CG Beverage CorporationCG Beverage Corporation
Spread the love

रायपुर, 2 जुलाई। Congress Joining: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी वार जारी है। भाजपा-कांग्रेस में जारी घमासान के बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा।

सुकमा जिले में 30 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके बाद और भी भाजपा कार्यकर्ता (Congress Joining) कांग्रेस में शामिल होने तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का दामन थामने वालों में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ये सभी आदिवासी सुकमा के हैं। मंत्री लखमा ने कांग्रेस का गमझा पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले ये सभी आदिवासी कोंटा विधानसभा क्रमांक 90 के हैं।

दरअसल, मंत्री कवासी लखमा के द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा कर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश करने का मन बनाया। जिसका नतीजा ये साफ दिखाई दे रहा है। मंत्री लखमा की माने तो 15 साल बनाम साढ़े 4 साल का ये नतीजा सभी के सामने दिखाई दे रहा है।

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सुकमा क्षेत्र के गायत्री और गम्बूशिया परिवार जो शुरू से ही भाजपा में शामिल रहे हैं। लेकिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बढ़ते छत्तीसगढ़ को देखकर आज ये परिवार भाजपा को छोड़ कांग्रेस (Congress Joining) में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की आज तो ये ट्रेलर अभी पूरी फिल्म बाकी है। लखमा की माने तो आगामी दिनों में और भी भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *