23 April 2025

Pahalgam Attack Updates : Indus Water Treaty stopped….Pakistani Embassy in India and Attari border will be closed….5 big decisions taken in CCS meeting….see here
Uncategorised

Pahalgam Attack Updates : सिंधू जल समझौता रोका….भारत में पाकिस्तानी दूतावास और अटारी बॉर्डर होगा बंद…CCS बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले…यहां देखें

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। Pahalgam Attack Updates : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार (22 अप्रैल) को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के वक्त आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है। वहीं, आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीसीएस की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले पीएम मोदी की अध्यक्षता (Pahalgam Attack Updates) में हुई सीसीएस की बैठक में कुछ बड़े फैसले भी लिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि सीसीएस फैसले में सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है।

Kalma Saved Me: Neither spoke nor shouted… just read the Kalma and life returned… Debashish told how he returned after touching death… see here
Uncategorised

Kalma Saved Me : न बोला, न चिल्लाया…बस कलमा पढ़ा और ज़िंदगी लौट आई…देबाशीष ने बताई कैसे मौत को छूकर लौटी…यहां देखें

श्रीनगर/नई दिल्ली, 23 अप्रैल। Kalma Saved Me : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। इस हमले में जान बचाकर निकले देबाशीष नाम के युवक ने उस खौफनाक लम्हे को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने जान बचाने के लिए अपनी सूझ-बूझ और हिम्मत का इस्तेमाल किया। देबाशीष ने बताया, “हम पेड़ के नीचे छिपे हुए थे। तभी मैंने देखा कि आसपास कुछ लोग कलमा पढ़ रहे हैं। मैंने भी उनके साथ मिलकर कलमा पढ़ना शुरू कर दिया।” इसी दौरान एक आतंकवादी उनके पास आया और उन पर शक जाहिर करते हुए पूछा, “क्या कर रहे हो? ये क्या बोल रहे हो? क्या राम नाम बोल रहे हो?” इस पर देबाशीष ने डर के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए और भी जोर से कलमा पढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “हालांकि मुझे किसी ने कलमा पढ़ने को नहीं कहा था, लेकिन मैंने खुद से पढ़ना जारी रखा। थोड़ी देर बाद वह आतंकी मुड़ा और वहां से चला गया।” इस वाकये ने साफ किया है कि कैसे एक पल की सूझबूझ और माहौल को समझते हुए उठाया गया कदम किसी की जान बचा सकता है। देबाशीष का यह अनुभव ना सिर्फ रोंगटे खड़े कर देने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आतंकवादियों के सामने इंसानियत और बुद्धिमत्ता किस तरह जीत सकती है।

Uncategorised

Child Fell On Sharp Grill : छत से सीधा चारदीवारी की नुकीली ग्रिल पर गिरा बच्चा…शरीर के आर-पार हुई छड़…AIIMS में भर्ती…

भुवनेश्वर, 23 अप्रैल। Child Fell On Sharp Grill : शहर के IRC विलेज इलाके में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां 13 साल का एक बच्चा छत से सीधा ग्रिल पर गिर गया। इस हादसे में ग्रिल बच्चे के शरीर में फंस गई। बच्चे की पहचान सोहन डिगाल के रूप में हुई है, जो कंधमाल जिले का रहने वाला है। घटना उस समय हुई जब वह छत पर सूख रही अपनी स्कूल की ड्रेस लेने गया था। कपड़े निकालते समय वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। दुर्भाग्यवश, नीचे की ओर लगी लोहे की नुकीली ग्रिल में वह बुरी तरह से फंस गया| ग्रिल काटकर निकाला बाहर   मिली जानकारी के मुताबिक ऊपर से गिरकर ग्रिल में फंसते ही सोहन चींख उठा, जिसे सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। संयोग से उस वक्त सेक्रेटेरिएट फायर स्टेशन की टीम इलाके में पहले से मौजूद थी। ये लोग सुबह आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने बच्चे की चीखें सुनीं, वह भी तुरंत मौके पर (Child Fell On Sharp Grill)पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना समय गंवाए कटर मशीन से ग्रिल को काटा और बड़ी सावधानी से सोहन को बाहर निकाला। आईसीयू में चल रहा इलाज हादसे के बाद सोहन को आनन-फानन में तत्काल AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया। यहां सोहन का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सोहन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है और लगातार इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत के बारे में AIIMS ने कहा है कि बच्चे के ऑपरेशन के बाद अभी उसे बाल चिकित्सा सर्जरी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और बच्चे की हालत अब स्थिर (Child Fell On Sharp Grill)है। वहीं सोहन का परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। सभी उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्चे के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Uncategorised

BF Shoot GF Video : पिता के साथ अपनी शादी की शॉपिंग कर लौट रही थी प्रेमिका…प्रेमी ने गोलियों से भून डाला…मची सनसनी…

बिजनौर, 23 अप्रैल। BF Shoot GF Video : एक प्रेमी ने प्रेमिका को शादी से इनकार करने पर मौत की सजा दे दी। किसी और से शादी तय होने के बाद प्रेमिका शॉपिंग कर घर लौट रही थी कि गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतक युवती के घर वालों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब प्रेमी को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है| प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था प्रेमी घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी शिवान ने पिता और बहन के साथ बाइक से जा रही अपनी प्रेमिका नीशू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पता चला है कि शिवान नाम का लड़का नीशू से काफी समय से प्रेम करता था। लेकिन नीशू की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी (BF Shoot GF Video)थी जिसके बाद शिवान नीशू से नाराज चल रहा था। सरेआम गोलियों से भून डाला शादी तय हो जाने के बाद नीशू के घर वालों ने उसके शिवान से मिलने जुलने के लिए मना किया गया था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार गांव के लोगों ने दोनों परिवारों के बीच समझौते की बात भी कही लेकिन बात नहीं बनी और नीशू की शादी कहीं और तय हो गई। नीशू अपनी बहन आकांक्षा और अपने पिता के साथ शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए बाइक से जा रही थी। तभी शिवान ने पास आकर नीशू के सिर पर रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर (BF Shoot GF Video)दी। गोली लगने से नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और शिवान ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मर्डर की सूचना मिलने पर मौकी पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर शादी से नाराज प्रेमी शिवान ने नीशू की गोली मारकर हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दायर कर प्रेमी को जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

Pahalgam Attacks: Army takes big action after terrorist attack...! Strong counter attack in Baramulla...2 terrorists killed...weapons recovered, see here
Uncategorised

Pahalgam Attacks : आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई…! बारामूला में करारा जवाबी प्रहार…2 आतंकी ढेर…हथियारों का ज़खीरा बरामद यहां देखें

श्रीनगर, 23 अप्रैल। Pahalgam Attacks : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सेना के मुताबिक, आतंकियों ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए। घटनास्थल से दो राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई उस व्यापक सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है जो हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। गौरतलब है कि इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि किसी भी तरह की और घुसपैठ या आतंकी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Uncategorised

Fight Between Girls Video : मैटर कुछ ज्यादा सीरियस है…! सड़क पर लड़ती लड़कियों का Video वायरल…दूसरी लडकी को गिराकर खूब धोया…लोगों ने लिए मजे…

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। Fight Between Girls Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हैं और ऐसा भी कोई दिन नहीं जाता होगा जब उन्हीं पोस्ट में से कुछ वायरल न होता हो। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं, कभी स्टंट करने वाले लोग वायरल होते हैं, कभी रील्स के लिए अतरंगी हरकत करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते (Fight Between Girls Video)हैं तो भी लड़ाई वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़ाई का ही है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़कियां आपस में लड़ाई कर रही हैं। वहीं एक दूसरी लड़की पास में खड़ी है जो उन्हें लड़ते हुए देखकर हंस रही है। वहां से रोड से गुजरती एक आंटी भी उन्हें लड़ते हुए देखती और वहां से चली जाती है। वीडियो में दिखता है कि दो लड़कियां लड़ रही हैं और धीरे-धीरे ये एकतरफा हो जाता है। एक लड़की दूसरी लड़की को जमीन पर गिरा देती है और उसे मारती हुई नजर आती (Fight Between Girls Video)है। लड़ाई किस वजह से हुई और वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो View this post on Instagram A post shared by ᴋᴜᴍᴇsʜ ᴅᴇᴡᴀɴɢᴀɴ (@x_kumu17) आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर x_kumu17 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, ‘मैटर कुछ ज्यादा सीरियस है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है एक ने ट्रिप कैंसिल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत मजा आ रिया है यहां पर, ऐसा लग रिया है दिल गार्डन गार्डन हो रिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत मारा, लिटा लिटा (Fight Between Girls Video)मारा। चौथे यूजर ने लिखा- आज तो अस्पताल में भर्ती करा कर ही मानेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन है वो लड़का जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।

Uncategorised

Pahalgam Terrorist Attack : लेफ्टिनेंट विनय नरवाल थे इकलौती संतान…फूट-फूट कर रोए दादा…CM नायब सैनी ने वीडियो कॉल पर की बात…देखें Video…

करनाल, 23 अप्रैल। Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकी हमले में हरियाणा के विनय नरवाल भी मारे गए हैं। करनाल के रहने वाले 26 वर्षीय विनय नौसेना में अधिकारी थे। 8 दिन पहले उनकी हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी। इस बीच विनय की शादी का वीडियो सामने आया है। 16 अप्रैल को ही विनय की शादी हुई थी और इसके बाद वह हनीमून के लिए पहलगाम घूमने गए थे। हिमांशी के हाथों से महेंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि पहलगाम आतंकी हमले में उनका सुहाग छिन गया। हमले की तस्वीरें और यादें हिमांशी के जहन में तमाम उम्र नहीं मिट पाएंगी। जैसे ही यह खबर फैली, देशभर में आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। विनय के घर और गांव में मातम का माहौल है। अपने पोते की मौत पर विनय के दादा फूट-फूट कर रोए। स्विट्जरलैंड का वीजा नहीं मिला तो कश्मीर गए थे घूमने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विनय के दादा हवा सिंह नरवाल से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। विनय अपने माता पिता के इकलौते बेटे (Pahalgam Terrorist Attack)थे। विनय के दादा ने पत्रकारों को बताया, “वो शादी के बाद स्विट्जरलैंड जाना चाहता था लेकिन वीजा नहीं मिला था इसलिए वो कश्मीर गया।” दादा ने सीएम से कहा कि उनकी पीएम मोदी से भी अपील है कि आतंकवाद को खत्म किया जाए। मूलरूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नरवाल ने 2 साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी। इन दिनों वह कोच्चि में तैनात में थे। बीटेक करने के बाद विनय भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। विनय और उनकी पत्नी की तस्वीर नहीं भूलेगा देश! विनय नरवाल को आतंकियों ने छाती, गले और उल्टी बाजू के पास गोलियां मारी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में विनय की पत्नी सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद उनकी पत्नी का पति विनय के शव के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी पत्नी कांपती हुई आवाज में बता रही है, ”हम बस भेलपुरी खा रहे थे और फिर उसने मेरे पति को गोली मार (Pahalgam Terrorist Attack)दी। बंदूकधारी ने कहा कि मेरे पति मुसलमान नहीं हैं और फिर उन्हें गोली मार दी।” 26 मौत का बदला मांग रहा देश कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।

Uncategorised

Fight Between Two Wifes : एक पति को लेकर भिड़ी दो पत्नियां…बाल पकड़कर एक-दूसरे को गिराकर मारा…थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा…देखें Video…

मेरठ, 23 अप्रैल। Fight Between Two Wifes : यूपी के मेरठ में एक पति को लेकर दो पत्नियों का थाने के गेट पर महासंग्राम हो गया। दोनों पत्नियां एक युवक को लेकर एक-दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर लड़ने लगी। उनके साथ आए लोग भी आपस में उलझ गए। पुलिस के सामने मारपीट और गालीगलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इरशाद पर दूसरी शादी करने का आरोप यह थाना ब्रह्मपुरी का गेट है, जहां पर दो युवतियां एक युवक को ‘यह मेरा हसबैंड’ कहते हुए लड़ने लगीं। जानकारी के अनुसार, तारापुरी के धोबीघाट के रहने वाले इरशाद की शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी है। निशा का आरोप है कि उसे बिना बताए इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया और दूसरी बीबी अलिना को कहीं और किराए के मकान में रख लिया। पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे से लड़ने लगी महिलाएं लोगों से जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी निशा इरशाद को ढूंढते हुए अलिना के पास पहुंच गई। दोनों पत्नियों ने इरशाद को लेकर संघर्ष शुरू कर (Fight Between Two Wifes)दिया और थाने पहुंच गई। वहां पर भी पुलिस की मौजूदगी में निशा और अलिना एक-दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाई दी। इरशाद ने किया ये दावा दोनों पत्नियों को मारपीट करते हुए देखकर इरशाद बीच में आया, बामुश्किल उसे अलग किया। आरोप है कि इरशाद के परिवार के साथ निशा पक्ष ने मारपीट भी की है। थाने पर इरशाद ने मीडिया को बताया कि अलिना की अपनी कोई संतान नही है। पहली पत्नी निशा किसी के साथ चली गई थी। बच्चे अकेले रह (Fight Between Two Wifes)गए। अलिना से निकाह किया और वह बच्चों की देखभाल कर रही है। पहली पत्नी ने सौतन को गिराकर मारा निशा आज बच्चों पर अपना हक जताते हुए घर आ गई और बच्चे ले जाने लगी। मना करने पर वह अपने भाईयों को बुला लाई, जिसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। थाने में भी मां के साथ बदसलूकी की है और अलिना को जमीन में गिराकर पीटा है। बच्चों को जबरन खींच कर निशा साथ ले गई (Fight Between Two Wifes)है। वहीं थाने पर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने इरशाद और उसके साथी, वसीम, मोटा को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धाराओं में चालान काट दिया है|

Uncategorised

Short Dress In Mandir : छोटे कपड़े पहनकर लड़की गई थी मंदिर…पंडित जी ने रोका तो हो गई नाराज…फिर बॉयफ्रेंड ने जो किया वह Video में देखें…

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। Short Dress In Mandir : मनमर्जी के कपड़े पहनने की आजादी को लेकर लड़कियां काफी मुखर दिखती हैं। अगर कोई उनके छोटे कपड़ों के लिए उन्हें टोकता है तो उनका कहना होता है कि छोटे मेरे कपड़े नहीं बल्कि छोटी तुम्हारी सोच है। लेकिन क्या हर जगह छोटे कपड़े पहनकर जाना उचित है। इसी मुद्दे पर बनाया गया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मैसेज देने के उद्देश्य से बनाया गया है। वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है और ये विचार वीडियो मेकर्स के निजी विचार हैं, इंडिया टीवी का इससे दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं| छोटे कपड़े पहनकर मंदिर चली गई लड़की       वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की छोटे कपड़े पहनकर मंदिर चली जाती है। ऐसे में जब पंडित जी की नजर उसके छोटे कपड़ों पर पड़ती है तो वे उस लड़की को मंदिर में अंदर जाने से रोक देते हैं। पंडित जी लड़की को समझाते (Short Dress In Mandir)हैं कि मंदिर में इस तरह के कपड़े पहन कर आना बिल्कुल उचित नहीं है। यह सुनकर लड़की का माथा ठनक जाता है और वह पंडित जी की बातों से नाराज होकर वहां से चली जाती  है। लड़की अपने घर पहुंचकर अपने पार्टनर से पंड़ित जी की शिकायत करती है। लड़की को लगा कि शायद उसका बॉयफ्रेंड इस विषय में कुछ करेगा। लेकिन उस लड़की के बॉयफ्रेंड ने इस जगह पर समझदारी दिखाई और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े ही तरीके से इस बात का एहसास दिला दिया कि मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाना उचित नहीं है। बॉयफ्रेंड ने दी बड़ी सीख लड़की का बॉयफ्रेंड पहले उसकी बातों को ध्यान से सुनता है और फिर कहता है कि आओ चलो हम आज क्लब चलते हैं। आज तुम्हारा मूड ठीक नहीं है, इससे तुम्हारा मूड भी ठीक हो जाएगा। लड़की तैयार हो जाती है और उसे भी तैयार होने को कह देती (Short Dress In Mandir)है। अब दोनों के क्लब जाने का वक्त हो चुका होता है। लड़की का बॉयफ्रेंड अपनी गाड़ी के पास खड़े होकर उसका इंतजार करता है। इतने में वह लड़की आ जाती है और जब उसकी नजर उसके बॉयफ्रेंड के कपड़ों पर जाती है तो वह फिर से बिदक जाती है और कहती है कि यार इस तरह के कपड़े पहनकर क्लब कौन जाता है। दरअसल, लड़का क्लब जाने के लिए बिल्कुल ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए रहता है। लड़की की बात सुनकर लड़का बोलता है कि मेरी मर्जी मैं क्लब जाने के लिए कुछ भी पहन सकता हूं। लड़की को उसकी गलती का करवाया एहसास इस पर लड़की बोलती है कि मैं अपने दोस्तों को भी बुला चुकी हूं और तुम इस तरह के कपड़ पहनकर क्लब जाओगे तो उनकी नजरों में मेरी क्या इज्जत रह जाएगी। फिर लड़का उसे इस बताता है कि जैसे क्लब जाने के लिए अलग तरह के कपड़े पहनने होते हैं वैसे ही मंदिर जाने के लिए अलग कपड़े पहनने की जरूरत होती है। ये कॉमन सेंस तुम्हें भी होना चाहिए कि मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकते। ऐसे में उस समझदार बॉयफ्रेंड ने बिना किसी तमाशे के अपनी ही बंदी को सही राह पर ले आया। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anandmandalproduction नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है| View this post on Instagram A post shared by Anand Mandal Production (@anandmandalproduction)

Uncategorised

Shirish Valsangkar Died : चिकित्सा जगत को गहरा आघात…!प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसांगकर ने की आत्महत्या…इस कदम पर उठे कई सवाल

महाराष्ट्र, 23 अप्रैल। Shirish Valsangkar Died : महाराष्ट्र के चर्चित न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसांगकर ने शुक्रवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुकवार की रात 8.30 बजे की है। डॉक्टर वलसांगकर ने बाथरूम में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। पुलिस अफसर के मुताबिक घटना के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोलापुर पुलिस ने बताया कि उनके इस कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। अधिकारी ने बताया कि शव को जांच के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस की टीम इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। कौन थे शिरीष वलसांगकर? चर्चित न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसांगकर सोलापुर के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन थे। उन्होंने न केवल सोलापुर में बल्कि पूरे महाराष्ट्र और दुनिया भर में अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। वलसांगकर ने उसी अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया था। शिरीष वलसांगकर के पुत्र अश्विन जो एक डॉक्टर हैं, ने उनका इलाज किया, लेकिन लगभग 9:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही शिरीष वलसांगकर की आत्महत्या की खबर सामने आई, सोलापुर के लोगों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। अस्पताल में मौजूद महिला और पुरुष कर्मचारियों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। डॉ. शिरीष वलसांगकर ने शिवाजी यूनिवर्सिटी और रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, लंदन से एमबीबीएस, एमडी और एमआरसीपी की डिग्री प्राप्त हासिल की थी। डॉ. शिरीष वलसांगकर के बेटे डॉ. अश्विन और बहू डॉ. सोनाली दोनों ही न्यूरोलॉजिस्ट हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने न्यूरोलॉजिकल सेवाओं में उनके योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह कर्नाटक, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और महाराष्ट्र में लोगों के इलाज के लिए खुद के हेलीकॉप्टर से विजिट करते थे।