नई दिल्ली, नवप्रदेश। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं राहुल गांधी अपने की कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन मार्च निकाल रहे थे। इतने में पुलिस ने उन्हे आगे नहीं जाने दिया। राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जिस इलाके में ये मार्च निकाला जा रहा है। वहां पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। उधर कांग्रेस दफ्तर से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, सभी सांसद महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे। लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाने का है। कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कुछ के साथ मारपीट भी हुई।
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। पुलिस का कहना है कि इस इलाके में धारा 144 लागू है। यहां विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कांग्रेस सांसदों ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, यह विरध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई ने सभी पर असर डाला है। राजनीतिक पार्टी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि लोगों की आवाज को उठाएं। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।