मोहाली। मोहाली में वायरल वीडियो कांड जब से सामने आया है। तब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले के सामने आते ही हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद हॉस्टल और यूनिवर्सिटी में कई बदलाव किए हैं।
वहीं अब यूनिवर्सिटी ने बड़ा एक्शन लेते हुए वीडियो में नजर आने वाली 2 वॉर्डन को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ले कार्बोइजर हॉस्टल की वॉर्डन राजविंदर कौर को सस्पेंड किया है, जिसने लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी।
वहीं दूसरी वॉर्डन ने कथित तौर पर लड़कियों से अपने मोबाइल फोन से वीडियो हटाने के लिए भी कहा था।
आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दिए।
इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दॉं। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया।
इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।