Spread the love

नई दिल्ली, 11 जून। Modi 3.0 Cabinet : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी टीम बना ली है। मोदी कैबिनेट में 30 मंत्री शामिल होंगे, जो अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अन्य सांसदों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री का पद दिया गया है। मोदी 3.0 में कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें कई बीजेपी के सांसद हैं और कई सहयोगी दलों के सांसदों को भी मौका दिया गया है।

गौरतलब है कि पांच सांसदों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री का पद दिया गया है। वहीं 36 ऐसे सांसद हैं, जो राज्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। खास बात है कि प्रधानमंत्री ने अपनी सीसीएस टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेती है। आइए देखते हैं वो नए चेहरे जो मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

BJP के नए चेहरों के विभाग

शिवराज सिंह चौहान- कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री

मनोहर लाल- आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री

सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
सी. आर. पाटिल- जल शक्ति मंत्री

भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुर- महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री

बंडी संजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

जुएल ओराम- जनजातीय मामले के मंत्री

शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

सहयोगी दलों के नए चेहरों के विभाग

एच. डी. कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

चिराग पासवान– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री