रायपुर। मेष राशि (Aries Daily Horoscope) – आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र अपनी प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। पिछले दिनों कारोबार में आ रही प्रॉब्लम का आज सलूशन मिल जायेगा, जिससे काम अच्छा चलेगा। फंडिंग एजेंसी से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। आजकी रोमांटिक शाम खूबसूरत तोहफ़ो और फूलों से भरपूर रहेगी। विदेशी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर के योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope) – आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आप संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर के दिए गये निर्देश फॉलो करेंगे। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। इंटरव्यू में जाने के लिए आज अच्छा समय है।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope) – आज आपका दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नया घर खरीदने का विचार आज आपके मन में आ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। दोस्त से आपकी बहस हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। लवमेट्स एक दूसरे को बेहतर समझेंगे। आपकी परिस्थिति में बेहतर सुधर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope) – आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होने वाला है। आज आपके बेटे की सफलता से परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जॉब के सिलसिले में आपको अच्छे मौके मिलेंगे। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आप घरलू जिमेदारियों को भलीभांति निभाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता मजबूत बनेगा।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। मौसम परिवर्तन से आपकी सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है। अपना व अपनों का ख्याल रखें। इष्ट मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा,जिससे मन खुश रहेगा। रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope) – आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थय सम्बन्धी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope) – आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है। किसी चीज को पाने की कामना आज पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसानों की फसल में वृद्धि होगी। परिवार में नन्हें महमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। आप खानपान के साथ साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। बिसनेस के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके बेटे का किसी क्षेत्र में अच्छे विकास से आपको ख़ुशी मिलेगी। अपनी बचत को लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आज आपको श्रेष्ठ दर्ज़ा मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपकी दोस्ती मजबूत बनेगी। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। काम के प्रति आपका डर ख़त्म होगा, कार्य करने में मन लगेगा। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के समाचार प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी बढ़ने से बचत करने में सफल रहेंगे। लम्बे समय के लिए किए गए निवेश से आपको फायदा होगा। maroon, 9
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope) – आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होगी। आपका पार्टनर किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे, उनकी बात को जरूर समझेंगे। पिछले दिनों बिजनेस में हो रहे घाटे से आज आपकी परिस्थिति में सुधार आयेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करने की खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। पैतृक सम्पति को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो जायेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope) – आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लायेगा। नया बिसनेस शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी अच्छा लाभ होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स साथ घूमने जायेंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रह सकती है। किसी भी बात को आज सोच विचार के बोलने की आवश्यकता है।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) – आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा।