Forced Sexual Intercourse: Husband forced sexual intercourse with newlywed wife...! Died on the 7th day of marriage...see VIDEOForced Sexual Intercourse
Spread the love

हमीरपुर, 13 फरवरी। Forced Sexual Intercourse : हमीरपुर में एक दुल्हन की शादी के 7वें दिन मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, लड़की का पति उसके साथ जबरन लगातार शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा गया। इससे दुल्हन की हालत ऐसी हो गई जैसे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया हो, उसके प्राइवेट पार्ट में घाव और इन्फेक्शन हो गया हो।

मारपीट कर किया सेक्स

यह संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। इसके बाद उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दुल्हन के भाई ने पति और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला हमीरपुर नगर के एक मोहल्ले का है।

मृतक की भाभी ने बताया कि उसकी ननद को कभी बुखार भी नहीं आया था। वह हमेशा स्वस्थ रही, लेकिन शादी के बाद वह बीमार कैसे हो गयी? ये सवाल मैंने उससे बीमारी के बारे में ज़ोर देकर पूछा। लेकिन वो शर्म के मारे कुछ नहीं बता रही थी। जब मैंने कहा कि अगर बीमारी का पता नहीं चलेगा तो उसका इलाज ठीक से नहीं हो पायेगा। तब उसने बताया कि उसके पति ने उसके साथ दो-तीन दिन तक जबरदस्ती सेक्स किया। मना करने पर भी वह नहीं माना। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा गया और फिर जबरन संबंध बनाए गए।

गैंगरेप जैसी हालत

इसके बाद पीड़िता को स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया। चेकअप के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि लड़की के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया है। उसकी हालत ऐसी है मानो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया हो। उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। जिसके कारण संक्रमण फैला है। दर्द से तड़प रही थी। वो कुछ खा-पी भी नहीं पा रही थीं। अंततः 10 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सोमवार सुबह शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर कोई दूल्हे को कोस रहा था। लोग कह रहे थे कि दुल्हन को खुशी-खुशी विदा कर दिया गया। चौथे को ले जाने की तैयारी थी, लेकिन अब उसका शव घर आ गया है।

वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि उसने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। बहन की मौत के बाद दूल्हा परिवार समेत घर पर ताला डालकर फरार हो गया है। हमीरपुर पुलिस (Forced Sexual Intercourse) मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *