रायपुर। मेष राशि (Aries Daily Horoscope) – आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिसनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे। बाहर के खान पान की वजह से आपको सेहत पर परिणाम देखने को मिल सकते हैं ,अपना ख्याल रखें। आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope) – आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारीफ़ मिलेगी। डायबिटीज की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का मन बनायेंगे। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। कई दिनों से दूर रह रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें। इससे आपका नुक्सान होगा।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope) – आज आपका दिन..आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नई योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। आपका व्यापार आज अच्छा चलेगा। आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। घरेलू खर्चों के साथ-साथ रिटायर प्लानिंग भी करेंगे जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे ,आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी कोई खोई चीज़ मिल सकती है। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope) – आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं ख़त्म होंगी। विदेश यात्रा जाने का मन बना सकते हैं। आपका दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope) – आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप मार्केटिंग एनालिसिस भी कर सकते हैं। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope) – आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपको घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का अच्छा अवसर है। आपके दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगाॉ। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे आपका दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिसनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट की नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवार्ड मिलेगा। आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पुराने चैप्टर का रिवीजन कर सकते हैं जिससे आने वाली परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप अपने बुजुर्गों का स्नेह और प्यार पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा आर्डर मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope) – आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशियां आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रिप्टो करेंसी में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं भी हो सकती हैं। नए कामों को करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope) – आज आपका दिन बहुत ही जोशीला रहेगा। वकील आज पुराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) – आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अतः आप मेहनत जारी रखिए। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। आज का दिन शिक्षकों के लिए काफी अच्छा है। आप फालतू की शौपिंग करने से बचें। किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे। आप डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं।