BJP Big Meeting : दिल्‍ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, देशभर से पहुंचे हैं पार्टी के नेता, देखें PHOTO

Spread the love

नई दिल्‍ली, 17 फरवरी। BJP Big Meeting : नई दिल्‍ली में भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। इसमें देशभर से 11 हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ता और नेता शामिल हो रहे हैं। यह पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। कार्यक्रम के मंच पर केवल 4 लोग बैठे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अधिवेशन के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अधिवेशन के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अधिवेशन में जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें…

  • आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रूके हुए थे। 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है।
  • 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड ​देखा है। हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने आपातकाल देखा है। लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है।
  • 2014 से पहले लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब तो आप पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है। लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी।

पार्टी मुख्यालय से भारत मंडपम तक अलग-अलग थीम के PM मोदी के कट आउट…… देखें PHOTOS…

राम मंदिर के साथ PM मोदी का कट आउट। मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे।
इस कट आउट में मोदी को कोरोना वैक्सीन के साथ दिखाया गया है। सरकार का दावा है कि उसने कोरोनाकाल में 97 देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थीं।।
इस कट आउट में मोदी को उज्जवला योजना के साथ दिखाया गया है। इसके 10 करोड़ लाभार्थी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है।