रायपुर, 15 फ़रवरी। BJP Lost in Kunkuri : कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसी के साथ ही अब रुझानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। रुझानों में भाजपा आगे दिख रही है। जगदलपुर में भाजपा ने खाता खोल लिया है। वहीं दो नगरपालिकाओं में भाजपा आगे हो गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।
विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष
मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय में भाजपा लहर के बावजूद कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस ने विनय शील को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हर दिया है। अब विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि परिणाम आने के बाद रिकाउंटिंग भी कराई गई, लेकिन जीत आखिरकार विनय शील की हुई।
बता दें कि रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में मतदान होंगे। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है।
नगरीय निकायों के परिणाम
अकलतरा नगर पालिका – अन्य आगे
अमलेश्वर नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
अहिवारा नगर पालिका – बीजेपी आगे
आरंग नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
कटघोरा नगर पालिका – बीजेपी आगे
कुम्हारी नगर पालिका – बीजेपी आगे
कवर्धा नगर पालिका – बीजेपी आगे
कांकेर नगर पालिका – बीजेपी आगे
किरंदुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
कोंडागांव नगर पालिका – कांग्रेस आगे
खरसिया नगर पालिका – बीजेपी विजयी
खैरागढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
गरियाबंद नगर पालिका – बीजेपी विजयी
गोबरानवापारा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
चांपा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
जशपुर नगर पालिका – बीजेपी विजयी
जांजगीर नैला नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
जामुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
डोंगरगढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
तखतपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
तिल्दा नेवरा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
दंतेवाड़ा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दल्लीराजहरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दीपका नगर पालिका – बीजेपी आगे
नारायणपुर नगर पालिका – बीजेपी आगे
पंडरिया नगर पालिका – बीजेपी विजयी
बैकुंठपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
बड़ी बचेली नगर पालिका – बीजेपी विजयी
बेमेतरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
बलरामपुर नगर पालिका – बीजेपी आगे
बलौदाबाजार नगर पालिका – कांग्रेस विजयी
बांकी मोंगरा नगर पालिका – बीजेपी आगे
बागबाहरा नगर पालिका – कांग्रेस आगे
बालोद नगर पालिका – बीजेपी आगे
बीजापुर नगर पालिका – बीजेपी आगे