16 April 2025

Congress's List: Appointed Leader of Opposition and Deputy Leader of Opposition in Municipal Corporations...See the full list
Uncategorised

Congress ki List : ने की नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति…देखिए पूरी सूची

रायपुर, 16 अप्रैल। Congress ki List : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में संगठनात्मक मजबूती और विपक्षी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा यह सूची जारी की गई है, जिसमें कई पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए और बाग़ी चेहरों को भी प्रमुख जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस सूची में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला नाम है रायपुर नगर निगम से आकाश तिवारी का, जो पहले कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़े थे। अब उन्हें रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी की ओर से एक बड़ा रणनीतिक संकेत माना जा रहा है, जो संगठन में बगावत के बावजूद पुनः एकजुट करने की कोशिश को दर्शाता है। इन नियुक्तियों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि कांग्रेस आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और नगर निगम के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने नए नेताओं को मैदान में उतारकर स्थानीय मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाने की मंशा जाहिर की है। सूची इस प्रकार है

Uncategorised

Saas–Damad Ki Viral Jodi : होने वाले दामाद के साथ भाग चुकी सास पकड़ी गई…पुलिस ने दोनों को यूं धर दबोचा…देखें Video…

अलीगढ़, 16 अप्रैल। Saas–Damad Ki Viral Jodi : बीते दिनों अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। एक महिला अपनी बेटी की शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। दोनों का मोबाइल ऑफ होने से उनके बारे में पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच, मंगलवार को दामाद ने फोन ऑन किया तो पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चला। पुलिस ने घेराबंदी कर बुधवार को दोनों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। संयोग देखिए कि आज के दिन बेटी की शादी की तारीख तय हुई थी और आज ही दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों 6 अप्रैल को फरार हुए थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। बेटी की मां ने दामाद को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था और दोनों मिलकर लाखों की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए (Saas–Damad Ki Viral Jodi)थे। परिजनों ने मडराक थाने में तहरीर दी थी। सास से खूब बातें करता था दामाद दरअसल, अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ के रहने वाले जितेंद्र कुमार बाहर रहकर काम करते हैं। जितेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी छर्रा क्षेत्र के रहने वाले राहुल के साथ तय की थी। शादी 16 अप्रैल को होनी थी और 2 तारीख को परिवार ने पीली चिट्ठी भी भेज दी थी। उधर, शादी जब से तय हुई तब से होने वाला दामाद राहुल अपनी सास अपना देवी से फोन पर घंटों बातें किया करता था। इस बात की भनक परिवार वालों को (Saas–Damad Ki Viral Jodi)लगी। परिवार वालों ने कई बार अपना देवी को टोका भी था, लेकिन वो अपने होने वाले दामाद राहुल से बातचीत जारी रखी। कैश और ज्वेलरी लेकर हुई थी फरार परिवार के लोग शादी की तैयारी में व्यस्त हो गए। घर में शादी के लिए जितेंद्र ने ज्वेलरी और कैश अलमारी के लॉकर रखा हुआ था। 6 तारीख को अपना देवी घर का पूरा कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हुई, जिसमें करीब 2.5 लाख रुपये एवं 5 लाख की ज्वेलरी थी। परिवार को जब इस घटना के बारे में मालूम चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दोनों को ढूंढने की कोशिश (Saas–Damad Ki Viral Jodi)की, लेकिन कहीं मिले नहीं और फोन पर कह दिया था कि अब वह वापस नहीं आएंगे।

Uncategorised

Entire Train Passed Over The Man : शख्स के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन…पर बच गई जान…खौफनाक है VIDEO…

बोकारो, 16 अप्रैल| Entire Train Passed Over The Man : कहते हैं “जाको राखे साइयां, मार सके न कोई”। ये कहावत एक बार फिर सही साबित होती दिखी। जब एक शख्स को भीषण हादसे से बाल-बाल बचते देखा गया। यह घटना झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-अमलो रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां एक व्यक्ति अचानक ट्रेन की पटरी पर गिर गया और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जो डरावना है। ट्रेन की पटरी पर गिर गया     बताया जा रहा है कि एक शख्स गोमो -बरकाकाना रेलखंड के फुसरो-अमलो स्टेशन के बीच पटरी पर गिर गया और अचानक ट्रेन आ (Entire Train Passed Over The Man)गई। ट्रेन शख्स के ऊपर से गुजर गई, लेकिन वो बाल-बाल बच गया। हालांकि, इस दौरान शख्स बुरी तरह घायल हो गया। शख्स का हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका हाथ खून से लथपथ हो गया। ट्रेन की चपेट में आया हाथ घटना के दौरान मौजूद लोग, शख्स को ट्रेन की चपेट में आने से बचने के लिए लेट जाने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेन की चपेट में आने से बचने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। कभी वो पटरी पर झुक जा रहा है तो कभी लेट जा रहा है। ट्रेन के गुजरने के बाद जब शख्स को बाहर निकाला गया तो, उसका एक हाथ ट्रेन की चपेट में आने से लहूलुहान हो गया था। शख्स की स्थिति काफी गंभीर (Entire Train Passed Over The Man)थी, लेकिन सौभाग्य से उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, ताकि उसका इलाज बेहतर तरीके से किया जा सके।

Uncategorised

Gangrape With Girl Front Of Fianse : मंगेतर के सामने लड़की से गैंगरेप कर वीडियो बनाया…5 हजार रुपये लेकर छोड़ा…10 लड़कों ने दिया घटना को अंजाम…

कासगंज, 16 अप्रैल। Gangrape With Girl Front Of Fianse : उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगेतर के साथ बैठी युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां नहर किनारे अपने मंगेतर के साथ बैठी महिला से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था और 5 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा था। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ डीएसओ ऑफिस से अपना राशनकार्ड सही कराने के लिए गई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र में झार के पुल हजारा नहर के पास दोनों धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए थे। इसी दौरान सभी आरोपियों ने पीड़िता और उसके मंगेतर को घेर लिया। मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों ने पहले पीड़िता के मंगेतर के साथ मारपीट कर उससे पैसे छीन (Gangrape With Girl Front Of Fianse)लिए। इसके बाद मंगेतर के सामने ही पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। मौके पर आरोपियों ने 5 हजार रुपये यूपीआई भी करवाए। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची तो गुमसुम रहने लगी। परिवारजनों ने गुमशुम रहने की वजह पूछी तो गैंगरेप का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिवारजनों ने कोतवाली में इस पूरे मामले की सूचना दी, जहां पुलिस ने पूरे मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई। पुलिस ने 13 अप्रैल की सुबह तक 5 आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद शाम होते-होते 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये हैं आरोपी पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गब्बर, पुत्र दिनेश सिंह, निवासी गढ़ी अड्डा दुर्गा कालोनी कस्बा व थाना व जनपद कासगंज अमित कुमार, पुत्र महेश चंद्र, निवासी मिर्जा तयैबपुर कोठी, थाना ढोलना जनपद कासगंज सोनू उर्फ (Gangrape With Girl Front Of Fianse)सत्यपाल, पुत्र राजपाल, निवासी हिम्मतपुर सई थाना व जनपद कासंगज अजय कुमार, पुत्र प्रेमशंकर, निवासी नगला बीच थाना ढोलना जनपद कासगंज रिंकू, पुत्र शेर सिंह निवासी हिम्मतपुर सई थाना व जनपद कासंगज सौरभ, पुत्र विरेन्द्र सिंह, निवासी कोठरा, थाना ढोलना जनपद कासगंज बृजेश कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी नगला थान थाना व जनपद कासंगज सोनू कुमार, पुत्र कन्हैयालाल, निवासी हिम्मतपुरसई थाना व जनपद कासंगज पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पीड़िता का परिवार इस पूरी घटना के बाद काफी सहमा हुआ है और किसी से कुछ भी बात करने के लिए तैयार नहीं है।

Uncategorised

Muslim Father Beheads His Daughter : मुस्लिम पिता ने बेटी का काटा सिर…लव मैरिज करने की दे डाली इतनी बड़ी सजा…दलित पति का रो-रोकर बुरा हाल…

चित्तूर, 16 अप्रैल। Muslim Father Beheads His Daughter : आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम पिता अपनी बेटी के लव मैरिज करने से इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी बेटी का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मृत युवती का पिता और भाई फरार है| क्या है पूरा मामला? चित्तूर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी का सिर काट दिया। वह दलित युवक से अपनी बेटी द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज था। युवती के माता-पिता उसे पहले पैतृक घर ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी। चित्तूर के एक कस्बे में हुई ऑनर किलिंग की ये घटना जैसे ही प्रकाश में आई तो हड़कंप मच गया। युवती की हत्या करने वाले पिता और भाई फरार हो गए हैं। युवती के माता-पिता ने दलित युवक के साथ शादी का विरोध करते हुए उसे घर बुलाया और फिर उसकी हत्या करने की योजना (Muslim Father Beheads His Daughter)बनाई। आरोपी पुलिस को यह सूचना देकर फरार हो गया कि युवती ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल चित्तूर के बालाजीनगर कॉलोनी के शौकत अली और मुमताज की एक बेटी थी, जिसका नाम यास्मीन भानु था। उसने एमबीए किया हुआ था। यास्मीन को पुथलपट्टू मंडल के कोदंडा राम और बुज्जी के बेटे साईं तेजा से कॉलेज के समय में प्यार हो गया। साईं ने बीटेक की पढ़ाई की थी। जब साईं तेजा के परिवार ने इस शादी का प्रस्ताव रखा तो यास्मीन के माता-पिता इससे सहमत नहीं हुए। साईं तेजा अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। हालांकि दोनों ने 9 फरवरी 2025 को नेल्लोर में शादी कर ली और 13 फरवरी को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तिरुपति डीएसपी से मदद (Muslim Father Beheads His Daughter)मांगी। पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाया और काउंसलिंग देकर भेज दिया और उन्हें यह चेतावनी देकर भेज दिया गया कि नवविवाहित को हानि ना पहुंचाई जाए क्योंकि वे बालिग थे।

Uncategorised

ATM on Train : चलती ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी ATM की सुविधा…सफर के दौरान कभी भी निकाल सकेंगे पैसे…देखें Video…

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। ATM on Train : भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अद्भुत और अहम कदम उठाने जा रहा है। रेलवे के इस कदम से ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को सफर के दौरान कभी कैश की किल्लत नहीं होगी। जी हां, भारतीय रेल ट्रेनों में एटीएम की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है और इसका ट्रायल भी सफल रहा। रेलवे ने मंगलवार को मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का सफल ट्रायल पूरा किया। ये एटीएम ट्रेन के एसी कोच में लगाया गया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे आने वाले समय में कई ट्रेनों में एटीएम की सुविधा शुरू कर सकता है| इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर सिग्नल न मिलने पर आई दिक्कतें रेल अधिकारियों के मुताबिक पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम की टेस्टिंग सफल रही। हालांकि, उन्होंने बताया कि इगतपुरी और कसारा के बीच नो-नेटवर्क एरिया से गुजरने के दौरान एटीएम मशीन को सिग्नल नहीं मिला था, जिसकी वजह से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो (ATM on Train)पाया। अधिकारियों ने बताया कि इगतपुरी और कसारा के बीच सफर के दौरान ट्रेन कई सुरंगों से होकर गुजरती है, जिसकी वजह से इस सेक्शन में हर जगह सिग्नल नहीं मिल पाता। भुसावल डीआरएम इति पांडे ने टीओआई के साथ बातचीत करते हुए बताया कि बताया कि ट्रायल के रिजल्ट अच्छे रहे। यात्री अब चलती ट्रेन में भी एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। हम पूरे सफर के दौरान एटीएम मशीन के प्रदर्शन की निगरानी करते रहेंगे। रेलवे ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ मिलकर किया ट्रायल  मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मिलकर पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का ट्रायल किया। खास बात ये है कि एसी कोच में लगे इस एटीएम का इस्तेमाल ट्रेन के सभी यात्री कर सकेंगे, क्योंकि इस ट्रेन के सभी 22 डिब्बे वेस्टिबुल के माध्यम से आपस में कनेक्टेड हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि अगर ऑनबोर्ड एटीएम की सुविधा की डिमांड और इस्तेमाल बढ़ता है तो बाकी ट्रेनों में भी इसकी शुरुआत की (ATM on Train)जाएगी। बताते चलें कि देश के इतिहास में पहली बार किसी ट्रेन में एटीएम की सुविधा मिली है। हालांकि, देश के तमाम छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर कई बैंकों के एटीएम लगे होते हैं।

Uncategorised

Abu Brahmakumari : अमित शाह 17 अप्रैल को ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में होंगे शामिल…सुरक्षा सेवा सम्मेलन का उद्घाटन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लेंगे भाग…

आबूरोड, राजस्थान, 16 अप्रैल। Abu Brahmakumari : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन जाएंगे। उनके आगमन को लेकर मुख्यालय शांतिवन में जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। गृहमंत्री शाह आबूरोड के निकट मानपुर हवाई पट्टी से सड़क मार्ग द्वारा शांतिवन पहुंचेंगे जहां डायमंड हॉल में आयोजित सम्मेलन में संस्थान की इस वर्ष की राष्ट्रीय परियोजना- विश्व एकता और विश्वास के लिए राजयोग मेडिटेशन (Rajayoga meditation for World Unity & trust) का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में सेना के अधिकारियों को संबोधित करेंगे –  अपने प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ब्रह्माकुमारी$जके सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर उसमें भाग लेने आए सेना के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से तीनों सेनाओं के अधिकारी, जवान, आईपीटीबी, सीआरएफ, सीआईएसएफ के जवान भाग ले रहे (Abu Brahmakumari)हैं। यहां सभी को चार दिन तक माइंड पावर और मेडिटेशन की बेसिक टेक्निक राजयोग एक्सपर्ट द्वारा बताई जाएगी। दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी को देंगे श्रद्धांजली-  गृह मंत्री शाह ब्रह्माकुमारी संस्थान की दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के स्मृति स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मोहिनी दीदी और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मुन्नी दीदी का शॉल भेंटकर स्वागत और सम्मान करेंगे। अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा-  गृहमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को शांतिवन के दादी कॉलेज में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी प्रभु दयाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी गोमाराम चौधरी, माउंट आबू एसडीएम अंशु प्रिया, आबू रोड एसडीएम शंकरलाल मीणा, बीडीओ पुखराज (Abu Brahmakumari)सरेल, आबू रोड तहसीलदार मंगनाराम मीणा, देलदर तहसीलदार, माउंट आबू आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, सदर थानाधिकारी व अन्य अधिकारी सहित ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्टी का भी निरीक्षण कर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए और बैठक व्यवस्था से लेकर हर चीज को बारीकी से परखा। प्रेषक: मीडिया प्रभाग  प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, रायपुर छ.ग.  सम्पर्क: 94252 02355, 94255 02255

Uncategorised

Mahila Ki Gundagardi Video : महिला की गुंडागर्दी का VIDEO सामने आया…टोल कर्मी के ऊपर बरसाए थप्पड़…गला घोंटने की भी कोशिश…

मेरठ, 16 अप्रैल। Mahila Ki Gundagardi Video : हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में एक महिला की दबंगई रिकॉर्ड हुई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला ने बूथ में घुसकर टोल प्लाजा कर्मचारी के साथ मारपीट की है और उसे कई थप्पड़ भी मारे हैं।ये महिला न केवल कर्मचारी की पिटाई करती है बल्कि उसका गला घोंटने की भी कोशिश करती है। मामला रविवार सुबह करीब 8.30 बजे का है। क्या है पूरा मामला?         HR40J6483 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार गाजियाबाद से आ रही थी, इसमें दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। लेकिन उनके फास्टैग में बैलेंस कम दिखा, जिसकी वजह से टोल ऑपरेटर ने उन्हें सरकारी नियमों के मुताबिक टोल फीस के साथ-साथ जुर्माना भरने को कहा। इसी मामले पर विवाद हुआ और बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक महिला कार से उतरी और बूथ में घुस गई। इसके बाद महिला ने अटेंडेंट को पीटना शुरू कर (Mahila Ki Gundagardi Video)दिया। महिला ने कर्मचारी का सिर टेबल पर पटक दिया और उसे बार-बार थप्पड़ मारे और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की। दोनों पुरुषों ने टोल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। टोल कर्मचारी ने ये जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पिलखुआ थाने के एसएचओ पटनीश यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीएनएस की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वायरल वीडियो देखने के बाद हर कोई दंग है कि एक महिला इस तरह से व्यवहार कैसे कर सकती है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब छिजारसी टोल प्लाजा पर इस तरह की घटना हुई (Mahila Ki Gundagardi Video)हो। जून 2024 में भी एक बुलडोजर चालक ने टोल देने के लिए कहे जाने पर दो बूथों में टक्कर मार दी थी और टोल कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की थी।

Uncategorised

Uncle Ki Gandi Harkat Video : लड़की की टांगों की फोटो छुपकर खींच रहे थे अंकल…मंदिर में पाप करते रंगे हाथों पकड़े गए…

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। Uncle Ki Gandi Harkat Video : इंसान मंदिर में पूजा-पाठ और पुण्य कमाने जाता है, लेकिन कई लोगों को पुण्य और पाप से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे बस अपनी ठरक को शांत करने में लगे रहते हैं। मंदिर को वे एक ऐसे स्थल के रूप में देखते हैं, जहां उन्हें अपने करतूतों को अंजाम देने के लिए बेहतरीन अवसर मिलते रहते हैं। कुछ ऐसे ही एक अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी ठरक की आग को बुझाते हुए पकड़े गए। मंदिर में लड़की की टांगों की फोटो क्लिक कर रहे थे अंकल दरअसल, अंकल मंदिर गए हुए थे और वे वहां मौजूद लड़कियों की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। इतने में उनकी नजर एक लड़की की टांगों पर पड़ी और उन्होंने उसके टांगों की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करनी शुरू कर दी। अंकल को ऐसा करते हुए उस लड़की ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसने अंकल से उनका मोबाइल का लॉक खुलवाया और उन्हें अपनी गैलरी चेक करवाने को कहा। अंकल ने जब अपनी गैलरी खोली तो लड़की के टांगों की कुछ तस्वीरें मिलीं। जिस पर लड़की गुस्साते हुए उनसे पूछती है कि ये आप क्या कर रहे हैं अंकल? आपने मेरी तस्वीरें क्यों खींची? मेरे बिना अनुमति के आपने इन तस्वीरों को कैसे क्लिक (Uncle Ki Gandi Harkat Video)की? इस पर अंकल ने बड़ी ही बेशर्मी से जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और वे मुस्कुराने लगे। जिस पर नाराज लड़की ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाया। अंकल की हरकत पर जमकर बरसे लोग   अंकल के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अंकल की इस हरकत को गलत ठहराया और उन्हें खूब सुनाया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कोई जगह नहीं छोड़ते ये लोग। यहां तक ​​कि छेड़छाड़, गलत तरीके से छूना, गलत तरीके से अंगों को पकड़ना, मंदिर हो, सार्वजनिक स्थान हो, भीड़भाड़ वाला इलाका हो या फिर कहीं की यात्रा हो कहीं भी नहीं ये लोग नहीं (Uncle Ki Gandi Harkat Video)मानते। दूसरे ने लिखा- ऐसे लोगों को तो बातों से नहीं बल्कि लातों से समझाना चाहिए। तीसरे ने लिखा- लग रहा है अंकल Temple और Tinder में फर्क नहीं समझ पाएं। चौथे ने लिखा- बुड्ढों ने तो बहुत ज्यादा ही गंदगी मचा रखी है।

Uncategorised

SEX With Air Hostess : वेंटिलेटर पर थी एयर होस्टेस…मेल स्टाफ ने किया SEX…इस फेमस हॉस्पिटल का मामला…

गुरुग्राम, 16 अप्रैल। SEX With Air Hostess : गुरुग्राम के एक फेमस प्राइवेट हॉस्पिटल में एक एयर होस्टेस के साथ एक मेल स्टाफ ने उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दरअसल, 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जिस होटल में ठहरी थी वहां के पूल में तैरने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार को छुट्टी दे दी गई। घटना के समय बेहोश थी एयर होस्टेस पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इलाज के दौरान वह वेंटिलेटर पर थी। इसी दौरान अस्पताल के किसी स्टॉफ ने उसका यौन उत्पीड़न (SEX With Air Hostess)किया। उस समय वेंटिलेटर पर होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाई और बहुत डरी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घटना के समय बेहोशी की हालत में थी और दो नर्स भी उसके आसपास थी। ठीक होने पर पति को सुनाई आपबीती शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा, “मैं एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस हूं। कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी और एक होटल में रुकी हुई थी। होटल में ठहरने के दौरान पानी में डूबने से मेरी तबीयत खराब हो गई ऐसे में मुझे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 6 अप्रैल को मैं वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरा यौन उत्पीड़न किया।” डिस्चार्ज होने के बाद एयर होस्टेस ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क (SEX With Air Hostess)किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।