Spread the love

इंदौर, 03 अप्रैल| 8 KG Lump Removed From Ovary : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसे जानने के बाद न सिर्फ आम लोग बल्कि डॉक्टर भी खुद हैरानी में हैं। दरअसल, यहां डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी के जरिये एक लड़की के ओवरी (अंडाशय) से 8 किलो की गांठ निकाली है।

बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय लड़की के पेट में काफी समय से दर्द की शिकायत थी। इसके बाद इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ओवरी से गांठ को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। वहीं ओवरी से लगभग आठ किलो वजनी गांठ निकालने के बाद लड़की को नया जीवन प्राप्त हुआ है।

आठ किलो की गांठ निकाली बाहर

दरअसल, शहर के एक सरकारी अस्पताल की एक अधिकारी ने मंगलवार को पूरे मामले के बारे में जानकारी (8 KG Lump Removed From Ovary)दी। इंदौर में मौजूद शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (MTH) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा यादव ने इस सफल सर्जरी के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय लड़की सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों की शिकायत कर रही थी। अस्पताल में उसकी जांच की गई तो उसकी ओवरी में गांठ का पता चला। उन्होंने बताया,‘‘सर्जरी के दौरान हम अंडाशय की भारी-भरकम गांठ देखकर हैरान रह गए। गांठ को बाहर निकालकर तौले जाने पर इसका वजन लगभग आठ किलोग्राम निकला।’’

तीन घंटे तक चली सर्जरी

शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (MTH) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि तीन घंटे चली जटिल सर्जरी से पहले लड़की का वजन 39 किलोग्राम (8 KG Lump Removed From Ovary)था। इसमें करीब आठ किलोग्राम की गांठ का भार भी शामिल है। उन्होंने बताया,‘‘सर्जरी के बाद लड़की की हालत एकदम ठीक है।

अगर भारी-भरकम गांठ नहीं निकाली जाती, तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था।’’ डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि लड़की के ओवरी से निकाली गई गांठ के नमूने को ‘हिस्टो पैथोलॉजी’ जांच के लिए भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि कहीं वह कैंसर से पीड़ित तो नहीं है।