कोरबा। कोरबा में गोलीकांड की बड़ी घटना सामने आई है। जहां बड़े ट्रांसपोर्ट ग्रुप RKTC के कार्यालय पर गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लेकिन इस घटना में किसी को भी जानहानि नहीं हुई है। गोली कार्यालय के बाहर लगे शीशे के आरपार जरूर हुई है।
घटना शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और जांच जारी हैं। पुलिस को घटनास्थल पर एक खत मिला है जिसमें परिवहन संबंधी जुड़ी हुई बातें होना बताया जा रहा है और किसी गैंग गिरोह के होने की भी जानकारी मिल रही है।