INLD State President: Big breaking...former MLA shot dead...! 40-50 rounds were firedINLD State President
Spread the love

बहादुरगढ़, 25 फरवरी। INLD State President : हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है। वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे। कहा जा रहा है कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई है।

इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं।

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *