रायपुर। मेष राशि – आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बच्चो के साथ अच्छा समय बिताएँगे। साथ ही वॉटर पार्क जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेने से आपको अच्छा फायदा हो सकता हैं। किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम का समय दोस्तो के साथ अच्छा बीतेगा। रोजगार के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि – आपका दिन उत्तम रहेगा। आज खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। घर से बाहर जाते समय घर के मंदिर को जरूर प्रणाम करें। आज नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी संयम व धैर्य बनाये रखें। आज जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा
मिथुन राशि – आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आपके घर पर मंगल कार्यक्रम हो सकते है, जिससे आपके परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
कर्क राशि – आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आयेगा। शेयर मार्केट में पैसे लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेगी। पिछले दिनों के पेंडिंग काम को पूरा करने का आज सही समय है। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते है , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी प्रकार की सामाजिक सेवा करने से आपको फेम मिलेगी।
सिंह राशि – आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। किसी काम को आप आसानी से पूरा कर लेंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है,किसी बड़े इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। व्यर्थ में समय न गवाएं कुछ न कुछ काम करते रहें। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते है , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी प्रकार की सामाजिक सेवा करने से आपको फेम मिलेगी।
कन्या राशि – आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। परिवार के लोग आपके व्यवहार से खुश होंगे ,आपको तारीफ मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, आपका पेशंस आपको सक्सेस दिलाएगा। एग्रो फ़ार्मिंग का बिजनेस कर रहे लोग आज अपना बिजनेस आगे बढ़ाने की सोचेंगे। आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।
तुला राशि – आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जाएंगी। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आज परिवार में सभी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से बनेगी।
वृश्चिक राशि – आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आज आपका दिन यात्रा में बीत सकता है, यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है। अगर आपके पास समय है शाम का समय सुपर मार्केट घूमने मे बिता सकते हैं।
धनु राशि – आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने दोस्तो के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। न्यूज़ एंकर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो लोग आज अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि – आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम कर सकते हैं। जिनका कोर्स कम्पलीट हो गया वो आज नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। आज आपके माता पिता आपके काम में पूरा सहयोग करेंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी। अगर आप कोई स्टार्टअप शुरु करना चाहते हैं, तो आप कोई पार्टी रखें, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपके बिजनेस के बारे में पता चले।
कुम्भ राशि – आप अपने दिन की शुरुआत नए तरीके से करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीददारी कर सकते हैं। कांट्रेक्टर को आज अपने प्रोजेक्ट के लिए कंपनी से पैसा वापस मिलेगा। टूर एंड ट्रेवेल्सबिज़नस से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज थोड़ी मेहनत से आपको ज्यादा फ़ायदा हो होगा।
मीन राशि – आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज बिजनेस में किसी सहयोगी की मदद से बिगड़े काम बन जायेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले वर्क प्लान तैयार करना बेहतर रहेगा। आपकी क्रियेटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपका मन धार्मिक कामों में लग सकता है, आप किसी मंदिर भी जा सकते हैं जहाँ आपको काफी अच्छा महसूस होगा।