रायपुर। मेष राशि (Aries Daily Horoscope) – मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको मैडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope) – आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope) – आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope) – आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सोशियोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे| सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope) – आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। रिश्तों में मिठास आयेगी।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope) – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालों को आज अच्छा फायदा होगा।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope) – आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वोमेन किसी बड़े होटल में अपनी डील फाइनल कर सकती हैं। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाकर खिला सकती हैं जिससे परिवार में हर्ष उल्लास का माहौल बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपके पास टाइम है तो आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार कर सकते हैं। आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope) – आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भागदौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करना चाहती हैं वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) – आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिनलाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।