समस्तीपुर। बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पती-पत्नी की लड़ाई में दामाद ने सास को गोली मार (Murder) दी। समस्तीपुर में सास की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार किया है। पत्नी के साथ लड़ाई के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी पर पिस्टल तान दी। इस बीच चली गोली बीच-बचाव के लिए आई सास (Murder) को जा लगी।
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सास की हत्या के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना समस्तीपुर जिले के रोसरा अनुमंडल के रहुआ गांव (Murder) की है।
बताया जा रहा है कि जहांगीरपुर लगमा गांव के रहने वाले मनोज नामक शख्स का अपनी पत्नी काजल के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शादी के 12 साल बाद भी काजल मायके में ही रह रही थी। दोनों की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी. रविवार को मनोज ससुराल आया और पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पिस्टल निकाल ली और पत्नी पर गोली चलाने की कोशिश की।
हालांकि, तब पिस्टल से गोली नहीं चली. जैसे ही वह पिस्टल को चेक करने लगा और दोबारा से फायर करने की कोशिश की। तभी मनोज की सास बीच-बचाव करने आ गई और उसकी पिस्टल से निकली गोली सीधे सास को जाकर लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।