16 March 2025

Uncategorised

Clashes Between People At The Crematorium : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बीच लोग एक-दूसरे पर करने लगे हमला…विवाद इतना बढ़ा कि घंटों तक पुलिस बल को होना पड़ा तैनात…जानें पूरा मामला…यहां देखें Video…

धनबाद, 16 मार्च। Clashes Between People At The Crematorium : झारखंड के धनबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बीच लोगों के बीच विवाद हो गया और लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, वहीं कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति बिगड़ने पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। दरअसल, यह मामला धनबाद के भाटडीह ओपी क्षेत्र के तेतुलिया धौड़ा गांव का है। यहां दामोदर नदी घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर तेतुलिया धौड़ा और कुम्हारडीह बस्ती के लोगों के बीच विवाद हो गया था। मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, लेकिन घाट पर पहले से मौजूद महिलाओं ने शव को दूसरी जगह जलाने की बात (Clashes Between People At The Crematorium)कही। इसी को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी, जिसके बाद मारपीट हुई। उस वक्त मामला किसी तरह शांत हो गया। इसके बाद शनिवार को कुम्हारडीह बस्ती के लोग अचानक तेतुलिया धौड़ा गांव पहुंच गए और वहां के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कई घरों को भी नुकसान हुआ। झड़प के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटडीह ओपी समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घटना को लेकर बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई (Clashes Between People At The Crematorium)थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों में से किसी ने कोई भी शिकायत नहीं की है। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है। वहीं मृतक के परिजन ने कहा कि हम लोग शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने दामोदर घाट पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने आकर शव को दूसरी जगह जलाने की बात कही। हमने सफाई करने के बाद वहीं शव जलाया, लेकिन अचानक कुछ लोग आए और हमला कर दिया। दूसरे पक्ष की महिला ने कहा कि शव जलाने के दौरान पहले से घाट पर महिलाएं नहा रही थीं। हमने शव को दूसरी जगह जलाने का अनुरोध किया था, लेकिन कुछ लोग आए और हम पर हमला कर दिया।

Uncategorised

Heart Attack During Drivig Car : कार चलाते वक्त आ गया हार्ट अटैक…मौत का भयावह मंजर देख रूह कांप जाएगी…देखें Video…

कोल्हापुर, 16 मार्च। Heart Attack During Drivig Car : कोल्हापुर में एक खौफनाक मौत का मंजर दिखा जब आधी रात को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 55 साल के धीरज शिवाजीराव पाटिल की मौत हो गई। यह भयानक हादसा फ्लाईओवर ब्रिज के करीब बीएसएनएल टावर से टाकाला जाने वाली सड़क पर हुआ। कार चलाते वक्त ही धीरज पाटिल को दिल का दौरा पड़ा और कार बेकाबू हो गई, फिर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में कार चलाते हुए ही धीरज पाटिल की मौत हो गई।   खबर यह भी है कि मृतक धीरज पाटिल दिवंगत विधायक पी.एन. पाटिल के भतीजे हैं। हालांकि हादसे की वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा (Heart Attack During Drivig Car)है कि कार चलाते हुए धीरज पाटिल को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। फिलहाल घटना को लेकर कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज एक तरफ जहां इस हादसे की चर्चा चल रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरी घटना के दो सीसीटीवी सामने आए हैं, जिससे एक और अजीबोगरीब वाकया भी सामने आ रहा है। वो ये है कि सड़क पर आवारा कुत्ते दौड़ते दिख रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, क्या आवारा कुत्तों को इस दुर्घटना की भनक पहले से ही लग गई थी, क्योंकि आवारा कुत्तों ने दुर्घटना के कुछ सेकेंड पहले ही दौड़ते और भूंकते हुए देखे जा रहा (Heart Attack During Drivig Car)हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं भी वायरल हो रही हैं। राजारामपुरी पुलिस इस दुर्घटना की गहन जांच करने में जुट गई है। देखें खौफनाक वीडियो

Uncategorised

Police Attack : आदिवासी युवक को बचाने गई पुलिस टीम को जानलेवा हमला…ASI की दर्दनाक मौत…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

मऊंगज, 16 मार्च। Police Attack : मध्य प्रदेश के मऊंगज में एक आदिवासी युवक को बचाने की गई पुलिस टीम को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा है। इस हमले में ASI राम गोविंद गौतम की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे अधिकरी संदीप भारती गंभीर रूप से चोटिल हैं। उनके अलावा हनुमना तहसीलदार कुमारे लाल पनका के भी हाथ-पैर टूटे हैं। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कुल 8 पुलिसकर्मी घायल बताए गए हैं। अब मध्य प्रदेश से बिहार में भी लगातार पुलिस पर हमले हुए हैं। आखिर क्यों हुआ पुलिस टीम पर हमला? असल में यह पूरा विवाद दो महीने पुराना है जिसमें आदिवासी युवक अशोक कुमार की मौत हो गई थी। अब जांच में तो पाया गया कि हादसे में जान गई है, लेकिन परिवार वालों के मुताबिक सनी द्विवेदी नाम के लड़के ने हत्या की। इसी वजह से शनिवार को शाम करीब चार बजे सनी को इस आदिवासी परिवार ने बंधक बना लिया, जमकर उसकी पिटाई की, उसी वजह से उसकी जान चली गई। अब उस युवक बचाने के लिए ही टीआई की टुकड़ी मौके पर गई थी, साथ में पुलिस बल भी था। लेकिन गांव वालों के सामने पुलिस की एक नहीं चली और ASI को अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। मऊगंज में कैसे हैं हालात? बड़ी बात यह रही कि एसडीओपी अंकिता शूल्या और एसआई आरती वर्मा को खुद को बचाने के लिए गांव के ही एक घर में छिपना पड़ा। बाद में पुलिस की ही दूसरी टीम ने उनका रेस्क्यू किया और सनी द्विवेदी का शव भी बाहर लाया गया। युवक को बचाने गए टीआई समेत पुलिस टीम पर हमला किया गया। अभी के लिए पूरे गांव में धारा 163 लगा दी गई है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालात को नियंत्रण में करने के लिए रीवा से भी अतिरिक्त बल बुला लिया गया है। सतना जिले को भी इमरजेंसी मोड पर रहने के लिए कहा गया है, यानी कि जमीन पर काफी तनाव है।

Uncategorised

Thailand Womens In Flates : यहां के कई फ्लैटों में पकड़ी गईं थाईलैंड की 10 महिलाएं…रह रहीं थी अवैध रूप से…जानें पूरा मामला…

लखनऊ, 16 मार्च। Thailand Womens In Flates : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से आवासीय फ्लैटों में रहते हुए पाया गया। यहां चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में मौजूद शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की। इसके बाद पता चला कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी महिलाओं को रखा जा रहा था। इस घटना के बाद अपार्टमेंट के मालिक से पुलिस ने संपर्क किया। वह भी पुलिस के सामने कोई विवरण प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। छह अपार्टमेंट में रह रही थीं ये महिलाएं पुलिस ने बताया कि जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली (Thailand Womens In Flates)हैं। ये सभी महिलाएं छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये विदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। इस दौरान केवल एक महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध कराई। अपार्टमेंट के मालिक से भी पूछताछ वहीं विदेशी महिलाओं के पाए जानें के मामले में पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया गया। उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया (Thailand Womens In Flates)गया। हालांकि, वह किराए के समझौते प्रस्तुत करने, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक) को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहा। पुलिस ने मामले के संबंध में शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Uncategorised

Tej Pratap Bodyguard Suspend : एक तरफ कुआ-दूसरी ओर खाई…तेजप्रताप के बॉडीगार्ड पर सही बैठी ये कहावत…डांस करने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज…किया गया लाइन हाजिर…दूसरे सिपाही को मिली ड्यूटी…देखें आदेश…

पटना, 16 मार्च। Tej Pratap Bodyguard Suspend : पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव के इशारे पर डांस करना पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया है। तेज प्रताप यादव के निर्देश का पालन करते देखे गए कांस्टेबल दीपक कुमार (अंगरक्षक) को हटा दिया गया है और उनकी जगह दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त किया गया है। ये जानकारी पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सामने आई है। डांस करने वाले पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर भी किया गया है क्या है पूरा मामला?          दरअसल तेज प्रताप यादव ने होली के मौके पर एक पुलिसकर्मी को धमकी दी और जबरन नाचने पर मजबूर किया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया (Tej Pratap Bodyguard Suspend)था, इसमें तेजप्रताप यादव स्टेज पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और माइक लेकर नीचे बैठे लोगों को निर्देश दे रहे हैं। इस बीच वह एक पुलिसकर्मी को ‘ठुमका लगाने’ के लिए कहते हैं। इसके साथ ही उनकी बात नहीं मानने पर सस्पेंड कराने की धमकी भी दे रहे हैं। यह वीडियो पटना में तेजप्रताप यादव के घर पर आयोजित कार्यक्रम का है। तेज प्रताप यादव का यह वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस वीडियो पर कहा कि अब बिहार में ऐसी हरकतों के लिए जगह नहीं है। तेजप्रताप यादव का यह वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘जैसा बाप वैसा बेटा। पहले, पिता तत्कालीन सीएम के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते (Tej Pratap Bodyguard Suspend)थे। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के जरिए कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है। वह पुलिस कर्मियों को नहीं नाचने पर निलंबित करने की धमकी देता है। इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करता है। अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो वे कानून तोड़ेंगे और कानून के रक्षकों को नचाएंगे। यह एक ट्रेलर है। इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।’

Big allegation by Congress leader: In exchange for a ticket, a woman leader of the party was offered to spend the night...! Congress leader made a big allegation on the party leader
Uncategorised

Big Allegation Congress Netri : टिकट के बदले पार्टी की महिला नेता को दिया रात बिताने का ऑफर…! कांग्रेस नेत्री ने पार्टी नेता पर लगाया बड़ा आरोप

ग्वालियर, 16 मार्च। Big Allegation Congress Netri : कांग्रेस की एक महिला नेता ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को परेशान करने और साथ में रात गुजारने और 10 लाख रुपये की डिमांड के आरोप लगाए है। आरोप ये कि प्रदेश महासचिव के लोग टिकट के लिए रात गुजारने का ऑफर दे रहे हैं और रात ना गुजरने की सूरत में 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। जैसे ही ये मामला सामने आया ग्वालियर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया। कांग्रेस की महिला नेता जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचीं। वहां पर अपनी ही पार्टी के प्रदेश कांग्रेस महासचिव पर परेशान करने का आरोप लगा दिया। वह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ये आरोप लगा दिया कि प्रदेश महासचिव के लोग टिकट के बदले रात गुजारने का ऑफर दे रहे हैं, और रात नहीं गुजारने की सूरत में 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। फरियादी महिला नेता ने इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रही हैं और कार्रवाई ना होने पर पुलिस विभाग को चेतावनी दे रही हैं। कांग्रेस ने खारिज किए आरोप, कहा- कानूनी कार्रवाई करेंगे हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों को कांग्रेस नेता ने सिरे से खारिज कर दिया। जिस नेता पर आरोप लगा रहा है उन्होंने साफ कहा कि के उनके चरित्र हनन की कोशिश है और वो इस मामले में जल्द ही कानूनी कार्यवाही करेंगे। ग्वालियर के एडिशनल एसपी कृष्णा चंदानी ने माना कि ऐसी शिकायत आई है। जल्द ही मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला अब ग्वालियर में चर्चा का विषय बन गया है। फरियादी नेता इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान से भी की है। हालांकि मामले में कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही पता लगेगा। टिकट में मेरा कोई योगदान नहीं इस पूरे मामले पर सुनील शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया के द्वारा इस तरह का मामला मेरे सामने लाया गया है। टिकट को लेकर जो भी बात है यह पार्टी का निर्णय होता है। इसमें मेरा कोई योगदान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह जो भी अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं वह मेरी छवि को धूमिल करने के लिए किए जा रहे हैं। सभी जानते हैं इन सब तरीकों से कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है और जल्द ही जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने लिखित शिकायत दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे।

Big Accident in CG: Sad news from Balod...! 3 friends returning after watching Faag died... mourning spread in the village
Accident

Big Accident in CG : बालोद से दुखद खबर…! फाग देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत…गांव में पसरा मातम

बालोद, 16 मार्च। Big Accident in CG : अर्जुंदा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फाग स्पर्धा देखकर अपने घर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक तेलीटोला गांव की ओर से फाग प्रतियोगिता देखकर मोटरसाइकिल (सीजी 07 एजे 8736) से अपने गांव मनकी लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने से पहले उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 07 बीए 4777) से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतकों की पहचान अनिल कुमार साहू, पिता खिलेश कुमार साहू, पीयूष साहू (Big Accident in CG), पिता दिलीप साहू और विकास ठाकुर, पिता सुखित राम ठाकुर है, तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Most Wanted Terrorist: Big news…! Most wanted terrorist Abu Qatal Singhi killed… accused of 26/11 Mumbai attack
Uncategorised

Most Wanted Terrorist : बड़ी खबर…! मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या… 26/11 मुंबई हमले का आरोपी

लाहौर, 16 मार्च। Most Wanted Terrorist : पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को बड़ा झटका लगा है। मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। ये घटना शनिवार रात 8 बजे की है। अबू कताल ने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। NIA ने उसे वांटेड घोषित किया था। आर्मी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये आतंकी बड़ा सिरदर्द बन गया था। हाफिज सईद का बेहद करीबी आतंकी अबू कताल, हाफिज सईद का भी बेहद करीबी था। हाफिज मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमला किया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बिगड़ गए। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए। बताते चलें कि 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था, उस हमले का एक मास्टरमाइंड भी अबू कताल सिंघी ही था। इसके अलावा, कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड भी अबू कताल को माना गया। एनआईए ने 2023 के राजौरी हमले में अबू कताल को जिम्मेदार ठहराया था। राजौरी हमले में 7 लोगों की हुई थी मौत दरअसल, एनआईए ने जनवरी 2023 में राजौरी में हुए हमले के लिए 5 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे, जिनमें लश्कर के 3 पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे। 1 जनवरी 2023 को राजौरी जिले के ढांगरी गांव में नागरिकों पर आतंकवादी हमला हुआ था। उसके अगले दिन आईईडी विस्फोट हुआ था। हमलों में दो बच्चों सहित सात लोग मारे गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपपत्र में शामिल तीन आतंकी लश्कर के कर्ताधर्ता बताए गए, जिनकी पहचान सैफुल्लाह उर्फ ​​साजिद जट्ट उर्फ ​​अली उर्फ ​​हबीबुल्लाह उर्फ ​​नुमान उर्फ ​​लंगडा उर्फ ​​नौमी, मोहम्मद कासिम और अबू कताल उर्फ ​​कताल सिंधी के रूप में हुई है। अबू कताल और साजिद जट्ट पाकिस्तानी नागरिक थे। जबकि कासिम 2002 के आसपास पाकिस्तान चला गया था और वहां लश्कर के आतंकवादी समूहों में शामिल हो गया था।