बुरहानपुर, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से दुल्हन का नया अवतार देखने को मिला, जहां दुल्हन खुद ही दूल्हे के घर बारात लेकर (Anokhi Barat) पहुंची। इस बारात में दुल्हन के साथ घोड़ी, बैंड-बाजा और सारे रिश्तेदार भी थे। दुल्हन ने दूल्हे को शादी का कार्ड दिया और शादी का न्यौता देकर आ वापस आ (Anokhi Barat) गई।
दरअसल, ये एक गुजरात की परंपरा है। जिसमें दुल्हन एक दम बारातियों की तरह, घोड़े पर बैठकर शादी का कार्ड देने दूल्हे के घर पहुंचती हैं। इस बारात को देखकर सभी सभी हैरत में आ गए। लेकिन गुजरात समाज में इस परंपरा को कन्या गाडरी परंपरा (Anokhi Barat) कहते हैं।
मंगलवार को दुल्हन वैष्णवी घोड़ी पर सवार हुईं। बैंड-बाजे के साथ शनवारा पहुंचॉं। यहां इटारसी निवासी दूल्हे अरविंद गुजराती को विवाह का न्यौता दिया। अरविंद भारतीय सेना के एमईएस डिपार्टमेंट में इंजीनियर हैं। तो वहीं, वैष्णवी भी खुद सिविल इंजीनियर हैं।
वैष्णवी ने बताया गुजराती समाज में शादी के लिए मन्नत मांगी जाती है। फिर उसके पूरा होने पर इस परंपरा को निभाया जाता है। इसे कन्या गाडरी परंपरा के अनुसार घोड़ी पर बैठकर विवाह के लिए अपने पति को निमंत्रण देने जाती है।