पटना। बिहार के पटना में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस अचानक हुए ब्लास्ट में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में मृत मजदूरों के शरीर बुरी तरह झुलस गए थे।
मामला पटना के मनेर के रामपुर पतीला घाट में नाव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में करीब 20 लोग सवार थे और इस नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था।
इस दौरान नाव पर ही लोगों के लिए खाना भी तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हुई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। नदी के बीच में ही 4 मजदूरों की इस ब्लास्ट में झुलसकर मौत हो गई।
मनेर के थाना अध्यक्ष ने भी 4 लोगों की मौत होने की बात कही है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
अचानक हुए इस हादसे की वजह से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।