Spread the love

नई दिल्ली, 29 जनवरी। Fevere Of Reel : रील बनाने वालों को लेकर दिन प्रति दिन लोग अपना विरोध दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। कई बार तो रील की वजह से लोगों पर कार्रवाई भी हुई है लेकिन रीलबाज कहां ही मानते हैं।

लेकिन अब शायद रीलबाजों को यह सुनकर खौफ हो जाएगा कि पब्लिक प्लेस पर रील बनाने का अंजाम बहुत बुरा होगा। क्योंकि डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को कोड़े मारने की सजा मिली है। ये मामला ईरान का बताया जा रहा (Fevere Of Reel)है। जहां डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को कोड़े मारने की सजा मिली है।

लड़कियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की। ईरान के कानून के अनुसार, लड़कियों को कोड़े मारने की सजा दी गई है।

लड़कियों के इंस्टाग्राम भी हुए ब्लॉक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां कैमरे के सामने डांस कर रही है। लड़कियों पर तेहरान में पवित्र रक्षा युद्ध स्मारक पर डांस करने का आरोप लगाया गया (Fevere Of Reel)है। बता दें कि, इस स्मारक को 1980 और 1982 के बीच हुए ईरान-इराक युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि लड़कियों के कपड़े ‘अनुचित’ थे और दोनों लड़कियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं।

You missed