चेन्नई। जगह-जगह बने गड्ढों की वजह से कई बार हादसे हो जाते हैं। लोगों को गिरने से चोंटे लग जाती हैं। इन्ही गड्ढों की वजह से अगर किसी की जान चली जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।
ऐसा ही एक वीडियो चेन्नई से सामने आया है। जहां एक बाइक सवार 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद शख्स काफी चोंटे भी आईं। इस घटना का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
चेन्नई के अडमबक्कम इलाके में नाले काम काम चल रहा है। इस वजह से कई जगहों पर गड्ढे खोदे गए हैं लेकिन इनको कवर नहीं किया गया। कई जगहों पर इस तरह के गड्ढे खुले पड़े हैं। पेशे से इंजीनियर वासुदेवन दुकान से निकले और अपनी बाइक खिसकाने लगे। तभी वह गहरे गड्ढे में जा गिरे।
A man falls into a pit while trying to move his bike in Chennai. The entire incident was captured on CCTV. The incident happened yesterday.#news #chennai #viralvideo pic.twitter.com/laslLQVzKn
— TOP NEWS FEED (@TopNewsFeed3) September 21, 2022
यह गड्ढा कम से 15 फीट गहरा था। अंदाजा लगाएं तो वह करीब डेढ़ मंजिल की ऊंचाई से गिरे। वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वे तुरंत दौड़कर गए और वासुदेवन को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि गड्ढे में पड़ी एक लोहे की छड़ से उन्हें चोट आई है। उनके सिर और कंधे पर चोट लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज सिस्टम के गड्ढों की वजह से यह दूसरा हादसा हुआ है। इससे पहले एक कार गड्ढे में घुस गई थी।
सीसीटीवी में यह पूरी घटना रेकॉर्ड हो गई और बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गई। पिछले साल चेन्नई में भारी बारिश की वजह से जलजमाव का संकट खड़ा हो गया था। इसके बाद कॉर्पोरेशन ने स्टॉर्मवॉटर ड्रेन का काम शुरू किया है।