Glove Factory Fire: Big news early on Sunday...! 6 burnt alive in factory fire...watch the horror in VIDEOGlove Factory Fire
Spread the love

मुंबई, 31 दिसंबर। Glove Factory Fire : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में करीब 02:15 बजे लगी।

उन्होंने कहा कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग फंसे हुए हैं, जिसके बाद अग्निशमन के अधिकारी अंदर गए और उन्होंने छह लोगों के शव बरामद किए।

आग पर पाया काबू

वहीं, 6 लोगों की मरने की खबर अब तक पुलिस ने दी है। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आग बुझाने के लिए दो से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बडी संख्या में घटना स्थल पर पुलिस मौजूद थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। लोग चीख-पुकार रहे हैं और इमारत के अंदर फंसे अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। कंपनी के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया, “इमारत के अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं।” स्थानीय लोगों ने फंसे हुए चार श्रमिकों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में की है। मजदूरों ने बताया कि रात में कंपनी बंद थी और जब आग लगी (Glove Factory Fire) तो वे सो रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *