Grammy Awards 2025: Kanye West's wife arrived at Grammy without clothes...! Everyone was stunned by her nude look... watch the video hereGrammy Awards 2025
Spread the love

नई दिल्ली, 04 फरवरी। Grammy Awards 2025 : ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट हुआ।

इस ग्रैंड इवेंट में कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ाए। कुछ सेलिब्रिटीज ने अनोखे लुक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें से एक कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी भी हैं।

रेड कार्पेट पर बियांका सेंसरी का न्यूड लुक

यूं तो बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक से सभी के होश उड़ा दिए।

पैपराजी के सामने उतारी जैकेट

बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।

ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांका

बियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।
ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।