीब 12 बजे हादसा हो गया। हादसे के वक्त स्पीड में थी कार माना जा रहा है कि हादसे के वक्त कार स्पीड में थी। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर सड़क पर दूसरी तरफ चली गई थी। हादसे में निपुण राज सिंह और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चौपासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पूर्व विधायक के बेटे निपुण राज सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। वहीं, उसके दोस्त का अस्पताल में उपचार जारी है। सीएचबी थाना प्रभारी ईश्वर चंद पारीक इस हादसे की जांच कर रहे है। शोक की लहर बता दें कि निपुण राज सिंह शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे थे। वे मूल रूप से जैसलमेर जिले के सत्तो गांव के रहने वाले थे। उनके पिता भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में पूर्व विधायक के बेटे के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी कार्यकर्ता सहित उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Uncategorised

BJP Leader’s Daughter Dies : भिलाई से दुखद खबर…! भीषण सड़क हादसे में BJP महिला मोर्चा की बेटी की मौत…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

भिलाई, 15 मार्च। BJP Leader’s Daughter Dies : भिलाई में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की 23 वर्षीय बेटी रिचा कौशिक की इस हादसे में जान गई है। जानकारी के मुताबिक रिचा कौशिक दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में रिचा कौशिक की मौत हो गई वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हास्पिटल पहुंचाया गया है। हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। होली के दिन दोपहर दुर्ग राजनांदगांव बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में ऋचा गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर गंभीर चोट की वजह से तुरंत रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान बीजेपी नेता की बेटी की मौत हो गई। ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ राजनंदगांव बायपास रोड पर ढाबे में खाना खाने जा रही थी।तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

BJP Leader Murder : Big Breaking...! BJP leader shot dead...! Neighbor committed the crime
Uncategorised

BJP Leader Murder : बिग ब्रेकिंग…! बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या…! पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम…यहां देखें VIDEO

सोनीपत, 15 मार्च। BJP Leader Murder : हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्याकांड को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक बीजेपी नेता की पहचान मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा के रूप में हुई है। हत्या को देर रात साढ़े 9 बजे गांव जवाहरा में अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि बीजेपी नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले बीजेपी नेता को जमीन पर कदम नहीं रखने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि सोनीपत में बीजेपी नेता की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया। जानकारी सामने आई है कि बीजेपी नेता ने आरोपी के बुआ की जमीन खरीदी थी। इसको लेकर बीजेपी नेता की कई बार आरोपी से कहासुनी भी हुई थी। वहीं, शुक्रवार की रात में जब बीजेपी नेता जमीन पर बुवाई करने के लिए गए तो आरोपी भी पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बीजेपी नेता वहां से चले आए।वहीं, जब वह अपनी शॉप पर बैठे थे, तभी आरोपी दुकान पर पहुंचा और बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। गांव में दहशत पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। सुरेंद्र जवाहरा के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इंसाफ (BJP Leader Murder) की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Fire in Holi Procession: Big Breaking...! Clash between two groups during Holi procession... Many shops set on fire... Watch VIDEO here
Uncategorised

Fire in Holi Procession : बिग ब्रेकिंग…! होली के जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प…कई दुकानों में लगाई आग… यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली, 15 मार्च। Fire in Holi Procession : झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिसंक झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया। जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। वाहनों को किया आग के हवाले एसपी डॉ. बिमल ने कहा, घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। होली के जश्न के दौरान यह घटना हुई। हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं, हम घटना में शामिल लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई है। वहीं उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा, होली के जश्न (Fire in Holi Procession) के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।