5 April 2025

Uncategorised

Bastar Pandum : बस्तर पंडुम में शामिल होने रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर ग्रामीण MLA ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 05 अप्रैल। Bastar Pandum : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। जहां माना कैंप के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का CM विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर अमित शाह ने बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव ने जनजातियों के जल, जंगल, जमीन और संस्कृति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि यहां एक प्रजावत्सल राजा के रूप में उनकी लोकप्रियता तत्कालीन सरकार को सहन नहीं हुई और साज़िश के तहत उनकी हत्या कर दी गई थी। श्री शाह ने कहा कि आज जब पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है और विकास के रास्ते पर चल चुका है, तब प्रवीर चंद्र जी की आत्मा जहां भी होगी बस्तरवासियों को अपना आशीर्वाद दे रही होगी।

Suicide After Murder: Husband found in objectionable position on bed with sister-in-law...! Hurt wife hanged daughter and son from railing and hanged herself with dupatta
Uncategorised

Suicide After Murder : पति को भाभी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा…! आहत पत्नी ने बेटी और बेटे को रेलिंग से लटकाया और खुद भी दुपट्टे से लगाई फांसी

नोएडा, 05 अप्रैल। Suicide After Murder : दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला और उसके दो बच्चों के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि पीड़िता ने अपने पति और उसकी भाभी के बीच के अवैध संबंधों से परेशान होकर बच्चों के साथ खुदकुशी की थी। आरोपियों की पहचान राजकुमार और सावित्री के रूप में हुई है। दो बच्चों संग लगाई फांसी एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शुक्रवार (Suicide After Murder) को हुई। आरती, उसकी 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को नोएडा के बिसरख थाने की सीमा के अंतर्गत हैबतपुर इलाके में उसके घर की छत पर रेलिंग से लटका हुआ पाया गया। यह देखकर परिवार उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृतक महिला आरती ने साल 2012 में उत्तर प्रदेश के अमेठी में राजकुमार से शादी की थी।यह उसकी दूसरी शादी थी। आरोपी का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। ये बात पीड़िता को पता चली, तो आरोपी उसे छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। आरती अपने घर में रहने वाले किराएदारों के लिए खाना बनाकर घर चला रही थी। पति ने आत्महत्या के लिए उकसाया बीते गुरुवार को आरती ने अपने पति को सावित्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की, तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को कहा कि वो अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ले। इस तरह की स्थिति से परेशान होकर आरती अपने बच्चों को छत पर ले गई। वहां रेलिंग से दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतक महिला के मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजकुमार और सावित्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Suicide After Murder) की धारा 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) और धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Spanking for Boyfriend: Girls fight over boyfriend...! Dragged out of bathroom by hair and beaten...cash and jewellery stolen
Uncategorised

Spanking for Boyfriend : बॉयफ्रेंड के चक्‍कर में भिड़ी लड़कियां…! बाथरूम से बाल खिंचकर निकालकर की पिटाई…नगदी-ज्वेलरी चोरी

रायपुर, 05 अप्रैल। Spanking for Boyfriend : खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला फैशन डिजाइनर के साथ उसके ही छह परिचित युवतियों ने मारपीट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपित फरार हैं। वह सब कोरबा की रहने वाली हैं। रायपुर में किराए के मकान में रहती हैं। मूलतः ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली रहनुमा नाजिर पिछले सात साल से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का काम कर रही है और भावना नगर में किराये से रहती है। पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी जान-पहचान अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू से है। तीन अप्रैल की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान कोमल जैन समेत सभी युवतियां घर में घुस गईं और दरवाजा तोड़कर अंदर आईं। दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोला और जबरन बाल पकड़कर बाहर खींच लिया। फिर सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया गया और घर में रखी पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन, 30 हजार नकद और एक आइफोन भी चोरी कर लिया गया। घटना के समय घर में मौजूद सहेली चंचल आहूजा ने विरोध किया तो उसे भी धक्का दे दिया गया। बायफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा जानकारी के अनुसार मारपीट बायफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में आदर्श और विकास अग्रवाल के नाम के युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखल अंदाजी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद इन्हीं के कहने पर छह युवतियों ने मिलकर रहनुमा की पिटाई कर दी।

Business

Ram Navami 2025 : कल है रामनवमी, दोपहर 1:35 बजे तक है रामलला की पूजा का शुभ मुहूर्त…यहां जानिए पूजन विधि…

नई दिल्ली, 05 अप्रैल। Ram Navami 2025 : वाल्मीकि रामायण के मुताबिक राजा दशरथ के यहां श्रीराम का जन्म हुआ था| श्रीराम राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र थे और भाइयों में सबसे बड़े थे| पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर श्रीराम का जन्म हुआ था और इस चलते हर साल इस तिथि पर रामनवमी मनाई जाती है| रामनवमी पर पूरे मनोभाव से श्रीराम की पूजा की जाती है| रामलला का जन्म कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में मध्य दोपहर में हुआ था और इस चलते दोपहर के समय भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त पड़ता (Ram Navami 2025)है| इस साल रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार के दिन पड़ रही है| ऐसे में यहां पढ़िए रामनवमी पर श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजा मंत्र| रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त रामलला की पूजा का शुभ मुहूर्त रामनवमी के दिन कुल ढाई घंटे का होने वाला है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:35 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में रामनवमी की पूजा संपन्न की जा सकती है| रामनवमी की पूजा सामग्री और विधि रामनवमी की पूजा करने के लिए भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों को चौकी पर सजाएं। सभी पर जल और पंचामृत चढ़ाएं। अब सभी पर चंदन, रोली और फूल (Ram Navami 2025)चढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप जलाएं। अब मौसमी फल चढ़ाएं और नैवेद्य लगाएं। पूजा सामग्री में केतकी के फूल, चंपा, मालती, कमल, गेंदा, गुलाब और कुंद के फूल शामिल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही तुलसी, बिल्वपत्र, कुशा, शमी और भृंगराज के पत्ते पूजा सामग्री में शामिल कर सकते हैं। पूजा सामग्री को श्रीराम के समक्ष अर्पित करने के बाद आरती करें और मंत्रों का जाप करें। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करना भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। श्रीराम के मंत्रों का जाप करने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा में मुंह करके बैठें। पीले या सफेद आसन पर बैठकर तुलसी की माला से जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किस रंग के वस्त्र पहनें  रामनवमी पर सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनने शुभ माने जाते हैं। सफेद और पीले रंग को श्रीराम का मनपसंद रंग माना जाता है। घर में जलाएं दीपक रामनवमी पर घर में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। सुबह उठकर स्नान पश्चात घर की सफाई करें। घर में गंगाजल (Ram Navami 2025)छिड़कें। इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं, रामजन्म की खुशी में घर में घी के दीपक जलाए जा सकते हैं। मंत्र जाप के दौरान भी दीपक जलाना शुभ होता है। करें श्रीराम के मंत्रों का जाप 

Business

Fight Between Girls In Mall : शॉपिंग मॉल में लड़ बैठीं लड़कियां…एक दूसरे के बाल नोंचे…खूब चले लात-घूंसे…देखें Video…

बुलंदशहर, 05 अप्रैल। Fight Between Girls In Mall : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में युवतियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है। मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात  स्थित MMR मॉल का बताया जा रहा है। जहां ईद वाले दिन दो युवतियों को आपस में मारपीट करते देखा गया। यह झड़प किसी बात को लेकर युवतियों के बीच हुई थी। जिससे पहले कहासुनी हुई और उसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे के जान की दुश्मन बनी बैठीं युवतियां   वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवतियां एक-दूसरे के बाल पड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं। बीच-बचाव करने के लिए लोग जमा हुए (Fight Between Girls In Mall)हैं लेकिन मजाल हो कि कोई इन युवतियों को रोककर दिखा दे। ये युवतियां बिना किसी की सुने एक-दूसरे के जान की दुश्मन बनी बैठी हैं। वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो संज्ञान में आया (Fight Between Girls In Mall)है। मामले की जांच की जा रही है। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Business

Death During Abortion : पति विदेश में रहता था तो बॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई महिला…अबॉर्शन के दौरान हो गई मौत…डॉक्टर और प्रेमी गिरफ्तार…

प्रतापगढ़, 5 अप्रैल। Death During Abortion : यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसे जानकर सभी के होश उड़ गए हैं। दरअसल प्रतापगढ़ में 2 दिन पहले गेंहू के खेत में महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो चुकी है और महिला की मौत के बारे में भी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं| क्या है पूरा मामला? लालगंज बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत में 2 अप्रैल को अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद SP ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा (Death During Abortion)किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतू इलाके की रहने वाली विवाहिता का पति पिछले चार वर्षों से विदेश में रहता है। विवाहिता का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही एक शख्स से था। 4 महीने पहले विवाहिता गर्भवती हुई तो वह अपने ससुराल से 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंच गई। गर्भपात के दौरान अधिक रक्त स्राव होने की वजह से जब उसकी मौत हुई तो डॉक्टर के साथ उसके प्रेमी ने शव को बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत मे फेंका और फरार हो गया। देर शाम जब महिला का शव मिला तो 3 अप्रैल को पुलसिया जांच में विवाहिता की शिनाख्त हुई। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी और डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचकर उसे भी सील कर दिया (Death During Abortion)है। नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल जारी है। एसपी ने बताया कि मृतका के ससुरालवालों ने उसके गायब होने के बाद अंतू थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Business

Punishment Digambar Jain Muni Shantisagar Maharaj : दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को 10 साल की सजा…19 साल की लड़की से रेप मामले में हैं दोषी…Watsaap पर मंगवाई थी पीड़िता की नग्न तस्वीर…

सूरत, 05 अप्रेल। Punishment Digambar Jain Muni Shantisagar Maharaj : 19 साल की एक लड़की से रेप मामले में दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। सूरत की सेशन कोर्ट ने शांतिसागर महाराज को शुक्रवार को रेप मामले में दोषी करार दिया था। आज इस मामले में सजा का ऐलान किया गया| क्या है पूरा मामला? साल 2017 में 19 साल की श्राविका (महिला जैन साधक) के साथ दिगंबर जैनमुनि ने रेप किया था। इस मामले में वह शुक्रवार को दोषी करार दिए गए (Punishment Digambar Jain Muni Shantisagar Maharaj)थे। आज उनकी सजा का ऐलान किया गया, जिसमें शांतिसागर को 10 साल की सजा सुनाई गई है। साल 2017 में जैनमुनि सूरत के नानपुर स्थित उपाश्रय में निवास कर रहे थे। तभी उनको गुरु मानने वाली मूलतः मध्यप्रदेश में रहने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके परिवार को शांतिसागर में बड़ी आस्था थी। शांतिसागर ने पूजा विधि के बहाने सूरत उपाश्रय में उन्हें बुलाया था। रात को परिवार उपाश्रय में ही ठहरा था। इस दौरान रात साढ़े 9 बजे के करीब शांतिसागर, युवती को पूजा के बहाने अपने रूम में बुलाता है और परिवार के लोगों को रूम के बाहर खड़े रहने को बोलता है। इसी दौरान युवती को पूजा के बहाने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया गया था। समाज में इज्जत न जाए, इसलिए परिवार पहले तो चुप रहा लेकिन बाद में दूसरी युवतियों के साथ ऐसा नहीं हो, ये सोचकर परिवार ने घटना के 13 दिन बाद सूरत के अथवालाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जैनमुनि शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया। वाट्सऐप पर मंगवाई थी पीड़िता की नग्न तस्वीर पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि जैनमुनि ने घटना के कुछ दिन पहले फोन पर बातचीत कर पूजा विधि के लिए पीड़िता की निर्वस्त्र तस्वीर भी मंगवाई (Punishment Digambar Jain Muni Shantisagar Maharaj)थी। वे कहते थे कि पूजा के लिए ऐसी तस्वीर की जरूरत पड़ती है। रेप का आरोप लगने के बाद सूरत की अथवालाइंस पुलिस ने शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह लगातार सूरत की लाजपोर जेल में न्यायिक हिरासत में था। चार्जशीट पेश होने के बाद से मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। वकील ने क्या बताया? सूरत के सरकारी वकील नयन सुखड़वाला ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने 33 गवाहों को पेश किया। मेडिकल जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेजी सबूत पेश कर आरोपों को साबित करने में सफलता मिली। आज सूरत सेशन कोर्ट ने आरोपी जैनमुनि शांतिसागर को 10 साल की सजा के साथ 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पीड़िता जैनमुनि शांति सागर को अपना गुरू मानती (Punishment Digambar Jain Muni Shantisagar Maharaj)थी। गुरू का स्थान माता-पिता से भी ऊंचा होता है। गुरू का काम अपने शिष्यों को ज्ञान देना होता है लेकिन पाखंडी दिगंबर जैनमुनि ने अपने ही शिष्य का रेप कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी और गुरू के नाम को भी बदनाम कर दिया।

Naxal Surrender Policy: Big news...! Reward for mass surrender of Naxalites doubled...see here what and how much
Uncategorised

Naxalites Surrendered : बिग ब्रेकिंग…! अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने डाले हथियार…आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं

बीजापुर, 05 अप्रैल। Naxalites Surrendered : गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं। चार एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) सहित 86 माओवादियों ने नक्सलवाद के हिंसक रास्ते को छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नक्सलियों ने मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए।  चार-चार लाख रुपये इनाम  भद्रादी कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी रोहित राजू ने बताया कि चारों एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) पर चार-चार लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि सभी नक्सलियों ने आदिवासी समुदायों के लिए किए जा रहे विकास और कल्याणकारी पहलों के बारे में जानने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।  इस वर्ष 224 नक्सली कर चुके आत्मसमर्पण  पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक विभिन्न कैडर के 224 नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई(एम) पुरानी विचारधारा पर काम कर रहा है। आदिवासियों के बीच विश्वास और समर्थन खोने के बाद उग्रवादियों ने मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।  तेलंगाना पुलिस की अपील तेलंगाना पुलिस ने माओवादियों से अपील की है कि जो भी आत्मसमर्पण (Naxalites Surrendered) करना चाहते हैं, वह अपने पारिवारिक सदस्यों के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से अपने निकटतम थाने या जिला अधिकारियों के पास आत्मसमर्पण कर सकते हैं। 

Uncategorised

Lion Sitting on Fridge : आधी रात को घर में घुसा ‘शेर’ और ‘फ्रिज’ के ऊपर बैठा…परिवार की अटकी सांसें…यहां देखें VIDEO

गुजरात, 05 अप्रैल। Lion Sitting on Fridge : गुजरात जिले के एक गांव के घर में आधी रात को अचानक शेर घुस आया और रेफ्रिजरेटर के ऊपर जाकर बैठ गया। रात के अंधेरे में गुर्राती आवाज सुन घरवालों के भी हाथ-पांव फूल गए। पहले तो आवाज हल्की लगी,उन्हें लगा कि कोई बिल्ली उनके घर में घुस आई है, लेकिन अगले ही क्षण शेर देख सारे हक्के-बक्के रह गए। यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल है। वन विभाग ने हालांकि शेर को वहां से निकालकर जंगल वापस छोड़ दिया है। दीवार फांदकर घर में घुसा था शेर यह घटना अमरेली जिले के राजुला तालुका के कोवाया गांव में लखोटरा के घर में रात करीब 1 बजे हुई। तब पूरा परिवार सो रहा था। शेर रसोई की दीवार और छत की बल्लियों के बीच घुस गया। चौंकते हुए घरवालों ने जानवर पर टॉर्च की रोशनी डाली और अपने फोन पर वीडियो बनाए। गांव के सरपंच जीना लखोटरा ने कहा कि, शेर 12 या 13 फुट की दीवार फांदकर घर में घुसा था। परिवार चिल्लाने लगा जिसके बाद आसपास के पड़ोसी भी तुरंत इकट्ठा हो गए। हमने सावधानी से आवाजें निकालीं ताकि शेर घबराए नहीं और किसी को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद वन अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्होंने सफलतापूर्वक शेर को परिसर से बाहर निकाल दिया। उप वन संरक्षक जयन पटेल ने समझाया कि यह शेर छह शेरों के झुंड का है। वे वर्तमान में जाफराबाद के पास हैं और शिकार की तलाश में कभी-कभी गांवों में घुस जाते हैं, खासकर जब उन्हें आवारा मवेशी नहीं मिलते हैं। ऐसी घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं। जंगल और तट दोनों के पास होने के कारण,गांव में शेरों का दिखना आम बात है और निवासी उनकी उपस्थिति के आदी हो गए हैं। पास के पीपावाव बंदरगाह पर भी अक्सर शेरों के दिखने की खबरें आती हैं। अमरेली जिले में लगभग 150 शेर रहते हैं और ऐसे मामले सामने आए हैं जब शेर बरामदों और मवेशी शेडों में घुसने के लिए दीवारें फांद गए हैं। वीडियो की हो रही है जांच वन अधिकारियों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू की थी, वीडियो में ऐसा लगा कि शेर को परेशान किया जा रहा है। आठ सेकंड की क्लिप में एक व्यक्ति को लाठी से शेर को भगाते हुए और जानबूझकर जानवर को उत्तेजित करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार,यह घटना अमरेली जिले के लिलिया तालुका के एक गांव में हुई। जवाब में,वन अधिकारियों ने एक जांच शुरू की और जनता से शेरों को परेशान करने से बचने का आग्रह किया, चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई जानवरों को भड़का सकती है और मनुष्यों पर हमले का कारण बन सकती है।

Uncategorised

Beating of In-Laws : बहू का डरावना चेहरा…मायकेवालों से मिलकर सास और पति की बेदम पिटाई…बूढ़ी मां को बालों से घसीटा… यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

ग्वालियर, 05 अप्रैल। Beating of In-Laws : ग्वालियर से एक बहू का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बहू अपनी सास को बालों से घसीटकर पीट रही है। इसी दौरान बहू के मायके वाले उसके पति को पीट रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है। अब पत्नी से प्रताड़ित पति और सास ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पति ने पत्रकारों से कहा है- मुझे डर है कि मेरठ वाली घटना की तरह मेरी पत्नी मुझे और मेरी बूढ़ी मां को मार सकती है। पति का दावा है कि ये सबकुछ प्रॉपर्टी पर कब्जे के लिए है। अभी इस मामले में आरोपी पत्नी का पक्ष सामने नहीं आया है। सास को बालों से घसीटकर पटका दरअसल पूरा मामला ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का है। यहां रहने वाले विशाल बत्रा कारों के स्पेयर पार्ट की दुकान चलाते हैं। आदर्श कॉलोनी में उनका मकान है और उसकी कीमत 2-3 करोड़ के आसपास बताई जाती है। वे मकान में अपनी मां सरला बत्रा और पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। विशाल के मुताबिक बीते दिन सुबह-सुबह पत्नी के मायके पक्ष के लोग उनके पास आए और मारपीट शुरू कर दी। सबसे पहले उनके ससुर ने उन पर हाथ उठाया। इसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साले ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब विशाल की मां सरला बेटे को बचाने आई तो बहू भी पहली मंजिल से नीचे उतरी और सास को बुरी तरह पीटने लगी। बाद में मारपीट करते हुए सभी पक्ष घर के बाहर सड़क पर आ गए। वहां भी जमकर मारपीट हुई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी बहू अपने पति को भी लातों से मार रही है। हालांकि पड़ोसियों की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हु। पुलिस नहीं कर रहे थे FIR दर्ज विशाल के अनुसार यह पूरी घटना 1 अप्रैल की है। उस दिन घर में यह विवाद हुआ था जिसके बाद 2 अप्रैल को विशाल बत्रा थाने पहुंचे थे और अपनी आपबीती सुनाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि एक पति या पुरुष होने के चलते उनकी एफआईआर करने में भी पुलिस ने तमाम आनाकानी की। काफी कोशिश के बाद उनकी एफआईआर दर्ज हो पाई, जिसमें पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई हैं, जबकि उनको और उनकी मां को अब तो जान का खतरा है। अब हालत ये है कि पत्नी घर पर कब्जा जमाए बैठी है और वे लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। 4 अप्रैल यानी शुक्रवार को विशाल बत्रा ने SP दफ्तर में जाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर डीएसपी रोबिन जैन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।