नई दिल्ली। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए सिविल डिसिप्लिन में ग्रेजुएट इंजीनियर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रोसेस आदि के बारे में जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखना होगा। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन डीडीए की वेबसाइट पर जाकर मिलेगा। आवेदन भी डीडीए की वेबसाइट पर जाकर करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 9 जुलाई 2022
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022
इंटरव्यू की तिथि- 1 से 31 सितंबर 2022
डीडीए असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
अनारक्षित- 3 पद
इडब्लूएस- 1 पद
एससी- 2 पद
ओबीसी- 2 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
– सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।
-गेट परीक्षा पास होना चाहिए।
आयु सीमा
असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क-1000 रुपये