Search Results for: गुप्तांग काटा

Private Part Cut : Genitals Cut: A heart-wrenching incident…! The 'girlfriend's' brothers together cut off the 'boyfriend's' genitals… the young man's condition is critical
Uncategorised

Private Part Cut : रूह कंपा देने वाला मामला…! ‘प्रेमिका’ के भाइयों ने मिलकर ‘प्रेमी’ का काटा गुप्तांग…युवक की हालत गंभीर

गोरखपुर, 17 अप्रैल। Private Part Cut : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दरअसल, प्रेमी देर रात करीब 1 बजे प्रमिका के घर उससे मिलने गया। प्रेमी के आने की जानकारी मिलने की वजह से लड़की के चार भाई पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि जब प्रमी घर पहुंचा तो लड़की के भाईयों ने उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। प्रेमिका के भाइयों की क्रूरता गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। सरैया बाजार गांव में 22 वर्षीय मिथुन कुमार पर कथित रूप से उसकी पहचान की एक युवती और उसके चार भाइयों ने मिलकर हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़ित के पिता बसंत लाल ने बताया कि उसका बेटा खेत से लौट रहा था, तभी दो घर दूर रहने वाली एक युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से फोन पर बातचीत हो रही थी। जब मिथुन युवती से मिलने पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद युवती के चार भाइयों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चारों ने मिथुन के हाथ-पैर पकड़े और युवती को एक ब्लेड थमाया। आरोप है कि युवती ने ब्लेड से मिथुन के गुप्तांग पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद पीड़ित को घर से बाहर फेंक दिया गया। एक ग्रामीण की सूचना पर परिजनों ने मिथुन को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती (Private Part Cut) कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बह जाने के कारण वह बार-बार बेहोश हो जा रहा है। उसके गुप्तांग पर टांके लगाए गए हैं और इलाज जारी है।

Uncategorised

Brutal Murder : इतनी घृणा…! हत्यारों ने युवक के गुप्तांग काटा…दोनों आंखे भी फोड़ी फिर हाथ-पैर बांधकर तलाब में फेंका…देखने वालों की रूह कांप उठी

बाराबंकी, 23 अगस्त। Brutal Murder : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 35 साल के युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर किडनैप कर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा गांव की है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय गोविंद का शव बुरी हालत में ग्रामीणों को मिला था। बता दें, युवक की दोनों आंखे निकली हुईं थी, प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और हाथ-पैर बांधकर तलाब में फेंक दिया था। विरोधियों पर हत्या का आरोप मृतक युवक के पिता ने गांव के ही विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव के तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक 35 वर्षीय गोविंद नम के व्यक्ति का शव (Brutal Murder) रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक तालाब में मिला था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Again Gang-Rape: A girl was kidnapped from Kota-Etawah Express...! Three people held her hostage for 5 hours and gang-raped her in turns
Uncategorised

Daughter Cut Father Private Part : 24 साल की बेटी ने काटा पिता का प्राइवेट पार्ट…वजह जानकर दंग रह जाएंगे…

मुंबई, 27 मार्च| Daughter Cut Father Private Part : पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो इंसानियत से भरोसा उठने लगता है। मुंबई से सटे नालासोपारा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उस पर चाकू से हमला किया है। क्या है पूरा मामला? पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने सौतेले पिता पर चाकू से हमला किया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और घायल हुए 56 वर्षीय सौतेले पिता को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई से सटे नालासोपारा की है। यहां एक साल से लगातार सौतेले पिता के शारीरिक शोषण से तंग आकर 24  साल की बेटी ने चाकू से सौतेले पिता पर हमला कर (Daughter Cut Father Private Part)दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संतोष भुवन इलाके में घटी। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया। सोमवार की दोपहर लड़की ने पिता की आंख पर पट्टी बांधी और उस पर चाकू से हमला कर (Daughter Cut Father Private Part)दिया। इस दौरान हमले में सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा किया और हमला किया। फिलहाल लड़की तूलिंज पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है।

Uncategorised

Lover Private Part Cut : ‘मैंने उसका गुप्तांग चाकू से काट दिया और बाथरुम में फ्लैश कर दिया’…! लेडी डॉक्टर अपने प्रेमी से है बेहद खफा…विस्तार यहां जानें

छपरा, 03 जुलाई। Lover Private Part Cut : बिहार के सारण में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तरफ जहां देश मे नए कानून लागू किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोमवार 1 जुलाई को सारण में एक बड़ी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक मढ़ौरा में एक निजी अस्पताल की कथित डाक्टर अभिलाषा कुमारी ने अपने प्रेमी वार्ड पार्षद वेद प्रकाश का गुप्तांग काट दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मढ़ौरा थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने युवक के छपरा सदर अस्पताल भेजवा दिया, जहां से गंभीर अस्थिति में डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। शादी का झांसा देकर लगातार बनाया शारीरिक संबंध इस घटना के बाद महिला चिकित्सक ने पुलिस के सामने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग साल भर से था और वेद प्रकाश से उसका शारिरिक संबंध हमेशा बनता था‌, लेकिन विवाह के नाम पर बहाना बनाता‌ था‌। सोमवार की सुबह 11 बजे के लगभग में विवाह की बात को लेकर विवाद हुआ तो मैंने उसका गुप्तांग चाकू से काट दिया और बाथरुम में फ्लैश कर दिया। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि आज सुबह 11 बजे की लगभग की घटना बताई जा रही है। एक महिला हैं जिनका प्रेम संबंध वर्षो से उनके प्रेमी के साथ चल रहा था। 7 से 8 बार वो बता रही है कि शादी के लिए भी बात हुई, लेकिन शादी के लिए वो इनकार कर गया। तीन बार करा चुकी है अबॉर्शन प्रेमिका ने बताया कि तीन बार अबॉर्शन भी करवाया है। शादी के नाम पर हमेशा कुछ न कुछ बहाना बनाकर इनकार कर देता था। इस बार कोर्ट मैरिज को लेकर तैयार हुआ, लेकिन फिर इनकार कर दिया। प्रेमिका ने ही पुलिस को बुलाया घटना के बाद खुद प्रेमिका ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। हालांकि, डॉक्टर ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पीड़ित प्रेमी का अधिक खून बहने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बारे में मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के गढ़देवी चौक के पास से प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। इसमें महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला गढ़ देवी चौक के पास नर्सिंग होम का संचालन करती है। बेहोशी की हालत में काटा प्राइवेट पार्ट : SP इसी घटना से नाराज होकर आज दोनों एक जगह पर मिले थे। चुकि ये महिला खुद एक नर्सिंग होम चलाती है। उस युवक को बेहोश किया और बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया है। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत वहां पर पुलिस पहुंची। मौके से जो चाकू था वो बरामद किया है और उसके साथ उस महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। जख़्मी का इलाज करवाया जा रहा है, इसकी स्थिति अभी ठीक है। इसमें हम लोग आगे कार्रवाई कर रहे हैं।