Spread the love

नई दिल्ली, 21 फ़रवरी| Fire In Baraat : शादी में जब बारात निकलता है तो साथ में DJ और बैंड-बाजे के धुन पर बाराती डांस करते नजर आते हैं। उनमें से कुछ बेजोड़ डांस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं तो कुछ ऐसा कमाल कर दिखाते हैं कि पूरी शादी यादगार बन जाती है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ, एक बारात के साथ। जहां, बारात में डांस कर रहे एक लड़के ने कुछ ऐसा किया कि पूरे बारात के होश उड़ गए।

आग के साथ खिलवाड़ करते दिखा लड़का

दरअसल, लड़के ने बारात में डांस करने के दौरान एक पुआल की गठ्ठर में आग लगा देता है और फिर उस गठ्ठर को उठाकर नाचने लगता है। लड़के को आग लगे उस पुआल के गठ्ठर को लेकर गोल-गोल घुमाते हुए देखा जा सकता है।

आग से खिलवाड़ कर रहे लड़के को देख बारात में आए अन्य मेहमान डर जाते (Fire In Baraat)हैं और अपनी जान बचाने के लिए लड़के से दूर हो जाते हैं। इधर, लड़के की इस हरकत की वजह से पूरे बारात में अफरा-तफरी मच जाती है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @your___memer_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के की इस हरकत को बेहद ही खतरनाक (Fire In Baraat)बताया। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये बारात नहीं बल्कि यहां तो मौत का नंगा नाच हो रहा है।

दूसरे ने लिखा- लगता है लड़का अपनी एक्स की शादी में पहुंच गया था। तीसरे ने लिखा- किसी को भी नुकसान हुआ तो सभी बारातियों की कुटाई करवा के मानेगा ये। चौथे ने लिखा- दूल्हे का बाप मन ही मन में गाली दे रहा होगा, कह रहा होगा कि पता नहीं इसे किसने बुला लिया।

View this post on Instagram

A post shared by || MEMES || (@your___memer_)