MP Kirti Vardhan: Breaking news...! Case of 'robbery' registered against sitting BJP MPMP Kirti Vardhan
Spread the love

गोंडा, 1 फरवरी। MP Kirti Vardhan : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सांसद कीर्ति वर्धन की मुश्किले बढ़ गई है। गुरुद्वारा और मकान कब्जे के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर मनकापुर कोतवाली में कीर्तिवर्धन समेत 12 लोगों पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालती आदेश के बाद पुलिस इस मामले में चुप क्यों रही।

क्या मामला है सांसद कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया पर

भारतीय जनता पार्टी से सांसद कीर्तिवर्धन और दो पुलिस निरीक्षक समेत 12 के खिलाफ डकैती, मारपीट और अन्य आरोपों में मंगलवार को मनकापुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है। पिछले साल सिंतबर में मनकापुर के एक कस्बे में एक मकान पर कब्जा कर लिया था। पीडित पक्ष  गुरबचन कौर ने आरोप लगाया है कि मनकापुर के मोहल्ला भगत सिंह नगर में उनका मकान और गुरुद्वारा है जिस पर बीते साल 13 सितंबर 2023 को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन, पुलिस निरिक्षक सुधीर और अरुण कुमार ने कब्जा कर लिया था।

कौर ने गोंडा से MP Kirti Vardhan मनकापुर के पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोगों के  खिलाफ मुकदमा का आदेश देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने 18 जनवरी को प्रकरण में सभी संबंधित लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया था इस मामले में बुधवार को पुलिस ने भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और दोनों पुलिस समेत अन्य 50-60 अज्ञात लोगों पर मनकापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *