रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। आज पुरानी बस्ती के एक किशोर को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे हैं। जिसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पुरानी बस्ती में किशोर रहता है, मूलत: कांकेर का निवासी है। किशोर से लिए गए सैंपल को जाँच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है।