सूडान। सूडान में एक बार फिर खूनी झड़प का मामला सामने आया है। सूडान के दक्षिणी प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच झड़प में कम से कम 31 लोग मारे (Bloody Skirmish) गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में पिछले वर्ष एक अक्टूबर को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देश में जारी उथल-पुथल के मद्देनजर रक्तपात की यह नवीनतम घटना है।
स्थानीय सरकार की ओर से शुक्रवार देर रात जारी बयान के मुताबिक, ब्लू नील प्रांत में हौसा और बिरता जातीय समूहों के बीच झड़पें इस सप्ताह की शुरुआत में एक किसान की हत्या के बाद शुरू (Bloody Skirmish) हुईं। सूडान की चिकित्सक समिति के मुताबिक, क्षेत्र में अधिक सैनिकों की तैनाती के बावजूद शनिवार दोपहर को संघर्ष जारी रहा। स्थानीय सरकार ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सैन्य और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) को तैनात किया।
अधिकारियों ने रात का कर्फ्यू भी लगा दिया है। स्थानीय सरकार ने कहा कि झड़प में कम से कम 39 लोग घायल हो गए और रोजेयर्स शहर में करीब 16 दुकानों को नुकसान पहुंचाया (Bloody Skirmish) गया। चिकित्सा समूह ने बताया कि प्रांत में आपातकालीन और जीवन रक्षक दवाओं की कमी के बीच शनिवार को और घायलों को अस्पतालों में लाया गया। उन्होंने राजधानी खार्तूम में अधिकारियों को घायल लोगों के उपचार में मदद के लिए बुलाया है।