Spread the love

रोहतक, 03 मार्च। Congress : हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या करके शव को सूटकेस में फेंक दिया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए हैं।

काफी समय से था रिलेशनशिप

जिस सूटकेस में हिमानी की लाश (Congress) मिली थी, वो सूटकेस भी हिमानी के घर का ही था। हत्यारा हिमानी का जानने वाला है। आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। CIA 2 की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने कबूल किया है कि हिमानी की हत्या उसके घर पर की गई थी। हत्या के बाद वह शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। आरोपी हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। उसने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड भी बताया है।

हिमानी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

आरोपी ने यह भी दावा किया है कि हिमानी द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। ऐसे में  वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था। इसके अलावा उसने हिमानी पर बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड का आरोप लगाया है। 

1 मार्च को सूटकेस में मिला था शव

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद शव को सूटकेस में रखकर फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने जब नीले रंग के पड़े हुए सूटकेस को देखा तो उन्होंने पुलिस की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें हिमानी नरवाल का शव मिला।

हत्या की गुत्थी सुलझाने बनाई है 5 टीम

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीम गठित की है। हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं. पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से भी वह जुड़ी हुई थीं। विधायक (Congress) बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमानी कांग्रेस की मेहनती कार्यकर्ता थीं।