दिल्ली। दिल्ली में एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है। जहां युवक ने लड़की द्वारा प्यार ठुकराए जाने पर लड़की पर अंधाधुंद गोलियां चला दी। जिसके बाद लड़की को 2 गोलियां लग गई। लड़की का इलाज अस्पताल चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि भाटी ने उत्तरपश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में गुरुवार को 21 वर्षीय महिला पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भाग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को दो गोलियां लगीं और उसका हिंदू राव हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
DCP रंगनानी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को भाटी के लोनी में राजपुरी कॉलोनी के समीप होने का पता चला। इसके बाद, वह अपनी मोटरसाइकिल से भाग गया और बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया लेकिन वह शाहदरा, कृष्णा नगर, भोलानाथ नगर और दिलशाद गार्डन में बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। बाद में उसे विश्वास नगर से दबोच लिया गया।
DCP ने बताया कि पूछताछ के दौरान भाटी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। भाटी कागज की एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने बताया कि वह महिला द्वारा नजरअंदाज किए जाने से खुश नहीं था और इससे नाराज होकर उसने उस पर हमला कर दिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।