April 2025

Uncategorised

Stunt On Moving Car : चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था लड़का…अचानक बैलेंस बिगड़ा और शांत हो गई चुल…देखें Video…

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। Stunt On Moving Car : स्टंट करने का जानलेवा शौक कितना भारी पड़ता है। वह आप इस वायरल वीडियो में अच्छी तरह से देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जहां स्टंट के चक्कर में लोगों को हादसे का शिकार होते हुए देखा जा सकता है। इतने हादसों के बाद भी कुछ स्टंटबाज हैं कि वे इन घटनाओं से सीख ही नहीं लेना चाहते। हाल में स्टंट के चक्कर में हुए एक और हादसे का वीडियो सामने आया (Stunt On Moving Car)है। जिसमें एक युवक को चलती बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ जाता है| बैलेंस बिगड़ा और गिरा धड़ाम वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। स्टंट करते हुए वह बाइक की सीट पर खड़ा हो जाता है। रोड पर अन्य गाड़ियां भी तेज रफ्तार में निकल रही (Stunt On Moving Car)हैं और ऐसे में वह युवक ये खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। कुछ दूर आगे जाने के बाद अचानक युवक के बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और वह धड़ाम से बाइक से नचे गिर पड़ता है। बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली जाती है। युवक के गिरते ही सड़क से गुजर रहे राहगीर दौड़ते हुए उसके पास पहुंचते हैं और उसे वहां से टांगकर ले जाते हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक किसी अन्य वाहन के चपेट में नहीं आया। अगर ऐसा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हुई ये घटना इस वायरल वीडियो को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर घटी। उसका घटना का किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर (Stunt On Moving Car)दिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से @shivam_kush0001 नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है।

Uncategorised

Akshaya Tritiya 2025 : 24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा यह शुभ योग…इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ…

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की शुभ तिथियों में से एक है। साल 2025 में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस साल अक्षय तृतीया पर अक्षय योग भी बनने जा रहा है। यह योग 24 साल पहले 26 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया पर बना था। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर अक्षय योग का बनना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है। अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा और गुरु वृषभ राशि में एक साथ होंगे। इस योग के बनने से किन राशियों को अक्षय तृतीया और इसके बाद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। मेष राशि – अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का बनना आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ भी हो सकता (Akshaya Tritiya 2025)है। आपकी मेहनत रंग लाएगी जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आप उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुधार आएगा। वृषभ राशि – अक्षय योग के बनने से आपकी बुद्धि और विवेक में निखार आएगा। तिजोरी में धन इस दौरान बढ़ सकता है। आपको कमाई के नए स्रोत मिलेंगे। आपके जीवन में जो परेशानियां चली आ रही थीं उनका भी अंत हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा इसलिए आप जीवन का आनंद ले पाएंगे। कर्क राशि – इस राशि वालों को सामाजिक स्तर पर सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बीते समय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का भी शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। आपकी कोई योजना इस दौरान सफल हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से बिगड़ते कार्य भी बनेंगे। सिंह राशि – जिन खुशियों की आशा आप अपने जीवन में करते हैं वो आपको इस दौरान मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष में आशातीत सुधार आपको देखने को मिल सकता (Akshaya Tritiya 2025)है। करियर के क्षेत्र में आपकी बातों से सीनियर्स प्रसन्न होंगे, कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग मांगलिक कार्यों में इस दौरान हिस्सा ले सकते हैं। धनु राशि – आपके अटके कार्य भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। अचानक बड़ी धन राशि प्राप्त होने के भी योग हैं। आप अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कुछ लोगों को यात्राओं के जरिए लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Uncategorised

Mother Celebration On Daughter Passing : 3 साल से फेल हो रही थी बेटी…पड़ोसी दे रहे थे ताने…जब पास हुई तो मां ने पूरे मोहल्ले में ढोल पीटकर मनाया जश्न…देखें Video…

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। Mother Celebration On Daughter Passing : सफलता संघर्ष करने से ही मिलती है और अगर लंबे संघर्ष के बाद जब सफलता मिलती है, तब खुशी और भी ज्यादा हो जाती है। ऐसी ही खुशियों से भरा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपनी बेटी की सफलता का जश्न पूरे मोहल्ले में ढोल पीट-पीटकर मना रही है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि उसकी बेटी, जो पिछले तीन साल से बार-बार फेल हो रही थी और पड़ोसियों के ताने सह रही थी। वह आखिरकार पास हो गई, और इसी खुशी में मां ने पूरे मोहल्ले में घूम-घूमकर उन पड़ोसियों के घर जा-जाकर जश्न मनाया। जो लोग कभी उसकी बेटी के फेल होने पर उसे ताने देते थे। अब उनके ही घर जाकर वह मां ढोल पीट-पीटकर अपनी बेटी के पास होने की खुशखबरी दे रही थी। मां ने समाज के तानों का कुछ ऐसे दिया जवाब वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपनी बेटी के पास होने की खुशी में मोहल्ले की गलियों में पड़ोसियों के घर के दरवाजे के सामने जा-जाकर ढोल बजाकर नाचते हुए नजर आ रही है। साथ में वह उन पड़ोसियों को खरी-खोटी भी सुना रही (Mother Celebration On Daughter Passing)है जो कभी उसकी बेटी के फेल होने पर ताने मारते थे। मां ढोल की थाप पर पूरे जोश में नाच रही है और चिल्ला-चिल्ला कर अपने पड़ोसियों को सुना रही है। बेटी शर्माते हुए अपनी मां को खींचकर उसे घर ले जाने की कोशिश कर रही है। लेकिन आज उसकी मां का दिल खुशियों से इस कदर भर चुका है कि वह गर्व के साथ पूरे मोहल्ले को अपनी बटी के पास होने की सूचना दे रही है। खुशी के अनमोल जश्न वीडियो हुआ वायरल     सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और इस मां की खुशी पर अपनी प्रतिक्रयाएं दीं। कई लोगों ने बेटी की मेहनत की भी खूब तारीफ की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी ने पड़ोसियों का मुंह बंद कर दिया, इस पर मां का ढोल पीटकर जश्न मनाना तो बनता है। दूसरे ने लिखा- मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और लोगों को कभी हार नहीं मानना (Mother Celebration On Daughter Passing)चाहिए। इस वीयरल वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम से @coolsuccess नामक अकाउंट से लिया है।

Uncategorised

Viral Video Of Orchestra Boy : ऑर्केस्ट्रा में लड़के ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल…आप भी देखें Video…

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। Viral Video Of Orchestra Boy : आज के समय में जितना कॉमन स्मार्ट फोन का इस्तेमाल हो गया है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना भी हो गया है। आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं। वरना आज के समय में बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या दिखा?               अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कहीं के ऑर्केस्ट्रा का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही (Viral Video Of Orchestra Boy)है। वहां कुछ लोग डांस प्रोग्राम को देख रहे हैं, एक लड़का अपने कैमरे से उसे रिकॉर्ड भी कर रहा है। इसी दौरान नजर आता है कि एक लड़का अपने हाथ में नोट लिए स्टेज पर चढ़ जाता है। इसके बाद वो उस लड़की के सामने जाता है और उसके हाथ में उस नोट को थमा देता है। इसके तुरंत बाद वो झूककर उस लड़की के पैर छूने लगता है। यह देख लड़की तुरंत पीछे हट जाती है और हंसने लगती है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘संस्कारी घर का लड़का।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यहीं संस्कार दिखाना था। दूसरे यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- आदमी के लिए रिस्पेक्ट (Viral Video Of Orchestra Boy)है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है|

Uncategorised

Hotel Owner Charged Rupees Using Washroom : होटलवाले ने 6 मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने पर वसूले 805 रुपए…लड़की ने VIDEO शेयर कर सुनाई आपबीती…

सीकर, 29 अप्रैल। Hotel Owner Charged Rupees Using Washroom : राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गई एक फैमिली को एक होटल में वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए 805 रुपए चुकाने पड़े। इस फैमिली की एक लड़की ने वीडियो शेयर कर आपबीती सुनाई है और बताया है कि किस तरह उनकी ये धार्मिक यात्रा एक बुरे अनुभव में तब्दील हो गई। लड़की ने वीडियो में क्या कहा? लड़की ने वीडियो जारी कर बताया कि उसका परिवार खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। इसी दौरान उनकी बुजुर्ग मां की तबीयत बिगड़ी और उन्हें मतली, पेट में ऐंठन और उल्टी की तीव्र इच्छा होने लगी। इस दौरान उन्हें शौचालय जाने की जरूरत महसूस (Hotel Owner Charged Rupees Using Washroom)हुई। परिजनों ने आसपास शौचालय ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिवार पास के एक होटल में शौचालय इस्तेमाल करने की इच्छा से पहुंचा। परिजनों का अनुरोध था कि बीमार महिला को शौचालय इस्तेमाल करने दें। लेकिन होटल वाले ने शौचालय इस्तेमाल करने के इस परिवार से 805 रुपए वसूले। लड़की ने वीडियो में बताया कि होटलवाले ने उनकी फैमिली से अभद्रता भी की और 805 रुपए भी वसूले। परिवार के पास उस समय अधिक चार्ज की गई राशि का भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि महिला की स्थिति खराब हो रही थी। लड़की का आरोप है कि जब उसने इस 805 रुपए का बिल मांगा तो होटलवालों ने कहा कि 100 रुपए कम दे दीजिए लेकिन बिल मत (Hotel Owner Charged Rupees Using Washroom)लीजिए। लेकिन लड़की ने अपनी बहादुरी से बिल लिया और फिर वीडियो जारी करके पूरी बात सोशल मीडिया पर बताई। लड़की का कहना है कि खाटू श्याम एक पवित्र जगह है। ऐसी जगह पर एक होटलवाले ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके पास पैसे थे तो उन्होंने मजबूरी में दे दिए लेकिन (Hotel Owner Charged Rupees Using Washroom)सोचिए कि अगर किसी ऐसे इंसान के साथ ये समस्या होती, जिसके पास पैसे भी नहीं होते तो वो क्या करता।

BREAKING NEWS

Vishnudev Cabinet News :कैबिनेट बैठक कल 11.30 बजे…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले…

रायपुर, 29 अप्रैल। Vishnudev Cabinet News :राज्य सरकार की एक अहम कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11.30 बजे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई बड़े और अहम फैसले लिए जा सकते हैं। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में उत्पन्न पेयजल संकट, ग्रामीण व शहरी इलाकों में पानी की आपूर्ति की स्थिति, और आगामी सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी बैठक में गहन समीक्षा की (Vishnudev Cabinet News)जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पेयजल की आपूर्ति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर किए गए इंतजामों की जानकारी कैबिनेट के समक्ष रखी जाएगी, और आवश्यकतानुसार नए निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य विभागीय प्रस्तावों और योजनाओं पर भी चर्चा की संभावना है। बैठक को लेकर मंत्रालय और संबंधित विभागों में तैयारियां तेज कर दी गई (Vishnudev Cabinet News)हैं। सभी मंत्रीगणों को बैठक के एजेंडे से अवगत करा दिया गया है।

Uncategorised

GF-BF Viral Video : GF को पीछे बैठाकर लहराते हुए बाइक चला रहा था लड़का…आगे चलकर जो हुआ वह देख लोगों के कलेजे को मिली ठंडक…देखें Video…

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। GF-BF Viral Video : हर साल लाखों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं। फिर भी कुछ लोग रीलबाजी के चक्कर में अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार वे हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार पुलिस उन पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन स्टंटबाजी का चस्का ही उन्हें कुछ ऐसा लगा हुआ है कि वे उन्हें इन बातों का कोई प्रभाव ही नहीं पड़ता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का अपनी बंदी को बाइक के पीछे बैठाकर स्टंट करते हुए अपनी बाइक फुल स्पीड में दौड़ा रहा है। कुछ दूर आगे जाते ही वह हादसे का शिकार हो जाता (GF-BF Viral Video)है। जिससे वह और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बुरी तरह घायल हो जाते हैं| बाइक के पीछे गर्लफ्रेंड को बैठाए स्टंट कर रहा था लड़का   वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी बाइक पर पीछे अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाए हुए है। साथ में लड़की के होने से वह सड़क पर अपनी बाइक को बिजली की रफ्तार से दौड़ा रहा था। साथ ही उसे बेपरवाह लहराते हुए राइड कर रहा था। लेकिन अगले ही पल उसकी बाइक की टक्कर सड़क पार कर रहे एक स्कूटर वाले अंकल जी से हो जाती (GF-BF Viral Video)है। बाइक का बैलेंस बिगड़ते ही लड़का और गर्लफ्रेंड दोनों ही सड़क पर बिखर से जाते हैं। लड़की का चक्कर कहकर लोगों ने खूब लिए मजे इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर @divya_gandotra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने लड़के के बाइक एक्सीडेंट को बिल्कुल जायज ठहराया। जबकि कुछ लोगों ने यह माना कि इस जगह पर स्कूटर वाले अंकल की गलती ज्यादा थी। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा – जो भी हुआ वह देखकर दिल खुश हो (GF-BF Viral Video)गया। दूसरे ने लिखा- इतना तो ये लोग डिजर्व करते हैं। रोड पर बेपरवाह बाइक चलाएंगे तो भुगतेगा कौन?

Uncategorised

Viral Video Of Man : क्या बनना था और क्या बन गए… बंदे का Video देख आप भी कहेंगे यही बात…

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। Viral Video Of Man : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। लोगों को जहां कहीं कुछ अच्छा दिख जाता है या फिर कुछ अनोखा भी देखते हैं तो वो उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं। उसके बाद क्या, अगला प्रोसेस उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ही होता है। अब वो वीडियो लोगों के टाइमलाइन पर जाता है और अगर वो उन्हें पसंद आ जाता है तो फिर वो वायरल हो जाता है। आपने भी अब तक न जाने कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो आपको पसंद भी आएगा। वायरल वीडियो में क्या दिखा? आपने कई बार घर बनाने वाले मिस्त्री को काम करते हुए देखा होगा। उन्हें मसाला बनाते हुए भी देखा (Viral Video Of Man)होगा। लेकिन शायद ही किसी मिस्त्री को काम करते देख आपके पैर थिरके होंगे या फिर आपको वाइब आया होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स मसाला बनाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन वो जिस तरह से मसाले को बना रहा है, एक मस्त म्यूजिक सुनने को मिलता है। उसी कारण से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो शख्स म्यूजिकल तरीके से मसाला बनाता है तो दूसरा साथी गाना गाने लगता है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वाइब तो है बॉस।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- समझ में कुछ नहीं आया है लेकिन वाइब 100% है। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा वाइब (Viral Video Of Man)है। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट से भरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्पॉटिफाय डिलीट करने का समय आ गया। View this post on Instagram A post shared by JEEJAJI (@jeejaji)

BREAKING NEWS

Big News For PSC Qualified Students : छत्तीसगढ़ के PSC उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर…! मेंस पास करने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपए…

रायपुर, 29 अप्रैल| Big News For PSC Qualified Students : संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा  में  उत्तीर्ण  होने  वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को राज्य शासन की ओर से एक  लाख  रुपये  की  प्रोत्साहन राशि  दी  जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के  निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कल इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय  है  कि  राज्य  शासन  द्वारा नगर  निगमों  में  महापौर  सम्मान  राशि  दी  जाती  (Big News For PSC Qualified Students)है। प्रतिभागियों  को  प्रोत्साहन  राशि  इसी  निधि  के अंतर्गत  दी जाएगी।

Chhattisgarh

Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : महादेव कावरे रायपुर संभाग के आयुक्त नियुक्त…जनक प्रसाद पाठक को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी…देखें आदेश कॉपी…

रायपुर/बिलासपुर, 29 अप्रैल| Administrative Reshuffle In Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों की निगरानी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस क्रम में महादेव कावरे और जनक प्रसाद पाठक को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। महादेव कावरे को रायपुर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब वे दोनों संभागों के प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेंगे। यह नियुक्ति राज्य शासन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को दर्शाती है। वहीं, जनक प्रसाद पाठक, जिन्हें पहले बिलासपुर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया था, उनके आदेश में संशोधन करते हुए अब उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया (Administrative Reshuffle In Chhattisgarh)है। यह नियुक्ति राज्य में उच्च शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस फेरबदल को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं और दोनों अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने की अपेक्षा की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न (Administrative Reshuffle In Chhattisgarh)विभागों और क्षेत्रों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। ​