Killer Husband: Heartbreaking case…! Just for this reason the savage husband beheaded his wife.Killer Husband
Spread the love

गाजियाबाद, 22 दिसंबर। Killer Husband : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सिर्फ एक कप चाय के लिए अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के भोजपुर गांव के 50 वर्षीय धर्मवीर के रूप में की गई है। उसने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुंदरी की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद धर्मवीर को हिरासत में ले लिया।

चाय को लेकर अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि धर्मवीर को चाय बहुत पसंद है। वह हर रोज कई बार चाय की मांग किया करता था। इस बात को लेकर धर्मवीर और सुंदरी में अक्सर विवाद हुआ करता था। सुंदरी धर्मवीर को ज्यादा चाय पीने से रोका करती थी। सुंदरी का कहना था कि ज्यादा चाय पीने उसके पति की तबीयत खराब हो सकती है। हालांकि यह बात धर्मवीर को नागवार गुजरती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सुंदरी और धर्मवीर के बीच चाय बनाने को लेकर कहा सुनी हुई। इसके बाद धर्मवीर तैश में आ गया। उसने गुस्से में आकर घर में रखी पुश्तैनी तलवार से सुंदरी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

बड़े बेटे ने पुलिस को सुनाई कत्ल की कहानी

पुलिस ने बताया की घटना (Killer Husband) के समय दंपती के तीन बेटों में से दो घर पर ही थे। इनमें से बड़े वाले बेटे ने अपने पिता को मां की हत्या करते हुए देखा। उसने ही पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच चाय बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब सुंदरी और धर्मवीर के बीच विवाद शुरू हुआ तो बीच वाला बेटा बाहर पानी लाने गया था, वहीं सबसे छोटा बेटा घर में ही सो रहा था। धर्मवीर ने इतनी जोड़ से वार किया था कि एक ही झटके में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। सुंदरी की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *