CG OSD Appointment: Appointment of personal secretary, personal assistant and OSD of ministers...see full list.CG OSD Appointment
Spread the love

रायपुर, 10 जनवरी। CG OSD Appoint : सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है। सूचना आयुक्त मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव, सौरभ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक, छग राज्य अंत्यवसायी वित्त एवं विकास निगम को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निज सचिव नियुक्त किए गए हैं।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रश्मि भारती तिवारी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक ग्रेड-3 पद पर पदस्थ किया गया है। सहायक ग्रेड-3 रमेश कुमार सिंह की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर बालोद संजय कुमार मरकाम को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। सूचना आयुक्त छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल मनोज शुक्ला की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। शुक्ला को उनके संवर्ग के वेतनमान की पात्रता होगी व उनकी सेवा शर्तें बाद में जारी की जाएगी।

प्रकाश चन्द्र कोरी संयुक्त कलेक्टर, जिला कबीरधाम (CG OSD Appoint) की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक टीआर साहू, स्टॉफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, संतोष कुमार यदु डॉटा एण्ट्री ऑपरेटर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं सौरभ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक, छग राज्य अंत्यवसायी वित्त एवं विकास निगम की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निज सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

देखें सूची –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *