बिहार, 2 मार्च। Boy Activities With Orchestral Girls : पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आर्केस्ट्रा का इतना चलन है कि हर एक मौके पर लोग आर्केस्ट्रा का आयोजन करवा देते हैं। बर्थडे पार्टी हो या शादी या फिर किसी की मौत ही क्यों ना हुई हो। बस लोगों को एक बहाना चाहिए, आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन करने का। अगर गांव में किसी के यहां आर्केस्ट्रा डांस आ जाता है तो उस गांव के सभी युवा आपको उस आर्केस्ट्रा में दिख जाएंगे।
हर कोई आर्केस्ट्रा में आई डांसर्स के डांस का लुत्फ उठाते नजर आ जाएगा। कोई डांसरों के साथ डांस करते मिलेगा तो कोई उन पर नोटों की बारिश करते। लेकिन एक गांव में आए आर्केस्ट्रा में एक लड़के ने डांसर के साथ डांस करने या फिर नोट उड़ाने के बजाय उस डांसर को ही डांस की चुनौती दे डाली।
डांसर और लड़के के बीच हुआ डांस का मुकाबला
डांसर को डांस की चुनौती देने के बाद लड़का ना सिर्फ उसे कड़ी टक्कर देता है बल्कि वह उसे डांस में मात भी दे देता (Boy Activities With Orchestral Girls)है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्केस्ट्रा की डांसर और लड़के के बीच डांस का महामुकाबला हो रहा है। दोनों लोग अपनी लचकती कमर से पब्लिक को खुश करने में लगे रहते हैं। लेकिन लड़के की कमर की लचक उस आर्केस्ट्रा वाली डांसर को भी फेल कर रही थी।
लड़का अपनी कमर को बिल्कुल मक्खन की तरह फिसलाते हुए ठुमके लगाते दिख रहा है। हालांकि वह डांसर भी उसे कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है लेकिन इस मामले में लड़का उस डांसर से काफी आगे निकल चुका होता है। इधर, आर्केस्ट्रा में डांसर का डांस देखने आई पब्लिक लड़के के डांस पर ताली और सीटी बजाते नजर आई।
लड़के का डांस देख इम्प्रेस हुई पब्लिक
डांस के इस महामुकाबले वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया (Boy Activities With Orchestral Girls)है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
वहीं, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर डांस कर रही लड़की के खूब चटकारे लिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई तो उस डांसर से 0-10 से आगे चल रहा है। दूसरे ने लिखा- भाई ने तो सारी महफिल लूट ली। तीसरे ने लिखा- भाई इस मुकाबले को जीत चुका है।