वाराणसी। उत्तरप्रदेश के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल (Rape) करने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने दुष्कर्म और षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज (Rape) दिया।
आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। दुष्कर्म का मामला तीन माह पुराना (Rape) है। वीडियो रविवार को वायरल हुआ।
वीडियो वायरल होने की सूचना किशोरी के पिता को हुई तो उन्होंने चील्ह थाने में तहरीर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसके घर में कार्य करने वाली महिला मीरा के खिलाफ भी दुष्कर्म मामले में शामिल होने के षडयंत्र में शामिल होने का मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को आरोपी अरविंद और मीरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन माह पहले दुष्कर्म हुआ था। रविवार को वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।