रायपुर। आज हम बात करने वाले हैं ड्रैगन फ्रूट। इसके रंग रूप को देखते हुए इसे यह नाम दिया गया है। ड्रैगन फ्रूट का उपयोग शरीर से जुड़े कई विकारों से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। यकीन मानिए ड्रैगन फ्रूट की जानकारी मिलने के बाद आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ड्रैगन फ्रूट के फायदे और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ कुछ शारीरिक समस्याओं से उबरने में भी मदद कर सकता है। वहीं, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है, तो उसे डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ड्रैगन फ्रूट के लाभ –
1. डायबिटीज में ड्रैगन फ्रूट के फायदे – ड्रैगन फ्रूट में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के साथ-साथ फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर होता है। ये सभी तत्व ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
2. हृदय के लिए ड्रैगन फ्रूट बेनिफिट्स – डायबिटीज दुनिया के सबसे खतरनाक रोगों में से एक है। कुछ मामलों में यह भी बन सकती है। हृदय रोग होने के पीछे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का बढ़ता प्रभाव भी एक वजह होता है।
- पेट संबंधी समस्याओं में लाभदायक – ड्रैगन फ्रूट बेनिफिट्स पेट संबंधित समस्याओं से आराम पाने में भी मिल सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद ओलिगोसैकराइड (एक तरह का केमिकल कंपाउंड) में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
- इम्यूनिटी के लिए ड्रैगन फल के फायदे – यह हमें कई रोगों से बचाने में मदद कर सकती है। इम्यूनिटी सिस्टम शरीर के कुछ खास अंग, सेल और केमिकल से मिल कर बनी होता है और संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है।
5. डेंगू में लाभकारी – इसके लिए ड्रैगन फ्रूट के बीज का उपयोग किया जा सकता है। इन बीजों के फाइटोकेमिकल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो डेंगू के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते है।
6 . हड्डियों और दांत के लिए लाभदायक – ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसकी मुख्य वजह है, इसमें पाई जाने वाली कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा। कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत होने के कारण इसका इस्तेमाल हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
ड्रैगन फ्रूट के नुकसान
1. ड्रैगन फ्रूट को वजन घटाने में मददगार माना जाता है। लेकिन इसमें अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है। इसलिए, इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग आपके वजन घटाने के रास्ते में रुकावट बन सकता है।
2. इस फल की बाहरी परत (स्किन) को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कीटनाशक पाए जाते हैं। यह कीटनाशक आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बता दें यह कीटनाशक ड्रैगन फ्रूट को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए डाले जाते हैं।