Attempted Rape: Shocking case...! The woman first took the young man's severed genitals and then took him to the police station...treatment continues.Attempted Rape
Spread the love

कौशांबी, 15 नवंबर। Attempted Rape : उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला घर में अकेली थी। इस दौरान शख्स ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मगर महिला ने सेल्फ डिफेंस में चाकू निकाल लिया। इस दौरान महिला ने युवक का गुप्तांग काट कर शरीर से अलग कर दिया।

गुप्तांग लेकर पहुंच गई थाने

शख्स किसी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला युवक का गुप्तांग लेकर थाने पहुंच गई। महिला को गुप्तांग लाते देख पुलिस भी सकते में आ गई। महिला ने जब अपनी आपबीती पुलिस को बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बता दें कि आरोपी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चाकू और खून से सनी हुई चादर को भी जब्त कर लिया है।

महिला का पति सऊदी में करता है काम

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव से सामने आई है। यहां रहने वाली एक महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। घर में निजामुद्दीन नाम का युवक नौकरी करता है। आरोप है कि महिला को अकेले देख निजामुद्दीन की नियत उसपर बिगड़ गई। युवक ने मौका पाकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की।

महिला के मुताबिक, वह किचन बंद करने के बहाने वहां से निकली और चाकू लेकर आ गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान उसने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बता दें कि गुप्तांग कटने के बाद युवक किसी तरह से वहां से भाग निकला। महिला भी गुप्तांग लेकर सीधे थाने पहुंच गई।

महिला के खिलाफ किया केस दर्ज

बता दें कि महिला ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है। दूसरी तरफ आरोपी युवक के पिता ने भी महिला के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और वह उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ युवक का गुप्तांग काटने के आरोप में आईपीसी की धारा 326, 308 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी युवक ने सुनाई अलग ही कहानी

बता दें कि महिला तो युवक पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगा रही है तो वहीं आरोपी युवक ने इस पूरे मामले की अलग ही कहानी सुनाई है। आरोपी युवक का कहना है कि वह महिला के यहां बचपन से ही काम करता है। महिला ने आज उसको बुलाया और उसके मुंह पर रुमाल रख उसे बेहोश कर दिया। युवक का आरोप है, इसके बाद महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया

इस पूरे मामले पर (डीएसपी मंझनपुर) अभिषेक सिंह ने बताया, ‘’पुलिस को सूचना मिली थी की थाना मंझनपुर क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर में एक पुरुष का उसकी पड़ोसी महिला से वाद-विवाद होने के कारण महिला द्वारा उसका गुप्तांग काट दिया गया। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घायल के पिता के तहरीर पर थाना मंझनपुर में सुसंगत धाराओं (Attempted Rape) में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *