16 March 2025

Shameful Act: Professor crossed all limits of obscenity with college girls in his chamber...Video goes Viral
Uncategorised

Shameful ACT : कॉलेज में प्रोफेसर की Dirty हरकत…छात्राओं के साथ चैंबर में अश्लीलता की सारी हदें पार…Video हुआ Viral

लखनऊ, 17 मार्च। Shameful ACT : उत्तर प्रदेश के हाथरस से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां डिग्री कॉलेज के शिक्षक की घिनौनी करतूत ने सभी को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि डिग्री कॉलेज क प्रोफेसर यहां पढ़ने वाली छात्राओं के साथ रेप और अश्लील हरकते करता था। ये सब आरोपी शिक्षक सरकारी नौकरी और अच्छे नंबर का झांसा देकर करता था। आरोप ये भी है कि आरोपी शिक्षक छात्राओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था और फिर उन्हें वीडियो के नाम पर धमकाता था। बता दें कि जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो शहर में हड़कंप मच गया। फिर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस टीम उसे खोजने में लगी हुआ हैं। प्रोफेसर रजनीश के कांड से मचा हड़कंप ये सनसनीखेज मामला हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज से सामने आया है। यहां का चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर हैरान कर देने वाले आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्रोफेसर पिछले 20 सालों से डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का शोषण कर रहा था। वह एग्जाम में अच्छे नंबर देने और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देता और अश्लील वीडियो बनाता फिर वीडियो को रिकॉर्ड करके छात्राओं को धमकाता और उनके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम देता।  बता दें कि अब जाकर प्रोफेसर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किसी ने प्रोफेसर रजनीश की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग समेत यूपी के बड़े पुलिस अधिकारियों से की थी। शिकायत के साथ 20 फोटो भी भेजे गए थे, जिसमें रजनीश छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ दिख रहा था। डिग्री कॉलेज ने नहीं किया पुलिस का जांच में सहयोग इस पूरे मामले की जांच जब सीओ सिटी को मिली तो डिग्री कॉलेज की तरफ से उनका सहयोगी नहीं किया गया। चार दिन पहले एसपी ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। इसके बाद केस दर्ज किया गया। इस पूरे मामले पर हाथरस एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया, इंड्रस्ट्रीज (Shameful ACT) एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज ने जांच के बाद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की जाएगी। कैसे हुआ मामले का खुलासा इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ जब महिला आयोग और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक महीने पहले एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया। इस पत्र में कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। शिकायती पत्र के साथ लगभग 12 तस्वीरें भी भेजी गई थीं जिनमें रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा था।

UP BJP District President: 70 district presidents of BJP declared...28 on hold...see the jumbo list here
Uncategorised

UP BJP District President : BJP के 70 जिलाध्यक्ष घोषित…28 होल्ड पर…यहां देखें जंबो List

लखनऊ, 16 मार्च। UP BJP District President : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने 98 संगठन के जिलों में से 70 जिलाध्यक्ष रविवार को घोषित कर दिए और 28 को होल्ड किया गया है। जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रत्येक जिले में अलग-अलग समारोह के दौरान की गई। चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव में जातियों का गुलदस्ता बनाया है. साथ ही नए और पुराने की जुगलबंदी भी की। कई जगह पर पुराने जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं और कुछ स्थान पर उनको ही फिर से मौका दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जो 70 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं उनमें 44 नए चेहरे हैं। 5 महिलाएं भी अध्यक्ष बनाई गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अनारक्षित वर्ग से 39 और पिछड़ी अनुसूचित जाति वर्ग से 29 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। होल्ड किए गए जिलों में होंगे बड़े बदलाव भारतीय जनता पार्टी ने जिन जिलों को होल्ड किया है, उसमें बहुत बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। अब तक कुल 28 जिले होल्ड किए गए हैं। जहां पर बहुत अधिक विवाद था और चुनाव संचालन समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी, उनको होल्ड किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद नया अध्यक्ष आने पर वह अपने हिसाब से जिलाध्यक्ष का चयन करेगा। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट रामपुर से हरीश गंगवारमुरादाबाद से आकाश पालमुरादाबाद महानगर से गिरीश मंडोलाबिजनौर से भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबीसहारनपुर महानगर से शीतल बिश्नोईमुजफ्फरनगर से सुधीर सैनीमेरठ महानगर से विवेक रस्तोगीगाजियाबाद से चैन पाल सिंहगाजियाबाद महानगर से मयंक गोयलनोएडा महानगर से महेश चौहानगौतम बुद्धनगर से अभिषेक शर्मासंभल से हरेंद्र चौधरीबुलंदशहर से विकास चौहानकानपुर महानगर उत्तर से अनिल दिक्षितकानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहानकानपुर देहात से रेणुका सचानकानपुर ग्रामीण से उपेंद्रनाथ पासवानइटावा से अरुण कुमार गुप्ता अनूकन्नौज से वीर कुमार सिंह भदौरियाफर्रुखाबाद से फतेहचंद वर्माऔरैया से सर्वेश कठेरियाझांसी से प्रदीप पटेलबांदा से कल्लू राजपूतमहोबा से मोहनलाल कुशवाहाचित्रकूट से महेंद्र कोटार्यलखनऊ जिला से विजय मौर्यलखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदीरायबरेली से बुद्धि लाल पासीहरदोई से अजीत सिंह बब्बनबलरामपुर से रवि मिश्राबहराइच से बृजेश पांडेगोंडा से अमर किशोर कश्यपश्रावस्ती से मिश्रीलाल वर्माउन्नाव से अनुराग अवस्थीवाराणसी महानगर से प्रदीप अग्रहरिगाजीपुर से ओमप्रकाश रायप्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तवभदोही से दीपक मिश्रामछली शहर से अजय कुमार सिंहसुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठीअमेठी से सुधांशु शुक्लाप्रयागराज गंगा पार से निर्मल पासवानप्रयागराज यमुना पार से राजेश शुक्लाप्रयागराज महानगर से संजय गुप्तासोनभद्र से नंदलाल गुप्तागोरखपुर जिले से जनार्दन तिवारीगोरखपुर महानगर से देवेंद्र श्रीवास्तवआजमगढ़ से दुर्ग कुमार सिंहलालगंज से विनोद राजभरसंत कबीर नगर से नीतू सिंहमहाराजगंज से अशोक उर्फ संजय पांडेमऊ से रामाश्रय मौर्य कुशीनगर से दुर्गेश रायबस्ती से विवेकानंद मिश्राबलिया से संजय मिश्रा इन महिलाओं को बनाया गया अध्यक्ष कानपुर देहात से रेणुका सचानप्रयागराज गंगा पार से निर्मल पासवानसंत कबीर नगर से नीतू सिंहमैनपुरी से ममता सिंह राजपूतशाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता

Uncategorised

PM Awaas Yojna : पीएम आवास योजना के 1.50 लाख लाभार्थियों को नोटिस जारी…सामने आई ये वजह…

पटना, 16 मार्च।PM Awaas Yojna : बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 1.50 लाख से ज्यादा लाभार्थिओं को उनके निजी बैंक खातों में आवश्यक राशि जमा होने के बाद भी पक्के मकान नहीं बनाने या पूरा नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विभाग ने उन 19,495 बकाएदारों के खिलाफ ‘सर्टिफिकेट केस’ भी दर्ज किया है, जिन्होंने कई महीने पहले सरकार द्वारा कुल राशि (सभी किस्तों) को मंजूरी दिए जाने के बावजूद योजना के तहत मकान नहीं बनाए हैं। व्हाइट और रेड नोटिस जारी श्रवण कुमार ने कहा, “कुल 82,441 लाभार्थियों को ‘व्हाइट’ नोटिस दिया गया, जो विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए पक्के मकान बनाने हेतु एक चेतावनी (PM Awaas Yojna) है। इसके अलावा 67,733 लाभार्थियों को ‘रेड’ नोटिस दिया गया है, जिसका अर्थ है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण पूरा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” मंत्री ने कहा, “रेड’ नोटिस के बाद भी अगर लोग नहीं बाज आते हैं तो उनके खिलाफ ‘सर्टिफिकेट केस’ दायर किया जाता है। विभाग ने 19,495 लोगों के खिलाफ ‘सर्टिफिकेट केस’ भी दायर किया है।” 1,20,000 रुपये प्रति इकाई की वित्तीय सहायता गांव-देहात में रहने वाले गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के मकान (जगह का न्यूनतम आकार 25 वर्ग मीटर) उपलब्ध कराए जाते हैं। मैदानी क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपये प्रति इकाई की वित्तीय सहायता दी जाती (PM Awaas Yojna) है जबकि पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों जैसे हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1,30,000 रुपये प्रति इकाई की वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना की 60 प्रतिशत राशि केंद्र द्वारा प्रदान की जाती है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकारें वहन करती हैं।

Patwari Transfer: 125 Patwaris transferred...! Have to join by 7th April...See the Jumbo List here
Uncategorised

Resignation of Minister : शॉकिंग ब्रेकिंग…! मंत्री ने दिया इस्तीफा…विधानसभा सत्र में दिया विवादित बयान…यहां देखें PC में हुए भावुक VIDEO

देहरादून, 16 मार्च। Resignation of Minister : विधानसभा सत्र के दौरान विवादित बयान देने के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पद छोड़ने से पहले कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो भावुक भी हो गए। फरवरी महीने में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ बहस में उन्होंने कहा था, ‘क्या यह राज्य पहाड़ियों के लिए बनाया गया है?” इस टिप्पणी से राज्य में आक्रोश फैल गया, और अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। प्रेमचंद अग्रवाल राज्य सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री थे। उन्होंने इस विवाद के बाद भावुक होकर कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया है। उन्होंने खुद को राज्य का आंदोलनकारी बताते हुए इस्तीफे की पेशकश की। आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ‘उत्तराखंड के अलग राज्य के आंदोलन के लिए 1994 से लगातार आंदोलन किया था। राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहा। तत्कालीन सरकार ने एनएसए लगाने की भी उन पर कोशिश की थी। हमेशा से राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। उसके बाद इस तरह का माहौल मेरे विरुद्ध बनाया गया कि आज मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। बता दें कि अग्रवाल के उस बयान को लेकर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का भी होली पर एक गाना वायरल हुआ जिसमें उनके बोल थे ‘मत मारो प्रेम लाल पिचकारी’ नरेंद्र सिंह नेगी ही वह शख्स है जिनके गाने की वजह से 2010 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सरकार हिल गई थी। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने भी उन्हें तलब कर बयानों में संयम बरतने और उचित शब्दावली का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी है।  

Uncategorised

Wedding Viral Video : ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं…हरकत देख आप भी कहेंगे- ‘सही बात है’…देखें Video…

नई दिल्ली, 16 मार्च। Wedding Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप जब कभी भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो वहां आपको तरह-तरह के वीडियो नजर आएंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता हुआ नजर आता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत या फिर स्टंट करते हुए लोग नजर आते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी हैरान कर देने वाली कोई चीज नजर आ जाती है। वहीं कभी-कभी शादी के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि साली ने दूल्हे को मिठाई खिलाई जिसके तुरंत बाद दूल्हा भी अपनी साली को मिठाई खिलात (Wedding Viral Video) है। वो गुलाब जामुन उठाता है और साली को पूरा खाने के लिए कहता है। वो थोड़ा सा मिठाई खा रही थी और तभी एक दूसरा आदमी दूल्हे के हाथ तो जोर देता है जिससे मिठाई न चाहते हुए भी लड़की को पूरा खाना पड़ता है। कुछ लोग तो हंसते हैं मगर उस लड़की के हाव-भाव से यह पता चलता है कि उसे यह अच्छा नहीं लगा और वो अपने गुस्से को कंट्रोल कर रही है। वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एकदम सही बोले भाई, ऐसे लोग ही पिटवाते (Wedding Viral Video)हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग इंडिया में रहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अकेले नहीं पूरी बारात के लिए खतरा है।

Uncategorised

Wife Cuts Husband Private Part : प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी…पति ने टोका तो काट दिया प्राइवेट पार्ट…तड़प-तड़पकर हुई पति की मौत…

हाजीपुर, 16 मार्च। Wife Cuts Husband Private Part : बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी के बीच खून की होली का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद पति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गुस्से में काट दिया प्राइवेट पार्ट दरअसल, ये हैरान कर देने वाला मामला हाजीपुर के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव का है। यहां मिथिलेश पासवान (28) का शुक्रवार को अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति मिथिलेश पासवान का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके कारण पति मिथिलेश की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार      वहीं घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिथिलेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पता (Wife Cuts Husband Private Part)भेजा। वहीं आरोपी पत्नी प्रियंका कुमारी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी बताया जा रहा है कि पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी, जिस बारे में पति को जानकारी मिल गई। इसके बाद पति ने इस बारे में पूछा। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुसाई पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि होली के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी ने प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो (Wife Cuts Husband Private Part)गई। प्राथमिक की दर्ज कर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने लगाए आरोप अस्पताल के डॉक्टर विशाल कुमार ने बताया कि मिथिलेश की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मिथिलेश की अपर पार्ट में भी जख्म था और पेनिस में भी जख्म था जिसके कारण मौत हुई है। वहीं मृतक के परिवार के कई लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों घर में बंद थे। उसके बाद पता चला कि मिथिलेश की मौत हो गई है। मारपीट हुई है, प्राइवेट पार्ट में काटा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को पकड़ कर थाने ले गई है।

Uncategorised

Group Sex With Student : दोस्त ने ही शुरू की गंदी कहानी…7 लोग 16 महिने तक तक छात्रा से करते रहे रेप…फिर बनाया Nude Video…जानें मामला…

बनासकांठा, 16 मार्च। Group Sex With Student : गुजरात के बनासकांठा से एक हैवानियत की खबर से सनसनी फैल गई है। बनासकांठा के पालनपुर के जीडी मोदी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ हुई हैवानियत को सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। उसके साथ हुई हैवानियत की शुरुआत हुई उसके ही दोस्त के ब्लैकमेलिंग के वीडियो से। छात्रा का नग्न वीडियो बनाने के बाद उसे 16 महीने तक सात लोगों ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। जब अति हो गया तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने एक दो नहीं, सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इसके खुलासे के बाद हड़कंप मच गई है। इंस्टग्राम पर हुई दोस्ती और फिर फंस गई पुलिस के अनुसार बलात्कार के छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय छात्रा से इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की, जब छात्रा ने 2023 में पालनपुर में कॉलेज जाना शुरू किया (Group Sex With Student)था। दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी और फिर नवंबर 2023 में, वह लड़का छात्रा को होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ ले गया। वहां उसने छात्रा के कपड़े पर इडली गिरा दी और फिर गंदे कपड़े को साफ कराने के लिए होटल में ले गया और एक कमरा ले लिया। जब छात्रा होटल में अपने कपड़े उतारकर सफाई कर रही थी तब लड़के ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया।  ब्लैकमेल कर दोस्तों से कराया दुष्कर्म एफआईआर के अनुसार, लड़के ने जान बूझकर छात्रा के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने होटल के एक कमरे में ले गया और उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने अपने अन्य छह दोस्तों से भी लगातार छात्रा का दुष्कर्म कराता (Group Sex With Student)रहा। ब्लैकमेल और दुष्कर्म से परेशान छात्रा ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो वहीं उसने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Uncategorised

CG Chamber Elections : व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच हुआ समझौता…! उम्मीदवारों के नाम घोषित…यहां देखें List

रायपुर, 16 मार्च । CG Chamber Elections : व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चेंबर चुनाव को लेकर तीन दिन पहले समझौता हुआ। इस संबंध में व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख श्री राजेश वासवानी ने जानकारी दी। उनके अनुसार, दोनों पैनल के वरिष्ठ सदस्यों के बीच हुई विचार-विमर्श और वरिष्ठजनों की मध्यस्थता से यह सहमति बनी। समझौते के तहत, व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में सतीश थौरानी (अध्यक्ष), अजय भसीन (महामंत्री) और निकेश बरडिया (कोषाध्यक्ष) का नाम तय किया गया। ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई है, ताकि व्यापारी समाज में एकजुटता का सकारात्मक संदेश भेजा जा सके।

Uncategorised

South Bihar Express 2AC : साउथ बिहार एक्सप्रेस की 2AC का ये हाल देखो…Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप…

नई दिल्ली, 16 मार्च। South Bihar Express 2AC : देश में ट्रैवल करने के कई माध्यम हैं। कार, बस, फ्लाइट, बोट समेत कई तरह से लोग अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं लेकिन आज भी हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो ट्रेन के सफर को प्राथमिकता देते हैं। आपने भी ट्रेन से कई बार सफर किया होगा। अब सोचिए आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और आप जिस सीट पर बैठे हैं, उसी सीट पर एक कोने में आपको चूहा नजर आए, तो क्या आप चैन से पूरा सफर कर पाएंगे। आपको रास्ते भर चूहे का ही डर सताता रहेगा। एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ जिसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशांत कुमार नाम के शख्स ने कई वीडियो को पोस्ट किया है। एक वीडियो में नजर आता है कि सीट पर तैलिए के बीच में एक चूहा (South Bihar Express 2AC)है। वहीं दूसरे वीडियो में नजर आता है कि सीट के नीचे चूहा घूम रहा है। अगले वीडियो में फिर से सीट पर चूहा नजर आता है। किसी वीडियो में चूहा गेट के पास तो किसी वीडियो में कहीं और देखने को मिलता है। शख्स ने चूहे से परेशान होकर इसका वीडियो बनाया और पोस्ट कर दिया। शख्स ने यह भी बताया कि यह 2AC का हाल है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pkg196 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शख्स ने ट्रेन का नंबर (13288) भी लिखा (South Bihar Express 2AC) है जो साउथ बिहार एक्सप्रेस का नंबर है। शख्स ने वीडियो को पोस्ट करते हुए रेलवे के सभी संबंधित विभाग को और रेल मंत्री को भी टैग किया मगर कोई जवाब नहीं मिला।

Uncategorised

Open Attacks On People : बीच सड़क पर आतंक..खुलेआम लोगों पर हुए हमले…देखें भयानक मंजर का Video…

अहमदाबाद, 16 मार्च। Open Attacks On People : गुजरात के अहमदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां वस्त्राल इलाके में कुछ अराजक तत्वों ने खुलेआम बीच सड़क पर लोगों पर बुरी तरह से हमला किया है। इसके साथ ही दुष्ट तत्वों कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और आतंक मचाया। इस घटना का डरा देने वाला वीडियो भी सामने आया है। बीच सड़क पर ऐसी खौफनाक घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय की स्थिति बन गई है। क्या है पूरा मामला? अहमदाबाद के वस्त्राल में सड़क पर दुष्ट तत्वों का आतंक देखने को मिला है। बता दें कि यह मामला पूर्व गृह मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का (Open Attacks On People)है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों को कहना है कि ये गुजरात है या कोई अन्य राज्य। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में शरारती तत्व सड़क पर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। कई कार और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ मचाई है और लोगों को पीटे भी है। 11 लोगों को पकड़ा गया वस्त्राल में बीच सड़क पर उत्पात की ये घटना होली से एक रात पहले सामने आयी है। घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद के वस्त्राल में उपद्रव मचने वाले 11 लोगों को डिटेन कर लिया है। इधर वडोदरा में भी भीषण हादसा वडोदरा  में देर रात एक कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। ये हादसा कारेलीबाग स्थित आम्रपाली में हुआ है। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए (Open Attacks On People)हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद भी युवक इतने नशे में था कि वह अपना होश भूल गया और सड़क पर उतर कर चिल्लाता हुआ देखा गया। गाड़ी चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।