12 April 2025

Violence in Protest Against Waqf Bill: Father and son brutally murdered in Murshidabad
Uncategorised

Violence in Protest Against Waqf Bill : मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या…वक्फ बिल के विरोध में हिंसा

कोलकाता, 12 अप्रैल। Violence in Protest Against Waqf Bill : मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। जंगीपुर, सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जाफराबाद जैसे इलाकों में लगातार हिंसा हो रही है। इसी बीच शनिवार को शमशेरगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 74 वर्षीय बुज़ुर्ग हरगोविंद दास और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन दास की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वक्फ बिल के विरोध में हिंसा स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से उनके घर में घुसे थे। जब दोनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में घर से बरामद हुए। पुलिस ने शवों को फरक्का अस्पताल भेजा है और मामले की जांच जारी है। वहीं, सुती के साजुर चौराहे पर कल गोली लगने से घायल 21 वर्षीय युवक एजाज अहमद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। घटना के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित मालवीय ने कहा कि यह हत्या ममता सरकार की नाकामी का परिणाम है और उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर निर्दोष हिंदुओं के खून के धब्बे हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य सरकार की चुप्पी और मंत्रियों की भड़काऊ टिप्पणियां ही हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने सीएए के विरोध में भीड़ को भड़काया था और अब एक बार फिर वही हो रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने कोलकाता में वक्फ विरोध के नाम पर जुटी भीड़ के लिए कोई अनुमति दी थी? क्या उनके मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी की बयानबाज़ी पर कोई कार्रवाई हुई? फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल है। प्रशासन हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

Naxalites Killed: Security forces got a big success in Bijapur...! 3 Maoists killed including the mastermind of Ambeli blast
Uncategorised

Naxalites Killed : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता…! अंबेली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड सहित 3 माओवादी ढेर

बीजापुर, 12 अप्रैल। Naxalites Killed : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने अंबेली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम अनिल पूनेम सहित तीन मओवादियों को ढेर कर दिया है। साथ ही मौके से 3 नग 12 बोर रायफल, सिंग्ल शाॅट रायफल समेत विस्फोटक और नक्सली सामग्री जब्त की है। दरअसल, बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ व कोबरा 210, 202 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान आज सुबह 9 बजे सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। दोनां तरफ से चली गोलीबारी में अम्बेली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर एसीएम अनिल पूनेम मारा गया। मारे गये माओवादी पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं, मारे गये अन्य दो माओवादियों की पहचान की जा रही है। आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी.ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियानों के लिए संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में 3 हार्ड कोर माओवादियों को सुरक्षा बलो ने मार गिरया गया । मौके से 02 नग 12 बोर, अन्य हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है। विगत 102 दिनों में कुल 121 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters व अन्य सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

Uncategorised

Couple In Oyo Room : OYO गया था कपल…कमरे का दरवाजा बंद करना भूला…फिर हुआ ये बड़ा कांड…देखें Video…

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। Couple In Oyo Room : कभी-कभी उत्साह में लोगों से लापरवाही हो जाती है। ऐसी लापरवाही भरी कई घटनाएं सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है। जिसमें OYO गए एक कपल की लापरवाही उसके लिए सबक बन गई। इस घटना के बाद वे अपनी पूरी जिंदगी इस लापरवाही को याद रखेंगे। दरअसल, एक कपल OYO के कमरे में अपनी प्राइवेसी को भूलकर कुछ ऐसी गलती कर बैठा कि उनका निजी पल पूरी दुनिया के लिए एक “लाइव शो” बन गया। हुआ यूं कि OYO गया एक कपल अपने कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गया। जिसके बाद जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। OYO होटल के कमरे में था कपल और खुला रह गया गेट  वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने एक OYO होटल का कमरा दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे की बालकनी का दरवाजा खुला हुआ (Couple In Oyo Room)है, और अंदर एक कपल अपने रोमांटिक पलों में खोया हुआ है, उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि उनका ये निजी पल मेट्रो स्टेशन पर खड़े लोगों के लिए मुफ्त का शो बन चुका है। तभी मेट्रो स्टेशन पर खड़े एक लड़के ने मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से ही चिल्लाकर बोला, “भाई, गेट बंद कर ले।” लड़के की आवाज सुनते ही कमरे में मौजूद कपल ने तुरंत ही दरवाजा बंद कर लिया। इस पल को मेट्रो पर ही मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़के ने टोका तो कपल ने बंद किया गेट वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि उत्साह में कपल को इस बात का बिल्कुल ध्यान नहीं रहा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया है और वह मेट्रो स्टेशन से साफ दिख रहा (Couple In Oyo Room)है। उन्हें शुरू में कुछ पता ही नहीं था कि बाहर क्या चल रहा है। उन्हें तब होश आया, जब उनका “प्राइवेट मोमेंट” लोगों के लिए एक शो बन गया। अंत में कमरे में मौजूद शख्स ने जल्दी से दरवाजा बंद किया, लेकिन तब तक तो आधा शो पब्लिक देख ही चुकी थी। वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब लिए चटकारे सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कुछ लोग इसे “OYO का ओपन थिएटर” बताने लगे तो कुछ, “मेट्रो टिकट के साथ रोमांटिक शो को बोनस बताने लगे।” वहीं, कई अन्य यूजर्स ने वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- “OYO वालों को अब ये साइनबोर्ड भी लगा देना चाहिए कि दरवाजा बंद करना न भूलें, वरना सबकी निगाहें आप पर होंगी। जबकि कई लोगों ने कपल की इस लापरवाही पर हैरानी जताई। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mahiiii._.17 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही वीडियो को लाखों लोगों ने शेयर भी किया है। View this post on Instagram A post shared by MAHI (@mahiiii._.17)

Hanuman Jayanti: Miracle on Hanuman Jayanti...! Statue of Lord Hanuman found during digging for toilet... Watch amazing miracle VIDEO here
Uncategorised

Hanuman Jayanti : हनुमान जयंती पर चमत्कार…! शौचालय के लिए खुदाई में निकली भगवान हनुमान की मूर्ति…यहां देखें अद्भुत चमत्कार VIDEO

सुलतानपुर, 12 अप्रैल। Hanuman Jayanti : हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के फूलपुर गांव में एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में जब एक घर में शौचालय के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी जमीन के भीतर से भगवान हनुमान की एक प्राचीन मूर्ति निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खुदाई के दौरान जेसीबी के बकेट से एक भारी पत्थर जैसी चीज़ टकराई, मशीन को रोककर सावधानीपूर्वक आसपास की मिट्टी हटाई गई। मिट्टी हटाते ही वहां से करीब 5 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा निकली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ वहीं जैसे ही गांव में मूर्ति मिलने की खबर फैली, आसपास के गांवों से भी लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। ताकि वे भगवान हनुमान का दर्शन कर सके। वहीं सूचना मिलते ही कूरेभार थाने के थाना प्रभारी शारदेंदु दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने हाथों से हनुमान जी की प्रतिमा को साफ कर रहे हैं। घर के मालिक ने कीमंदिर निर्माण की घोषणा जहां यह मूर्ति मिली, वह स्थान गांव निवासी फूलपुर गांव का घर है। सुरेश पांडेय ने घोषणा की है कि इस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा और यहां बजरंगबली की विधिवत पूजा की जाएगी। इस मौके पर गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गांव के लोगों में उत्साह हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की मूर्ति (Hanuman Jayanti) का मिलना ग्रामीणों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं और लोग इसे बजरंगबली की कृपा और शुभ संकेत मान रहे हैं।

Uncategorised

Girl Write Resume : “ऑफिस के बाद भी मैं आपके लिए…”, लड़की ने अपने Resume पर लिखी ऐसी बात कि Job देने वालों की लग गई लाइन…

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। Girl Write Resume : सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपने करियर को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। अब वायरल हो रही इस लड़की को ही देख लीजिए। जिसका रिज्यूम इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, लड़की ने अपने रिज्यूम पर ऐसी बात ही लिख डाली कि अब कंपनी वाले उसे जॉब देने के लिए खोज रहे हैं। लड़की के इस रिज्यूम को इंस्टाग्राम पर @Trolls Official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। लड़की की CV में लिखी दिलचस्प बातें  वायरल पोस्ट में लड़की की CV शेयर की गई है। जिसमें लड़की का नाम अंकिता सिंह लिखा हुआ है। लड़की ने अपना पता गोरखपुर लिखा है। साथ ही उसने लिखा है कि वह एक Freelancer है और उसकी पढ़ाई सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस में हुई (Girl Write Resume)है। भाषा के ज्ञान में लड़की ने इंग्लिश और स्पेनिश लिखा है। Skills की बात करें तो लड़की को MS Word और स्प्रेडशीट पर काम करने आता है। लड़की ने ऐसा क्या लिखा लड़की के पूरे CV में जो दिलचस्प बात थी, वह ये थी कि लड़की ने अपने Skills के तौर पर यह बताया है कि वह IQOO Z10 फोन यूज करती है और उसके फोन की बैटरी 7300 mAH की है। इसके साथ ही लड़की ने अपनी CV में आगे कुछ ऐसा लिखा कि कंपनी वाले अब उसे जॉब देने के लिए ढूंढ रहे हैं। दरअसल, लड़की ने लिखा कि वह ऑफिस ऑवर के बाद भी काम करने के लिए तैयार है। इस वायरल पोस्ट को लेकर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी (Girl Write Resume)है। जहां कई लोगों ने इसे एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी बताया तो कई लोगों ने लड़की की CV पर किए हुए मेहनत की खूब तारीफ की। View this post on Instagram A post shared by Trolls Official (@trolls_official)

Uncategorised

Daughter-In-Law Married Second Time : घर में काम करने वाले मजदूर को बहू के साथ पकड़ा अपत्तिजनक हालत में…सास ने करा दी दोनों की शादी…सामने आया Video…

बेगूसराय, 12 अप्रैल। Daughter-In-Law Married Second Time : जिले में एक बच्चे की मां को घर में काम करने वाले मजदूर से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों जब मौका मिलता तब मिलने लगे। इस बात की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने एक दिन आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। बता दें कि एक बच्चे की मां को घर में काम करने वाले मजदूर से प्यार हो गया, जबकि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। मजदूरी करने आता था शख्स दरअसल, पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के सूजा कस्बा टोला का है। यहां के चंदन साह की शादी 3 साल पहले पकड़ कर अर्पणा के साथ की गई थी। कुछ दिनों से चंदन दूसरे राज्य में मजदूरी करने गया था। वहीं उसकी पत्नी, अपनी सास और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। लाखो थाना क्षेत्र के ही राजा डुमरी निवासी अमिताभ पासवान सूजा गांव में मजदूरी करने जाता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने (Daughter-In-Law Married Second Time)लगे। दोनों फोन पर एक-दूसरे से काफी देर तक बातें करने लगे। वहीं मौका मिलते ही दोनों का मिलना भी शुरू हो गया। शादी के पहले से था प्रेम-प्रसंग सोमवार की रात जब अमिताभ अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के पास पहुंचा था, तभी गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए प्रेमी अमिताभ को उसी के गमछे से बांध दिया। मंगलवार की सुबह गांव और आस पास के लोगों को बुलाया गया। गांव वालों ने जब दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि शादी के पहले से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद लड़की की सास और पति से भी बात की गई तो दोनों ने शादी की सहमति (Daughter-In-Law Married Second Time)दी। इसके बाद दोनों की सड़क किनारे ही शादी करा दी गई। इसके बाद प्रेमी से पति बना अमिताभ अपनी नई पत्नी और बच्ची को साथ लेकर चला गया।

Uncategorised

Ghibli Trend : Ghibli के चक्कर में हो सकता है बड़ा Scam…पुलिस ने दी वॉर्निंग…भूलकर भी न करें ये गलती…

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। Ghibli Trend : ChatGPT के Ghibli Style एनिमेशन के जरिए होने वाले स्कैम को लेकर कई राज्यों की पुलिस ने लोगों के लिए वॉर्निंग जारी की है। पिछले दिनों ट्रेंड में रहने वाले इस नए फीचर का सोशल मीडिया पर क्रेज था। इस फीचर के लॉन्च होते ही लोगों ने इसे हाथों-हाथ ले लिया। बढ़ते इमेज जेनरेशन रिक्वेस्ट की वजह से चैट जीपीटी का सर्वर क्रैश हो गया था। इसके बाद कंपनी के सीईओ ने लोगों से संयम बरतने का रिक्वेस्ट करना पड़ा। हो रहा बड़ा स्कैम गोवा, तामिलनाडु और चंडीगढ़ पुलिस ने Ghibli स्टाइल वाले एनिमेटेड इमेज बनाने वाले यूजर्स को साइबर स्कैम की चेतावनी दी है। इसकी लोकप्रियता देखते हुए स्कैमर्स लोगों को फर्जी लिंक भेजकर फ्रॉड कर सकते हैं। भारत में भी यूजर्स Ghibli Style इमेज जेनरेट करने के लिए अपनी निजी तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं। स्कैमर्स इस तरह के एनिमेटेड इमेज वाले कई फर्जी ऐप्स सर्कुलेट कर रहे हैं ताकि लोगों को अपनी जाल में फंसाया जा सके। बरतें सावधानी गोवा पुलिस ने अपने X हैंडल से भी लोगों को इस ट्रेंड को फॉलो करने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। अपने पोस्ट में पुलिस ने कहा कि यह AI ट्रेंड मजेदार है, लेकिन सभी AI ऐप आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं। ऐसे में किसी भी AI टूल में अपनी तस्वीर अपलोड करने से पहले उसकी विश्वसनियता का जरूर ध्यान रखें। तामिलनाडु पुलिस ने लोगों को इस ट्रेंड के जरिए होने वाले फिशिंग कैंपेन, कॉन्टेस्ट और गिव अवे वाले ऑफर्स से दूर रहने के लिए कहा है। इस तरह के कैंपेन में फर्जी लिंक्स हो सकते हैं, जो आपके फोन या लैपटॉप का डेटा एक्सेस कर सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने इस ट्रेंड की आड़ में लोगों को फर्जी ऑनलाइन स्टोर पर Ghibli डिजाइन वाले मर्चेंडाइज को लेकर आगाह किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Ghibli स्टाइल वाले इमेज कपड़ों पर प्रिंट करने वाले कई फर्जी वेबसाइट के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। लोगों से घिबली स्टाइल प्रिंट वाले कपड़ों के नाम पर निजी जानकारियां ली जा रही हैं और फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट की सलाह   इस ट्रेंड की आड़ में होने वाले फ्रॉड को लेकर कई साइबर एक्सपर्ट्स ने भी लोगों को आगाह किया है। साइबरपीस के संस्थापक और ग्लोबल अध्यक्ष मेजर विनीत कुमार ने कहा,”Ghibli-Style में एआई से तस्वीरें बनाने का चलन बढ़ रहा है। यह कला की सत्यनिष्ठा, बौद्धिक संपदा और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करता है। जहां एक ओर एआई रचनात्मकता को लोकतांत्रिक बना रहा है, साथ ही यह मानवीय मौलिकता और श्रम को भी चुनौती देता है। अब मुद्दा सिर्फ यह नहीं है कि एआई कलाकारों की जगह ले रहा है, बल्कि इसका दुरुपयोग, अनधिकृत तरीके से प्रतिकृति बनाना, डीपफेक और कॉपीराइट का उल्लंघन भी मुद्दा है।”

Uncategorised

Boys Hostel : गर्लफ्रेंड के लिए दांव पर करियर…! बॉयज हॉस्टल में लाने के लिए GF को किया सूटकेस में पैक…चेकिंग में खुली पोल…यहां देखें Video

सोनीपत, 12 अप्रैल। Boys Hostel : हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में बंद कर चोरी-छिपे बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वह रंगे हाथ पकड़ा गया। यह घटना उस समय सामने आई जब हॉस्टल के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सूटकेस से अजीब-सी आवाज सुनाई दी। छात्र अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल के अंदर ले जा रहा था। वह हॉस्टल के गेट से गुजर रहा था, तभी सूटकेस किसी चीज से टकराया और अंदर से लड़की की चीख निकल गई। सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ और उन्होंने तुरंत सूटकेस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही अंदर से एक लड़की बाहर निकली, जो उस लड़के की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल की गैलरी में सूटकेस से लड़की को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में हॉस्टल के गार्ड और कुछ अन्य लोग मौजूद हैं, जो इस मामले को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे।

Uncategorised

Court Decision : रायपुर से बड़ी खबर…! BJP के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा…7 पुराने मामले में अब कोर्ट ने सुनाया फैसला…पत्नी सरिता दुबे है MIC मेंबर

रायपुर, 12 अप्रैल। Court Decision : रायपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर की पार्षद और निगम में MIC मेंबर हैं। 7 साल पुराना मामला मामला 29 अगस्त 2018 का है। रिंग रोड नंबर-1 में जमीन विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन के लिए पहुंचे RI से आकाश दुबे की बहस हो गई। आरोपी ने RI को सीमांकन क्यों कर रहे हो, इसे रोको कहते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद बेसबॉल बैट और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। साथ ही RI को दंतेवाड़ा ट्रांसफर करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना में RI का हाथ भी फैक्चर हो गया था। इस पूरी घटना में करीब 15 लोगों को गवाह बनाया गया था। रायपुर कोर्ट में इस मामले में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान आरोपी ने लगातार स्वयं को निर्दोष बताया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसने की बात कही लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। इसके बाद शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने आकाश और उसके एक साथी श्याम साहू को 5 साल की जेल और 5 हजार का अर्थदंड सुनाया गया। पत्नी सरिता दुबे निगम में हैं MIC मेंबर आकाश दुबे (Court Decision) की पत्नी पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड-41 से पार्षद हैं। साथ ही मेयर मीनल चौबे की MIC में मेंबर हैं। उन्हें महिला बाल विकास विभाग मिला है।

Good Governance Fest: Therefore, the tribal Chief Minister should be removed immediately...! Good Governance Festival effect... 'Nursing Netam' gave application to his government to remove CM Sai... See letter here
Uncategorised

Good Governance Fest : अतः आदिवासी मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए…! सुशासन तिहार असर…CM साय को हटाने ‘नर्सिंग नेताम’ उनकी सरकार को दिया आवेदन…यहां देखें Letter

भाटापारा, 12 अप्रैल। Good Governance Fest : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे राज्य में मनाए जा रहे सुशासन तिहार का व्यापक असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। किसी ने शराब की दुकान खोलने के लिए आवेदन किया तो किसी ने मकान के लिए। लेकिन इन सबसे इतर जो सरकार सुशासन तिहार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश कर रही है, अब उसी सरकार को हटाने की मांग को लेकर उन्हें आवेदन लिखा गया है। दरअसल, भाटापारा ब्लॉक के ग्राम खपराडीह से एक ऐसा ही आवेदन आया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं विपक्ष को भी बिना कुछ किये एक बड़ा मुद्दा मिल गया। ग्राम खपराडीह निवासी नर्सिंग नेताम ने सुशासन तिहार के तहत लगाए गए शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय के चयन से आदिवासी समाज में असंतोष व्याप्त है। उसने कहा कि लाखों आदिवासी इस फैसले से नाराज हैं और आदिवासी मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए। नर्सिंग नेताम का यह आवेदन स्वीकार कर पावती भी प्रदान की गई है, जिसकी प्रति उसने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है और विभिन्न वर्गों में इस पर चर्चाएं हो रही हैं। सरकारी अधिकारियों की तरफ से इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।