3 April 2025

Gangaur Puja: Mourning spread in the village before Gangaur Puja...! 8 people descended into the well one by one...all died...see the painful video here
Uncategorised

Gangaur Puja : गणगौर पूजा से पहले पसरा गांव में मातम…! एक-एक कर 8 लोग कुएं में उतरे…सभी को मौत…यहां देखें दर्दनाक VIDEO

खंडवा, 03 अप्रैल। Gangaur Puja : मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह कुएं के अंदर मीथेन गैस का रिसाव बताया जा रहा है। 150 साल पुराने कुएं में हुआ हादसा कोंडावत गांव में गणगौर माता के जवारों का विसर्जन किया जाना था। इसी को देखते हुए बुधवार को ग्रामीण 150 साल पुराने सार्वजनिक कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। लेकिन कुएं में जमा मीथेन गैस के संपर्क में आने से दम घुटने की वजह से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह कुआं काफी गहरा था जिसमे बहुत गाद भी जमा हो गई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुंए में पहले तीन-चार लोग सफाई के लिए उतरे थे लेकिन वे जब नहीं आये तो उनकी सहायता के लिए चार लोग और कुएं में उतरे और फिर जब वे भी लंबे इंतज़ार के बाद बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों को अनिष्ट की आशंका हुई। यह आशंका है कि कुंए से जहरीली गैस का रिसाव हुआ हो, जिससे दम घुटने से इन लोगों की मौत हुई होगी। गांव में पसरा मातम इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह कुआं वर्षों से त्योहारों पर मूर्ति और जवारे विसर्जन के लिए इस्तेमाल होता आ रहा था, लेकिन इस बार यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। खंडवा जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुएं में मीथेन गैस मौजूद थी, जिसके संपर्क में आने से दम घुटने से इन युवकों की जान गई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि तीन लोग गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की साफ सफाई करने के लिए उतरे थे। संभवत: उन्हें बचाने के लिए पांच लोग कुएं में उतरे और सभी लोग डूब गए। वहीं खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया। 8 मृतकों की सूची 1. मोहन पिता मंसाराम (पूर्व सरपंच) – उम्र 55 वर्ष2. अनिल पिता आत्माराम पटेल – उम्र 30 वर्ष3. शरण पिता सुखराम – उम्र 30 वर्ष4. अर्जुन पिता गोविन्द – उम्र 35 वर्ष5. गजानंद पिता गोपाल – उम्र 25 वर्ष6. बलिराम पिता आशाराम – उम्र 36 वर्ष7. राकेश पिता हरी – उम्र 22 वर्ष8. अजय पिता मोहन – उम्र 25 वर्ष ये सभी युवक गांव के कुनबी पटेल समाज के थे।

Porn Racket: Big Breaking...! ED raids house...Porn racket busted...Details of pornographic video shoot of more than 400 models found...Couple arrested
Uncategorised

Porn Racket : बिग ब्रेकिंग…! ED ने घर पर मारा छापा…पोर्न रैकेट का पर्दाफाश…400 से ज्यादा मॉडल्स के अश्लील VIDEO शूट के मिले डिटेल्स…Couple गिरफ्तार

नोएडा, 03 अप्रैल। Porn Racket : नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय की एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। नोएडा के सेक्टर-105 में एक घर पर छापेमारी के दौरान ED ने एक बड़े पोर्न रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है, जो अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों की कमाई कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि यह दंपति अब तक 400 से ज्यादा मॉडल्स के अश्लील वीडियो शूट कर चुका था। मॉडल्स को मोटी रकम का लालच गिरफ्तार किए गए आरोपी उज्ज्वल किशोर और उसकी पत्नी नीलू श्रीवास्तव “सबडिजी” नामक एक कंपनी चला रहे थे। यह कंपनी सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए मॉडल्स को ऑडिशन के बहाने बुलाती थी और फिर जबरन उनसे पोर्न वीडियो शूट करवाए जाते थे। इस रैकेट में हाफ फेस शो, फुल फेस शो और न्यूड जैसी पांच कैटेगरी में शूटिंग की जाती थी। एक वीडियो शूट करने में महज 4 घंटे लगते थे, और मॉडल्स को मोटी रकम का लालच देकर इस धंधे में धकेला जाता था। किसी को नहीं हुआ शक उज्ज्वल और नीलू के पड़ोसियों को इस रैकेट की भनक तक नहीं लगी, क्योंकि दंपति ने किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखा था। उनके घर में हर दिन सुबह 11 से 12 बजे के बीच मॉडल्स आती थीं और 3-4 घंटे बाद चली जाती थीं। चूंकि आरोपी पहले विदेश में रह चुके थे, इसलिए पड़ोसियों को उन पर संदेह नहीं हुआ। ED की जांच जारी प्रवर्तन निदेशालय अब इस रैकेट से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल डेटा की गहन जांच कर रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल है। आगे की पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Chaitra Navratri: Sad news...! She could not keep Navratri 'fast' due to her periods... Hurt woman committed suicide... See here
Uncategorised

Chaitra Navratri : दुखद खबर…! पीरियड्स आए तो नहीं रख सकी नवरात्रि का ‘व्रत’…आहत महिला ने की सुसाइड…रोती-बिलखती 2 मासूम…यहां देखें

झांसी, 03 अप्रैल। Chaitra Navratri : नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले ही महिला को पीरियड्स आ गया, जिसके कारण वह देवी की पूजा नहीं कर पाई। इससे महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्मघाती जैसा कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल, महिला देवी मां की बहुत पूजा-अर्चना करती थी, इसलिए वह साल भर चैत्र नवरात्रि का इंतजार करती रहती थी। झांसी का दिल दहलाने वाला मामला यूपी के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने नवरात्रि के दौरान व्रत और पूजा न कर पाने के दुख में जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये पूरा मामला झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के पन्ना लाल गोला कुआं मोहल्ले से सामने आया है। यहां 36 साल की प्रियंशा सोनी अपने पति मुकेश सोनी के साथ रहती थी। दोनों के दो छोटी बेटियां थी। दोनों की उम्र 4 साल से कम थी। मुकेश ने बताया कि उनकी पत्नी नवरात्रि के पर्व को लेकर बहुत उत्साहित थी। उसने पूजा की तैयारियां पहले से शुरू कर दी थीं और वह भी उसका पूरा साथ दे रहा था, लेकिन जिस दिन नवरात्रि शुरू हुई, उसी दिन प्रियंशा को पीरियड्स शुरू हो गए। इस वजह से वह न तो व्रत रख पाई और न ही मां दुर्गा की पूजा कर पाई। इस बात से वह काफी दुखी और परेशान थी। मुकेश ने उसे समझाने की कोशिश की. मगर वह बार-बार यही कहती रही कि उसने पूरे साल इस पर्व की तैयारी की थी और अब वह पूजा नहीं करपा रही है।  अपने साथ किया कांड मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दिन जब मुकेश अपनी दुकान पर गया, तो प्रियंशा ने घर पर जहर खा लिया। जब इसकी खबर मिली, तो परिजन उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और मुकेश उसे घर ले आया। मगर घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बार उसकी मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर स्नेह तिवारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने जहर खा लिया था। पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Uncategorised

Wakf Amendment Bill : वक्फ बाय यूजर का खात्मा…धारा 40 की समाप्ति…वक्फ से पहले महिलाओं का हिस्सा सुनिश्चित सहित इन्हें नहीं कर सकते दान…यहां समझिए नए नियम

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा में लगभग 12 घंटे की गरमागरम बहस के बाद पास हो गया है। आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जा रहा है और इसे आज ही पास किया जाएगा। वक्फ बिल संपत्तियों के मैनेजमेंट और रेगुलेशन में कई बदलाव लाता है। यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को सरकारी निगरानी में लाने और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर देता है। बिल के कानून बन जाने के बाद भी मुसलमान वक्फ बना सकेंगे, लेकिन सख्त नियमों और शर्तों के साथ। 8 बिंदुओं में समझे 1- वक्फ बाय यूजर का खात्मा वक्फ (संशोधन) बिल 2025 में वक्फ बाय यूजर के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ वही संपत्ति वक्फ मानी जाएगी, जिसे औपचारिक रूप से (यानी लिखित दस्तावेज या वसीयत के जरिए) वक्फ के लिए समर्पित किया गया हो. लेकिन पहले ऐसा नहीं था।  वक्फ बाय यूजर” एक पारंपरिक तरीका था जिसके तहत कोई संपत्ति, जैसे मस्जिद, कब्रिस्तान या दरगाह, अगर लंबे समय से मुस्लिम समुदाय द्वारा धार्मिक या सामुदायिक कामों के लिए इस्तेमाल हो रही थी, तो उसे बिना किसी औपचारिक दस्तावेज या घोषणा के भी वक्फ मान लिया जाता था। ये इस्लामिक कानून और भारत में वक्फ की पुरानी प्रथा का हिस्सा था। लेकिन लोकसभा में पास बिल में इस प्रावधान को खत्म कर दिया गया है। अब अगर कोई जमीन या इमारत सालों से मस्जिद या कब्रिस्तान के तौर पर इस्तेमाल हो रही है, लेकिन उसके पास वक्फ का कोई कानूनी दस्तावेज नहीं है, तो अब उसे वक्फ नहीं माना जाएगा। हर वक्फ संपत्ति को जिला कलेक्टर द्वारा जांचा जाएगा। बिना सबूत के कोई भी जगह पर वक्फ बोर्ड दावा नहीं कर सकेगी। इसे एक उदाहरण के जरिये समझाते हैं-  मान लिया जाए एक गांव में 100 साल से एक जमीन पर कब्रिस्तान है, लेकिन कभी इसे औपचारिक रूप से वक्फ घोषित नहीं किया गया। पहले, ‘वक्फ बाय यूजर’ के तहत इसे वक्फ मान लिया जाता था। अब नए कानून के बाद, अगर वक्फ बोर्ड के पास इस जमीन के कोई दस्तावेज नहीं है, तो इसे वक्फ नहीं माना जाएगा। इस जमीन का सही दस्तावेज दिखाने वाला पक्ष इस पर दावा कर सकता है। 2. मुस्लिमों को संपत्ति दान करने के लिए पूरी करनी होगी शर्त वक्फ (संशोधन) बिल 2025 के तहत अब मुस्लिमों को संपत्ति दान के लिए शर्त पूरी करनी पडे़गी। बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, वक्फ’ का अर्थ है अपनी जमीन, महत्त्वपूर्ण संपत्ति या एसेट को इस्लाम की भलाई के लिए अल्लाह के नाम पर दान करना। दान केवल अपनी संपत्ति का ही किया जा सकता है, सरकार या किसी और की संपत्ति का नहीं। अमित शाह ने कहा कि इसमें दान देने का बड़ा महत्व है, दान उस चीज का ही किया जा सकता है जो आपकी अपनी संपत्ति है। कोई सरकारी संपत्ति का दान नहीं कर सकता है। किसी और की संपत्ति का दान नहीं कर सकता है। नए प्रावधान के तहत कोई भी मुसलमान,  कम से कम 5 साल से इस्लाम को मान रहा हो और संपत्ति का कानूनी मालिक हो वही वक्फ के लिए संपत्ति दान कर सकेगा। 2013 के वक्फ संशोधन में इस प्रावधान को खत्म कर दिया गया था. अब इसे फिर से ले आया गया है। 3. वक्फ करने से पहले महिलाओं को उनका हिस्सा देना पड़ेगा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 में एक नया प्रावधान है जो कहता है कि अगर कोई मुसलमान अपनी किसी संपत्ति को वक्फ को दान में देना चाहता है तो उसे इसकी घोषणा करने से पहले महिलाओं को उनका हिस्सा देना पड़ेगा। इसमें विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों के लिए खास प्रावधान किया गया है। उदाहरण के लिए एक शख्स अपनी 10 बीघा जमीन को वक्फ करना चाहता है। उसके पास एक बेटी, एक विधवा बहन, और एक अनाथ भतीजा है। पुराने नियम में वो पूरी जमीन को वक्फ में दे सकता था, लेकिन अब उसे इन्हें भी उनका हिस्सा देना पड़ेगा इसके बाद ही वो अपने हिस्से की जमीन को वक्फ को दान दे सकेगा। अब वक्फ बनाने से पहले ये चेक होगा कि बेटियों, बहनों, पत्नियों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों को उनका हिस्सा मिल गया है या नहीं। अगर नहीं मिला, तो वक्फ मान्य नहीं होगा। 4.आदिवासी जमीन को नहीं कर पाएंगे वक्फ वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 में आदिवासियों की जमीन को वक्फ घोषित करने से पूरी सुरक्षा दी गई है। भारत में आदिवासी समुदायों की जमीन को संविधान की पांचवीं और छठी अनुसूची के तहत चिह्नित और संरक्षित किया गया है। ये जमीनें उनकी संस्कृति, आजीविका और पहचान का हिस्सा हैं। नए नियम के तहत अगर कोई जमीन आदिवासी समुदाय की है, यानी जो भारत के संविधान के तहत अनुसूचित जनजातियों के नाम पर दर्ज है या उनके पारंपरिक अधिकार क्षेत्र में आती है, तो उस जमीन को वक्फ बोर्ड अपने कब्जे में नहीं ले सकेगा। न ही आदिवासी समुदाय की इस जमीन को कोई मुसलमान वक्फ के लिए दान कर सकेगा। इस प्रावधान का उद्देश्य आदिवासियों के हितों की रक्षा करना है। 5.धारा 40 की समाप्ति वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 में पुराने कानून की धारा 40 को हटाने का प्रस्ताव एक बड़ा बदलाव है। इसे समझने के लिए पहले ये जानना जरूरी है कि धारा 40 क्या थी और अब इसके हटने से क्या होगा। अधिनियम की धारा 40 में प्रावधान था कि कोई संपत्ति वक्फ है या नहीं, यह निर्णय लेने का अंतिम अधिकार वक्फ बोर्ड के पास था। वक्फ अधिनियम, 1995 की धारा 40 वक्फ बोर्ड को ये अधिकार देती थी कि अगर उसे लगता था कि कोई संपत्ति वक्फ की है या वक्फ के तौर पर इस्तेमाल हो रही है, तो वह उसकी जांच कर सकता था और उसे अपने कब्जे में ले सकता था। यानी, बिना किसी ठोस सबूत या कोर्ट के फैसले के, वक्फ बोर्ड खुद तय कर सकता था कि कोई जमीन या इमारत उसकी है या नहीं। ये शक्ति बोर्ड को बहुत ताकतवर बनाती थी। कई बार इसका दुरुपयोग भी हुआ।  वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 में इस धारा-40 को ही समाप्त कर दिया गया है। बुधवार को किरेन रिजिजू ने इस

Uncategorised

Judges Property : अब से जजों को अपनी संपत्ति करनी होगी सार्वजनिक…! जस्टिस के घर अकूत जले हुए नोट का VIDEO सामने आने के बाद फुल कोर्ट ने किया तय

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। Judges Property : सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने का ऐलान किया है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने यह तय किया है कि जजों को पद संभालते ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए। सीजेआई और जज अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा स्वेच्छा से सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक करेंगे। मौजूदा समय में सीजेआई सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल 30 जजों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इनमें सीजेआई संजीव खन्ना से लेकर जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस अभय एस ओक, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना जैसे जज शामिल हैं। बता दें कि यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब हाल ही में जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से कैश बरामद किया गया था। कैश मिलने के मामले की जांच के लिए सीजेआई संजीव खन्ना ने 22 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ तीन सदस्यीय आंतरिक जांच शुरू की थी। आरोप है कि जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवासीय परिसर से नोटों की गड्डियां पाई गई थीं, जहां 14 मार्च को आग लग गई थी। नोटों की ये गड्डियां आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की टीम ने स्टोर रूम में देखी थीं। आग की चपेट में आने से बहुत (Judges Property) सारे नोट जल गए थे।

Uncategorised

Asaram Bail Period Extended : आसाराम की जमानत अवधि बढ़ने से टेंशन में रेप पीड़िता का परिवार…पिता बोले- वो हमारे साथ कुछ भी कर सकता है…

शाहजहांपुर, 03 अप्रैल| Asaram Bail Period Extended : रेप के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है। ऐसे में रेप पीड़िता के पिता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। रेप पीड़िता के पिता ने इस बात को लेकर खतरा जताया है और कहा है कि आसाराम कभी भी उनके साथ कुछ भी कर सकता है। रेप पीड़िता के पिता ने आसाराम को मिलने वाली बार-बार जमानत पर हैरानी जताई और ये दावा किया कि आसाराम हर किसी को अपने हिसाब से चला रहा है। क्या है आसाराम का रेप मामला? साल 2013 में आसाराम के जोधपुर स्थित आश्रम में 16 साल की नाबालिग के साथ रेप किया गया था। इसी मामले में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बता दें कि आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट ने हृदय रोग और वृद्धावस्था संबंधी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए शुक्रवार को अंतरिम जमानत दी है। आसाराम के वकील शालीन मेहता ने दलील दी थी कि 86 साल के आसाराम हृदय और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं और उनके लिए एकमात्र उपलब्ध उपचार आयुर्वेदिक ‘पंचकर्म’ (Asaram Bail Period Extended)है।  वकील ने कोर्ट को बताया कि जोधपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार अभी शुरू हुआ है और इसमें तीन महीने और लगेंगे। रेप पीड़िता के पिता ने और क्या कहा? रेप पीड़िता के पिता ने कहा कि जब आसाराम जेल में था, तो यह हमारी जीत थी। अब वह हर किसी को अपने हिसाब से चला रहा है। मुझे हैरानी है कि कोर्ट उसे बार-बार अंतरिम जमानत दे रही है, पहले सात दिन के लिए, फिर 12 दिन के लिए, फिर ढाई महीने के लिए और अब तीन महीने के लिए। रेप पीड़िता के पिता ने कहा कि हमने वकील से आपत्ति दर्ज कराने को कहा, हमने सारे कागजात तैयार करके उन्हें दे दिये थे, लेकिन उन्होंने आपत्ति दर्ज नहीं कराई और हमें चक्कर कटवाते (Asaram Bail Period Extended)रहे। उन्होंने हमारे साथ धोखा किया है। बार-बार अनुरोध के बाद भी हमारे वकील ने अदालत में आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इसके परिणामस्वरूप अदालत ने आसाराम को फिर से तीन महीने के लिए जमानत दे दी।

Uncategorised

Serious Disease On Foot : पैरों में दिखने लगे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान…हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां…

नई दिल्ली, 03 अप्रैल| Serious Disease On Foot : पैर हमारे शरीर के सबसे ज़रूरी अंगों में से एक है। हमारे सेहत से जुड़े कई संकेत हमें पैरों के जरिए मिलता है। लेकिन हम अक्सर उन्हें नज़रअंदाज़ करते हैं जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आज हम आपको पैरों में दिखने वाले उन लक्षणों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनसे पता चलता है कि हमारा स्वास्थ्य कितना ठीक है? ठंडे पैर: ठंडे पैर स्वास्थ्य समस्या का संकेत देते हैं। यह थायरॉयड डिसफंक्शन, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन या ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं जैसी स्थितियों का संकेत दे सकता (Serious Disease On Foot)है। कुछ मामलों में, तनाव भी रक्त प्रवाह को कम करने में योगदान दे सकता है, जिससे ठंडे पैर हो सकते हैं| पैरों का रंग बदलना: पैरों के रंग में बदलाव रक्त संचार संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह इस्केमिक (रक्त प्रवाह में बाधा) या गैंग्रीनस स्थिति के शुरुआती लक्षणों को दर्शाता है। सुन्नता या झुनझुनी: पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है, या तंत्रिका संबंधी समस्या के कारण हो सकता (Serious Disease On Foot)है, और मधुमेह, या अन्य तंत्रिका संबंधी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों का संकेत दे सकता है। रंगीन नाखून: नाखूनों का रंग बदलना या पैर के नाखूनों की बनावट में कोई भी बदलाव स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय हो सकता है और फंगल संक्रमण, खनिज की कमी, सोरायसिस, एनीमिया या यहाँ तक कि मेलेनोमा जैसी स्थितियों का संकेत दे सकता है।

Uncategorised

Luxury Auto Viral Video : ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई…! शख्स ने करवाया ऐसा मॉडिफिकेशन जिसे देख हैरान हो जाएंगे…देखें Video…

नई दिल्ली, 03 अप्रैल| Luxury Auto Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अलग-अलग चीजों को पोस्ट करते रहते हैं। कोई फोटो को पोस्ट करता है तो कोई अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। आप भी उन सभी पोस्ट को देखते ही होंगे और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों को ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटे बच्चों का मजेदार वीडियो वायरल होता है। अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या दिखा? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर ऑटो खड़ी है और उसके अंदर उसका ड्राइवर बैठा हुआ है। आमतौर पर ऑटो में दरवाजे नहीं दिखते हैं मगर वीडियो में दिखता है कि उस ऑटो में ड्राइवर सीट पर दरवाजा लगा हुआ है और वो बंद है। वीडियो में आगे दिखता है कि पीछे वाली सीट पर भी गेट लगा हुआ है। अंदर बहुत ही आरामदायक सीटें लगी हुई हैं। लाइटें भई लगी हुई हैं और इतना ही नहीं, ऑटो में सबसे आगे एक डिस्प्ले भी लगा हुआ (Luxury Auto Viral Video)है। इस तरह उसने अपने ऑटो को 5 स्टार लग्जरी जैसा करवा दिया और वीडियो वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया (Luxury Auto Viral Video) है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे भी बैठना है इस ऑटो में। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो भारी मॉडिफाईड किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- तीन दिन पहले मुझे यही ख्याल आया था।

Uncategorised

Train Viral Video : ट्रेन में पहली बार दिखाई दिया ये वाला नजारा…Video देखकर लोग भी हुए हैरान…

नई दिल्ली, 03 अप्रैल| Train Viral Video : आज के समय में हर किसी को जब दिमाग फ्रेश करना होता है या फिर थोड़ा खाली समय मिलता है तो वो अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया गलियो में आ ही जाता है। यूथ के अलावा बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं और वो भी उसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर हैं तो फिर आप दिन में कुछ समय तो बिताते ही (Train Viral Video)होंगे। सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो नजर आते हैं। वहीं कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया। आखिर वीडियो में ऐसा क्या है? आपने कई बार ट्रेन में सफर किया होगा मगर शायद ही कुछ ऐसा देखा होगा जिसे देखने के बाद आपने सोचा होगा कि इसे रिकॉर्ड कर लेता हूं। लेकिन एक शख्स ने ट्रेन में कुछ ऐसा देखा कि उसे रिकॉर्ड किया और अब वो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी-अपनी सीट पर सो रहे हैं और वहीं दो सीटों के बीच में एक बकरी नजर आ रही है जिसे खिड़की से बांधा हुआ (Train Viral Video)है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है। यहां देखें वह वीडियो View this post on Instagram A post shared by Arun yadav (@arunyaduvanshiup32) आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर arunyaduvanshiup32 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुत्ता होता तो कूल लगता, हैं ना? दूसरे यूजर ने लिखा- बकरी भी सोच रही है, ये क्या गरीब लोगों के कोच में आ (Train Viral Video)गई। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता जा सकता है तो बकरी क्यों नहीं? पूछता है भारत। चौथे यूजर ने लिखा- बकरी नहीं GOAT है।

Sports

Job Opportunity : CISF कांस्टेबल के 1100 से अधिक पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन…कैसे करना है अप्लाई?…

नई दिल्ली, 03 अप्रैल| Job Opportunity : सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स यानी सीआईएसएफ की कांस्टेबल ट्रेडसमैन के 1161 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी, अर्द्ध सैनिक बल में ये विभिन्न भर्तियां ट्रेड कुक, नाई, दर्जी, धोबी, स्वीपर, इलेक्ट्रिशियन पदों पर की जाएगी। इस भर्ती के जरिए रसोइया ट्रेड में सबसे ज्यादा भर्ती 493 भरे जाएंगे। इस भर्ती में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन करने से बचे हैं वे जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से शुरू हुए (Job Opportunity)थे। इस भर्ती के जरिए सीआईएसएफ में 1161 पदों पर भर्ती की जानी है। कांस्टेबल/कुक- 493 पद कांस्टेबल/धोबी- 262 पद कांस्टेबल/नाई- 199 पद कांस्टेबल/सफाईकर्मी- 152 पद कांस्टेबल/दर्जी- 23 पद कांस्टेबल/मोची- 9 पद कांस्टेबल/पेंटर- 2 पद कांस्टेबल/कारपेंटर- 9 पद कांस्टेबल/इलेक्ट्रीशियन- 4 पद कांस्टेबल/माली- 4 पद कांस्टेबल/वेल्डर- 1 पद कांस्टेबल/चार्ज मैकेनिक- 1 पद कांस्टेबल/मोटर पंप अटेंडेंट- 2 पद क्या है योग्यता? इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या उसके समकक्ष पास होना (Job Opportunity)चाहिए। ध्यान रहे कि उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना फायदेमंद होगा क्योंकि भर्ती में उसे प्रिफरेंस दिया जाएगा। कितनी होनी चाहिए उम्र? इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 18 से लेकर 23 वर्ष तक पूरी होनी चाहिए। एससी/एसटी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी इन पदों पर चयन किए गए उम्मीदवारों को लेवल-3 के हिसाब से 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक हर माह सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन पीईटी/पीएसटी, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन व ट्रेड टेस्ट और फिर लिखित परीक्षा से होगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना (Job Opportunity)होगा। कैसे करें आवेदन? सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ पर जाएं फिर वहां Notification for recruitment of constable/tradesman in cisf-2024 लिकं पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद उसे सबमिट कर दें।