नई दिल्ली। पाकिस्तान में अमेरिका से आई लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की पिछले 7 महिने से पाकिस्तान में एक ब्लॉग के सिलसिले में ठहरी हुई थी। लड़की की दोस्ती पाकिस्तान के ही रहने वाले दो लोगों से हुई थी।
जिसके बाद उन दोनों लड़कों ने उसकी मदद की बात कहकर होटल में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। लड़की ने इसकी FIR कर दी है। लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, ये घटना 500 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले के हिल स्टेशन ‘फोर्ट मुनरो’ के एक होटल में 17 जुलाई को हुई। इस दौरान पीड़ित लड़की अपने सोशल मीडिया के दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक ब्लॉग बनाने के लिए यहां आई थी।
डीजी खान के उपायुक्त अनवर बरियार ने बताया कि अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के बुलावे पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी।
पीड़ित लड़की ने कहा है कि हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे। यहां उन दोनों ने मेरे साथ गैंगरेप किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में सिप्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया जा चुका है।