मुंबई। मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर महिलाओं और लड़कियों को लेकर एक विवादित कॉमेंट कर दिया है, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोग ट्रोल तो कर ही रहे हैं, साथ ही इनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर होने भी जा रही है।
डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात लिखी है। ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने जो महिलाओं को लेकर अपमानजनक और विवादित कॉमेंट किया है, उसी सिलसिले में एक्टर पर मामला दर्ज किया जाने वाला है। सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना द्वारा दिए गए बयान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसमें एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वह लड़की, लड़की नहीं है। वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वह करती है तो वह सभ्य समाज की नहीं है। वह उसका धंधा है. आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।