रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को 17 साल की एक लड़की गोबर फेंकने के लिये घर से बाहर निकली थी तभी गांव के कुछ लोग उसे वहां से ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक लड़की गोबर फेंकने के लिये घर से बाहर निकली थी तभी देवेन्द्र और जोगेन्द्र यादव उसे मोटरसाइकिल से एक क्लीनिक ले गये।
लड़की को क्लीनिक ले जाने के बाद वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे सभी उसे अज्ञात जगह पर ले गये जहां उन्होंने और ग्राम प्रधान शिव अवतार और आकाश शर्मा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने आगे बताया कि इन सभी आरोपियों ने लड़की के साथ रेप करके अगले दिन उसे पटवई रोड के नजदीक फेंककर भाग गये।
गोबर फेंकने के लिए घर से निकली 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही प्रधान, डॉक्टर और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार वालों ने ग्राम प्रधान शिव अवतार, देवेन्द्र, जोगेन्द्र और आकाश के अलावा लड़की को नशे का इंजेक्शन देने वाले चिकित्सक के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को ग्राम प्रधान शिव अवतार और आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के खेत में 13 साल की एक बच्ची मृत पायी गयी थी। मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ कथित रूप से चार लोगों के सामूहिक बलात्कार किये जाने की बात सामने आयी थी।
मामले में गिरफ्तार लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी, दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।