रायपुर। मेष राशि (Aries Daily Horoscope – आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में आज एक्सपर्ट की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। आज आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। मूर्ति कला के कारोबारी आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो राईटर हैं, वो अपनी बुक लिखने से पहले रूपरेखा जरूर तैयार कर लें। आपका जीवनसाथी किसी जरुरी बात को आपसे शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें, काम समय से पूरा होगा। प्रशासनिक सेवाओ में कार्यरत अफसर आज अपने काम में व्यस्त रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope) – आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज आप स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी शांत जगह जा सकते हैं। दूसरों की हर संभव मदद करने में आप सक्षम होंगे। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी ,आप सत्संग सुन सकते हैं।अचानक धन लाभ हो सकता है। आज माताजी खाने में नई डिश बनायेंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मार्केट से सामान खरीदते समय अपनी पर्स का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope) – आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आप नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे आपके सहयोगी आपका सहयोग करेंगे।आपके स्टार्टअप को यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आज ऑफिस में सीनियर से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope) – आज आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कन्फेक्सनरी के कारोबारी अपने बिजनेस को बढाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में आज आप एक्सपर्ट की राय लेकर धन इंवेस्ट कर सकते हैं , आपको लाभ मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्चों से बचें।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope) – आज आपके दिन की शुरुआत आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। ऑयली खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होने की सम्भावना है, अच्छा खाना खाएं। रिश्तों में चल रही गलत फहमियाँ आज दूर होंगी।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope) – आज आपका दिन जीवन में नई उमंग लायेगा। बेकरी का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। अपनों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फण्ड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। परिवार में शांति का माहोल बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपने घर पर किट्टी पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकती है और अपने दोस्तों को अपने हांथों से बना टेस्टी खाना खिला सकती हैं।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope) – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका अच्छा स्वास्थ्य।।बदलते मौसम में बिमारियों से लड़ने में मदद करेगा। आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope – आपका दिन शानदार रहेगा। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे ,काम सफल होगा। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा। आज मार्केट कुछ सामान खरीद सकते हैं। विज्ञानं जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश होंगे। विद्यार्थियों अपने करियर का चुनाव करने में सफल रहेंगे। लवमेट्स आज शौपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज योग व मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope – आज आप ऊर्जा से भरा रहने वाले है। ऑफिस के जरुरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के दोस्त घर आ सकते हैं। आज आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियाँ आयेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। फालतू के कामों में अपना समय न गवाएं।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। टाइफाइड की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, आपको जल्द ही आराम मिलेगा। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर आपके कलीग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते है।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) – आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। जो वर्किंग पेरेंट्स हैं।। वो अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालें।।बच्चे अपनी कुछ पर्सनल बाते डिस्कस कर सकते हैं। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने में सफल होंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से आपको भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल होंगे