Spread the love

हजारीबाग, 24 सितंबर। Htyara Pati : झारखंड के हजारीबाग में छह महीने पहले चौपारण के बसरिया में ब्याही गई नवविवाहिता वर्षा कुमारी की मुंबई में हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसके पति मनीष कुमार दांगी पर है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है।

वर्षा ने एक घंटे पहले पिता को फोन कर पति द्वारा बुरी तरह से मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। वर्षा के पिता प्रसिद्ध क्रशर व्यवसायी राजेश प्रसाद मेहता है और मूल रुप से इचाक जमुआरी के रहने वाले हैं। शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रहते हैं।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है और सूचना के बाद स्वजन मुंबई बेटी के शव को लेने पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर स्वजन ने बताया कि मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फांसी का रूप देकर की बचने की कोशिश

मनीष कुमार की गिरफ्तारी पुलिस ने स्वजन द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो के बाद हुई, जिसमें वह रोते हुए मारपीट किए जाने और पति द्वारा जान मारने के प्रयास के बारे में बता रही है।

ऑडियो में वर्षा अपने पिता से यह कहती सुनी जा सकती है कि वह (मेरा पति) मुझे जान से मार देगा। इस फोनकॉल के एक घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।

परिजनों ने बताया कि पति ने पहले फांसी (Htyara Pati) का रुप देकर बचने की कोशिश की। लेकिन, जब ऑडियो भेजा गया तो सच सामने आ गया।