नई दिल्ली, 18 अप्रैल। GF-BF Viral Video : सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। इन वीडियो का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जो है तो फुल स्क्रिप्टेड लेकिन लॉफ्टर डोज के लिए इससे अच्छा वीडियो आपने शायद ही देखा होगा।
वीडियो ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को “कामवाली” बताकर घर ले आया, लेकिन उसकी एक हरकत ने पूरे परिवार को सवाल-जवाब करने पर मजबूर कर दिया।
कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को घर ले आया लड़का
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने साथ एक लड़की को लेकर घर में दाखिल होता है। घरवालों के सामने वह यह दिखाने की कोशिश करता है कि वह किसी कामवाली बाई को घर के सारे काम-काज करने के लिए ले आया है।
घरवालों को उसकी बातों पर यकीन हो जाए इसलिए वह उस लड़की से बोलता है कि एक-दो बर्तन धोकर दिखा दो कि तुम्हें कितने अच्छे से घर का काम करने आता (GF-BF Viral Video)है। फिर क्या था लड़की घर के बर्तन धोना शुरू कर देती है। अब तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक लड़का उस लड़की के साथ ऐसी हरकत कर देता है कि, जो परिवार वालों को शक के घेरे में ला देता है।
लड़की के साथ घरवालों के सामने ही लड़का रचाने लगा रासलीला
वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिसे कामवाली बाई बताकर घर ले आया था, उससे वह कुछ ज्यादा ही चिपक रहा था। इतना भी ठीक था लेकिन जब लड़का उस लड़की की गाल पर किस करता है तो उसकी मां उसे ऐसा करते हुए देख लेती है और वह लड़के से पूछती है कि तू किसे घर लेकर आया है।
इस पर लड़का जवाब देता है कि ये कामवाली बाई है। जिस पर उसकी मां बोलती है कि ये कामवाली बाई तो नहीं लग रही है। इसके बाद वह लड़का खुद का बचाव करने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह घर वालों के सवालों से बच नहीं पाता।
‘लड़की घर ले आना का शानदार तरीका‘
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @unonx.edit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया (GF-BF Viral Video)है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लड़के की इस हरकत पर उसकी मां और बहन दोनों का गुस्सा उनके चेहरे से साफ तौर पर झलक रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने इस पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस घटना को गर्लफ्रेंड को घर लाने का सही आइडिया बताया तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि लड़के ने सोचा था कि मम्मी को नहीं समझ आएगा, लेकिन मम्मी तो CID अफसर निकलीं। कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कहा कि परिवार वालों के सामने इस तरह की हरकतें करोगे तो पकड़े ही जाओगे।